दुनिया के सबसे बड़े देश की लिस्ट

दुनिया के सबसे बड़े देश की लिस्ट बहुत से लोग है जिन्हें आज भी पता नहीं है कि दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है और इस टॉप 10 लिस्ट में कौन कौन से देश के नाम शामिल है. तो आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है. वैसे इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर देश दुनिया में अपना वर्चस्व रखते हैं. पूरा विश्व इन देशों का लोहा मानता है या यूँ कहे कि पूरी दुनिया इन्ही देशों की वजह से प्रगतिशील है. जैसे अमेरिका के देश USA को ही ले लीजिये आज आप जिस इंटरनेट के माध्यम इस लेख को पढ़ रहे है वह USA देश की ही देन है. और आप इस लेख को पढ़ने के लिए जिस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे है वो भी दुनिया के सबसे बड़े देशों में शामिल नाम USA, INDIA या CHINA का ही बना होगा.

दुनिया के सबसे बड़े देश की लिस्ट

आपको बता दे कि प्रथ्वी में छोटे बड़े मिलाकर करीब 196 देश है इस लिस्ट में शामिल टॉप 10 देश के एरिया यानी क्षेत्रफल को जोड़ा जाए तो ये प्रथ्वी के कुल देशों का 49% हिस्सा बनता है यानी प्रथ्वी के लगभग आधे स्थल यानी जमीनी एरिया में इन 10 देशों का कब्जा है जबकि बचे हुए 51% हिस्से में प्रथ्वी के 186 देश बसे हुए हैं बाकई में ये देश कितने बड़े हैं इस बात का अंदाजा आप इन आँकड़ो से लगा सकते हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है

अगर आप देश दुनिया का थोड़ा बहुत नॉलेज रखते है तो आपको पता ही होगा कि रूस दुनिया में सबसे बड़ा देश है. आपको बता दे कि पूरी दुनिया के देशों में 11.5% पर अकेले रूस का कब्जा है हालाकि रूस का ज्यादातर हिस्सा हमेशा बर्फ से ढका रहता है. भले ही रूस टेक्नोलॉजी में इतना आगे नहीं है लेकिन हथियार बनाने में रूस काफी आगे है. भारत भी हथियारों के लिए कुछ हद रूस पर ही निर्भर है वैसे इतिहास में देखा जाए तो रूस ने हमेशा भारत की मदद की है दोनों देश के सम्बन्ध काफी अच्छे हैं. रूस 17,098,242 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो इसे विश्व का सबसे बड़ा देश बनाता है.

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े देश की लिस्ट

  1. रूस – क्षेत्रफल 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर
  2. कनाडा – क्षेत्रफल 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर
  3. अमेरिका (USA) – क्षेत्रफल 98.26 लाख  वर्ग किलोमीटर
  4. चीन – क्षेत्रफल 95.96 लाख वर्ग किलोमीटर
  5. ब्राजील – क्षेत्रफल 85.14 लाख वर्ग किलोमीटर
  6. ऑस्ट्रेलिया – क्षेत्रफल 77.41 लाख वर्ग किलोमीटर
  7. भारत – क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर
  8. अर्जेंटीना – क्षेत्रफल 27.80 लाख वर्ग किलोमीटर
  9. कजाकिस्तान – क्षेत्रफल 27.24 लाख वर्ग किलोमीटर
  10. अल्जीरिया – क्षेत्रफल 23.81 लाख वर्ग किलोमीटर

अर्थव्यवस्था के अनुसार सबसे बड़ा देश

अर्थव्यवस्था के आधार पर देखा जाए तो USA विश्व का सबसे बड़ा देश है दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर आदमी भी USA में ही हैं बिल गेट्स, मार्क जुकरवर्ग, जेफ बेजोस जो कि विश्व के सबसे अमीर आदमी हैं ये USA की धरती से ही ताल्लुक रखते हैं. इतना ही नहीं USA टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे है हथियार से लेकर इन्टरनेट, कंप्यूटर हर छेत्र में USA काफी आगे है. USA में दुनिया के सबसे बेहतरीन हथियार, बेहतरीन कंप्यूटर, स्मार्टफोन, मोबाइल एप आदि बनते हैं.

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा देश

अब बात करते हैं एक और बड़े देश जो कि हमारा पड़ोसी देश चाइना है इस समय इस देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ रही है. जनसँख्या के अनुसार से देखा जाए तो चीन विश्व का सबसे बड़ा देश है. दुनिया की 18.78% आबादी अकेले चाइना देश में रहती है. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत की जनसँख्या चीन से भी काफी तेजी से बढ़ रही है माना जा रहा है अगले 10-20 सालों में भारत जनसँख्या के अनुसार सबसे बड़ा देश बन जायेगा. तो चलिए आपको विश्व के सबसे बड़े देश की लिस्ट बताते हैं.

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़े देश

  1. चाइना – जनसंख्या 139 करोड़
  2. भारत – जनसंख्या 130 करोड़
  3. USA – जनसंख्या 33 करोड़
  4. इंडोनेशिया – जनसंख्या 23 करोड़
  5. ब्राजील – जनसंख्या 20 करोड़
  6. पाकिस्तान – जनसंख्या 19 करोड़
  7. बांग्लादेश – जनसंख्या 16 करोड़
  8. नाइजीरिया – जनसंख्या 15 करोड़
  9. रूस – जनसंख्या 14 करोड़
  10. जापान – जनसंख्या 12 करोड़

तो अब आप दुनिया के सबसे बड़े देश के बारे में जान गए होंगे क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा देश रूस है. अर्थव्यवस्था के हिसाब से USA और जनसँख्या के आधार पर चाइना है. इन देशों में भारत के सम्बन्ध रूस और USA से काफी अच्छे है जबकि चाइना से भारत के सम्बन्ध अच्छे नहीं है क्योंकि दोनों देशों बीच आये दिन सीमा विवाद होता रहता हैं. अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.

ये भी पढ़े –

Previous articleदवाई असली है या नकली कैसे पता करे 2 सेकेंड में
Next articleNarco Test क्या है कैसे किया जाता है पूरी जानकारी
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

7 COMMENTS

  1. यह जानकारी मेरे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रही। मेने विश्व के 10 सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले देशों के बारे में पता चला। धन्यवाद….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here