1K और 1M का मतलब क्या होता है आसान भाषा में जानिये

आइये आज जानते हैं 1K और 1M का मतलब क्या होता है अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आपने अक्सर Youtube और Facebook में नंबर के पीछे K और M का उपयोग जरुर देखा होगा। जब भी किसी फोटो में  हजार से ज्यादा लाइक आते हैं तो वहां नंबर के पीछे 1K लगा दिया जाता है। इसी तरह यूट्यूब वीडियो में अगर व्यूज की संख्या 10 लाख के पार हो जाती है तो वहां व्यूज की संख्या के पीछे M लगा दिया जाता है। तो इसके पीछे क्या कारण है कि नंबर की जगह इन अल्फाबेट का इस्तेमाल किया जाता है।

1K और 1M का मतलब क्या होता है

अगर आप भी इंटरनेट की दुनिया में नए हैं तो आपने कई बार इनके बारे में जरुर सोचा आप भी इन 1K और 1M का Meaning जानना चाहते होंगे। आम जिन्दगी में हम शोर्टकट का इस्तेमाल करते ही हैं लेकिन इंटरनेट की दुनिया में भी ज्यादातर जगहों पर शोर्टकट का यूज देखने को मिल जाता है। फिर वो चाहे किसी से चैट करना हो या भी किसी संख्या को शोर्ट में लिखना। कुछ शोर्ट शब्द ऐसे होते हैं जिनका मतलब हमें पता नहीं होता है ऐसे में इसी कड़ी में हम आपको K और M का अर्थ बताने जा रहे हैं।

1K और 1M का मतलब क्या होता है

आपको बता दे कि 1K का मतलब 1 हजार होता है। वहीं 1M का मीनिंग मिलियन होता है जिसे हिंदी में 10 लाख कहा जाता है। जहां कहीं भी आपको किसी संख्या के पीछे K लिखा दिख जाए तो आपको समझ जाना है कि यहाँ हजार की बात हो रही है। उदाहरण के तौर पर 10K लिखा है तो इसका अर्थ 10 हजार हुआ। वहीं दूसरी तरफ अगर किसी संख्या के पीछे M लिखा हुआ है तो वह हिंदी में लाख और करोड़ को दर्शाता है।

उदाहरण के तौर पर अगर 1M लिखा है तो वह 10 लाख होगा जबकि 10M होने पर वह 1 करोड़ हो जाता है। जहाँ भारतीय गणनाओं में किसी संख्या को दर्शाने के लिए हजार लाख करोड़ का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं विदेश और इंटरनेट में किसी संख्या की गणना के लिए थाउजेंड, मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन का उपयोग किया जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि अंग्रेजी में एक हजार को थाउजेंड कहते हैं तो हजार दर्शाने के लिए K की जगह T का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता है। दरअसल K Kilo का दर्शाता है जिसका मतलब 1000 होता है। जैसे एक किलोग्राम बराबर 1 हजार ग्राम किलो शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है। नीचे K और M के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

  • 1K = 1000 (एक हजार)
  • 10K = 10,000 (दस हजार)
  • 980K = 980,000 (नो लाख अस्सी हजार)
  • 1M = 1,000,000 (दस लाख)
  • 10M = 10,000,000 (एक करोड़)
  • 760M = 760,000,000 (76 करोड़)

1K और 1M का इस्तेमाल क्यों किया जाता है

आज के समय हर जगह शोर्टकट का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में किसी संख्या के पीछे K, M और B लगाना सुविधाजनक होता है। जैसे मान लीजिये किसी वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज हो गए हैं अगर इसे दर्शाया जाए तो 1,000,000 लिखना होगा। लेकिन अगर इसकी जगह 1M लिख दिया जाए तो इससे जगह और समय दोनों की बचत होती है।

सोशल मीडिया जैसे Facebook और Youtube में हम ज्यादा से ज्यादा शोर्टकट का उपयोग करते हैं। जैसे कुछ लिखना हो तो हम अक्सर शोर्ट फॉर्म का ही यूज करते हैं। यहीं कारण है की इंटरनेट में ज्यादातर 1K, 1M और 1B जैसे शोर्ट फॉर्म का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अगर हम किसी संख्या को विस्तार से लिखते हैं तो वह देखने में अजीब सी लगती है इसलिए शोर्ट फॉर्म का उपयोग किया जाता है।

तो अब आप जान गए होंगे कि 1K और 1M का मतलब क्या होता है यदि आप भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं तो आपने कई जगह संख्या के पीछे K, M का प्रयोग देखा होगा। ऐसे में आपने भी कई बार इनका अर्थ जानने की इक्छा जाहिर की होगी लेकिन अब इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अब आप इसका मीनिंग समझ गए होंगे। तो उम्मीद करते हैं आज का यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा।

ऐसी ही और भी जानकारियों के लिए आप myandroidcity पर विजिट कर सकते हैं इस साईट में काफी विस्तार तरीके से समझाया जाता है।

ये भी पढ़े –

Previous articleMobile में Hindi Typing कैसे करे New Trick
Next articleVideo का Background कैसे चेंज करें Online और KineMaster से
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here