Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें Jio Phone Android

आइये आज जानते है Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें जैसा कि हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से होते हुए देश दुनिया में फैल चुका है। अब तक करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके है और लाखों लोगो की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में लगभग सभी देश इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हुए लेकिन अभी तक इसका सफल इलाज नहीं मिल सका है। देश दुनिया की सरकार इससे बचने के उपाय बता रही है जहाँ तक भारत सरकार की बात करे तो इन्होंने हालही में Aarogya Setu App लांच किया है जो आपकी वायरस से बचने में मदद करेगा। इस ऐप को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा लोग इंस्टाल कर चुके है।

Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें

आरोग्य सेतु ऐप की सबसे खास बात यह है कि ये ब्लूटूथ और लोकेशन ट्रैकर के तौर पर काम करता है। जिससे यह ट्रैक करके आपको बता दे कि आपका किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ इंटरेक्शन हुआ है या नहीं। इसमें इस्तेमाल होने वाला लोकेशन ट्रैकिंग फीचर आपको समय समय पर अलर्ट करता रहता है। भारत सरकार ने इसे एंड्राइड और iOS प्लेटफार्म दोनों के लिए लांच किया है।

Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें

अगर आप भी चाहते है कि आप कोरोना वायरस से बचे रहे तो आपको Aarogya Setu App Download कर लेना चाहिए। अब तक करोड़ों लोग इसे इंस्टाल कर चुके है और यूजर से इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है तो यह आपको कहाँ मिलेगा उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें

एंड्राइड यूजर सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर में जाए और वहां Aarogya Setu App लिखकर सर्च करे। इसके रिजल्ट में पहला अप्प आपको यहीं मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको इसे डाउनलोड कर इंस्टाल कर लेना है।

आप चाहे तो यहाँ से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है यह गूगल प्ले स्टोर का लिंक है जो आपको सीधा इस ऐप तक पहुंचा देगा। तो इसके लिए यहाँ क्लिक करे Playstore AarogyaSetu App Download

iOS यूजर अगर आप iPhone या iOS यूजर है तो आपके प्लेटफार्म के लिए भी भारत सरकार ने इस ऐप को लांच कर दिया है। जिसे इंस्टाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल के AppStore में जाना है और वहां Aarogya Setu App लिखकर सर्च करना है। आप चाहे तो इस लिंक apple.co/2X1KMzO से भी इसे डाउनलोड कर सकते है यह AppStore का लिंक है।

Jio Phone में Aarogya Setu App कैसे चलाये पहले आरोग्य सेतु ऐप जियो मोबाइल यूजर के लिए लांच नहीं किया गया है। लेकिन अब इसे जिओ प्लेटफार्म के लिए पेश किया जा चुका है तो इसे डाउनलोड करके कैसे चलाना है इसकी जानकारी आपको नीचे दिए गए वीडियो में मिल जाएगी।

Aarogya Setu App कैसे चलाये

1. सबसे पहले ऊपर बताये गए लिंक से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें आप चाहे तो गूगल के प्ले स्टोर या फिर iOS के Appstore में जाकर भी इसे सर्च करके इंस्टाल कर सकते है।

2. जब आप इसे ओपन करेंगे तो सबसे पहले आपको हिंदी अंग्रेजी के अलावा 11 अलग अलग भाषाओं का विकल्प मिलेगा आप जिस भी भाषा में चाहते है उसे सेलेक्ट करे।

3. अब आपको आगे बढ़ते जाना है इस ऐप को कुछ परमिशन देनी होगी जैसे device location, bluetooth और data sharing की इनकी सहमत पर क्लिक करते जाए।

4. अब आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा इसके लिए खाली बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर एंटर करे इसके बाद एक OTP जायेगा जिसे आपको कन्फर्म कर देना है।

5. आगे बढ़ते ही यह आपका हरे या पीले रंग के जरिये रिस्क लेवल दर्ज करेगा अगर आप सेफ है तो इसमें आपको हरा रंग दिखाई देगा है। वहीं रिस्क होने पर पीला रंग दिखाई देगा अगर आपको पीला रंग दिखाई देता है तो आपको हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा।

इसके अलावा इस Aarogya Setu App में आपको कोरोना वायरस से जुड़ी लगभग सभी जानकारी मिल जाएगी जैसे सोशल डिस्टेंशिंग के अलावा बार बार हाथ धोना और मास्क का प्रयोग करना आदि।

ये भी पढ़े –

तो अब आप Aarogya Setu App कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में जान गए होंगे यह ऐप काफी हेल्पफुल साबित हो रहा है क्योंकि यह हिंदी अंग्रेजी के अलावा गुजराती और मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध है। चुकीं इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य है ऐसे में यह नंबर सिर्फ भारत सरकार के साथ शेयर किया जायेगा। ऐसे में आपको अपने डाटा को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है।

Previous articleBlackBerry का सबसे सस्ता मोबाइल फोन कीमत फीचर जानिए
Next articleJio Phone में Alarm कैसे लगाएं 10 सेकंड में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here