AM और PM का मतलब क्या होता है AM Aur PM Full Form in Hindi

AM और PM का मतलब क्या होता है: समय देखने के लिए आप जरुर किसी घड़ी का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन आज की डिजिटल घड़ी में ए एम और पीएम कई लोगो में असमंजस की स्थिति पैदा कर देता है। लोगों के मन में ये सवाल बन जाता है कि AM क्या होता है और PM क्या होता है। हालाकि इनका मतलब पता नहीं होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए आपको इनका मतलब जानना चाहिए जिससे अगर कोई आपसे इनका मतलब पूछे तो आप बिना झिझक के उसे बता पाए।

आपको बता दे घड़ी मानव जाती के आरंभिक अविष्कारों में से एक है यानी घड़ी के अविष्कार को बहुत पहले ही कर लिया गया था हालाकि इससे पहले समय जानने के लिए दिन सूर्य की स्थिति को देखा जाता था वहीं रात के समय को जानने के लिए चन्द्रमा और तारों की स्थिति को देखा जाता था।

प्राचीन काल में समय जानने के लिए सूर्य को आधार मानते हुए सूर्य घड़ी बनाया गया था। इसके बाद धीरे धीरे समय जानने के लिए कई उपकरण बनाये गए हालाकि अब हमारे पास डिजिटल घड़ी है जिनसे हम कभी समय का पता लगा सकते हैं लेकिन इनमे मौजूद AM और PM से लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं।

AM और PM का मतलब क्या होता है

तो चलिए AM Aur PM Ka Full Form in Hindi जानते हैं वैसे एनालॉग घड़ी में AM और PM का उपयोग तो नहीं होता है लेकिन डिजिटल घड़ियों में AM और PM के माध्यम से हम दिन रात का पता लगा पाते हैं इस आर्टिकल में आपको AM Aur PM Ka Matlab बताया जा रहा है जिससे आपके इस विषय में सारे डाउट क्लियर हो जायेंगे।

AM और PM का मतलब क्या होता है

AM (Ante Meridiem)

AM की फुल फॉर्म Ante Meridiem होती है इससे पहले ये शब्द आपने कभी नहीं सुना होगा क्योंकि ये कोई इंग्लिश का शब्द नहीं है ये लैटिन भाषा का शब्द है जिसका इंलिश अर्थ Before Noon (दोपहर से पहले) होता है इसे हिंदी भाषा में पूर्वाह्न यानी सुबह का समय कहते है। आपको हमेशा अपनी घड़ी में मध्यरात्रि यानी रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे यानी दोपहर तक AM दिखाई देगा।

PM (Post Meridiem)

PM की फुल फॉर्म Post Meridiem होती है इस शब्द को भी आपने पहले कभी नहीं सुना होगा क्योंकि ये शब्द भी लेटिन भाषा से लिया गया है। इसका इंग्लिश अर्थ After Noon जिसे हिंदी भाषा में दोपहर के बाद का समय कहते हैं इसे हिंदी में अपराह्न भी कहते है यानी ये शाम का समय होता है आप अपनी घड़ी में PM को दोपहर के 12 बजे से रात को 12 बजे तक देख सकते हैं।

एम और पीएम में क्या अंतर है

किसी भी घड़ी में एम और पीएम का काफी योगदान है इससे हम दिन और रात की स्थिति जान सकते हैं दरअसल AM और PM एक दूसरे की विपरीत स्थिति हैं जो इनका सबसे बड़ा अंतर है।

AM को अक्सर हम दिन के रूप में परिभाषित करते हैं जबकि रात को परिभाषित करने के लिए PM का उपयोग किया जाता है इसके अलावा AM दिन की शुरुआत करता है जबकि रात की शुरुआत PM से होती है।

आज हम जिस घड़ी को देखते हैं उसे बनने में हजारों साल का समय लग गया है जब मानव का दिमाग विकसित होना शुरू हुआ तो उसने अपने जीवन को आसान बनाने के तरीके खोजने शुरू कर दिए समय की स्थिति जानने के लिए सूर्य और तारों की स्थिति की मदद लेना लगा लेकिन आविष्कार आवश्यकता की जननी है।

सूर्य और तारों से समय की गणना में दिक्कत का सामना करना पड़ता था इसलिए ऐसे उपकरण की आवश्यकता पड़ने लगी जिससे समय की सही स्थिति पता लग जाए और यहीं से घड़ी के आविष्कार की शुरुआत हुई जो हजारों साल तक चली और आज हमारे पास ऐसी घड़ी है जो बिना किसी त्रुटी के सही समय बताती है।

AM और PM का उपयोग क्यों किया जाता है

आज की घड़ी में 12 और 12 मिलाकर 24 घंटे का इस्तेमाल होता है लेकिन मिश्र के प्राचीन समय में लोग 1 से 24 घंटों का इस्तेमाल करते थे मतलब उस समय 12-12 घंटे का कोई समय नहीं होता था लेकिन इसमें समय को लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसके बाद कई खोजकर्ता के दिमाग में समय को 12-12 घंटों में बदलने का विचार आया जिससे दिन रात को अच्छे से समझा जा सके ऐसे में लोगो ने समय को 12-12 घंटे के रूप में गिनना शुरू कर दिया।

अब इसमें भी यह जानना आवश्यक था कि हम जिन 12 घंटों की बात कर रहे हैं वह दिन के है या रात के इसलिए इनमें अंतर दिखाने के लिए Meridiem का उपयोग किया जाने लगा इसके साथ इसमें Ante और Post भी जोड़ दिया गया ताकि इससे दिन और रात के समय को पहचाना जा सके।

काफी लोग सोच रहे होंगे AM और PM की जगह किसी दूसरे शब्दों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया दरअसल जब घड़ी को नया रूप दिया जा रहा था तब उस समय आज की मॉडर्न भाषा जैसे अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश जैसी भाषा नहीं थी उस समय अधिकतर जगहों पर लैटिन भाषा का उपयोग किया जाता था।

AM और PM जो Ante Meridiem और Post Meridiem की शोर्ट फॉर्म है यह शब्द लैटिन भाषा के हैं लैटिन भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और इसी भाषा से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली जैसी भाषाओं का जन्म हुआ है।

ये भी पढ़े

FAQs – एम और पीएम का मतलब

AM को हिंदी में क्या कहते हैं?

AM (Ante Meridiem) लैटिन भाषा का शब्द है जिसे हिंदी में पूर्वाह्न कहते हैं इसका मतलब दोपहर से पहले का समय होता है।

AM कितने बजे से कितने बजे तक होता है?

AM में रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक का समय होता है इसमें दोपहर से पहले का समय होता है।

PM का मतलब क्या है?

PM का फुल फॉर्म Post Meridiem होता है जिसे हिंदी में अपराह्न कहते हैं इसका मतलब दोपहर के बाद का समय होता है।

PM कितने बजे से कितने बजे तक होता है?

दोपहर के बाद के समय को PM के रूप में जाना जाता है और इसमें दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक का समय होता है।

निष्कर्ष

अब आप जान गए होंगे कि AM और PM का मतलब क्या होता है चुकीं हम सभी जानते है कि समय में दिन और रात का समय होता है इसलिए 24 घंटे को दो भागों में बांटा गया है AM जिसका अर्थ है पूर्वाह्न यानी दोपहर से पहले और PM जिसका अर्थ है मध्याह्न यानी दोपहर के बाद होता है।

इस लेख में आपको AM और PM के बीच असमंजस दूर होने के साथ इनका दोनों मतलब भी पता चल गया होगा. अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।

Previous articleDial Pad पर अपना फोटो कैसे लगाएं 2023 में
Next articleJio Phone में रिचार्ज कैसे करें FREE 2023
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

38 COMMENTS

  1. AM ko letin bhasha me ante meridiem kahte hai par english me ishe Before Noon Aur hindi me ishe Aprahan kahte hai
    par ishme likha hai purvahan yah galat hai

  2. बहुत बहुत धन्यवाद आपको इसकी जानकारी देने के लिए !

  3. भाई मैंने आपका पूरा आर्टिकल पड़ा एकदम मस्त आर्टिकल लिखा है आपसे । उम्मीद करते हैं आप ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल लिखते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here