अमेरिका की GDP कितनी है 2023 में

अमेरिका की GDP कितनी है 2023: आपने अक्सर टीवी न्यूजपेपर में देश की जीडीपी के बारे में जरुर सुना होगा। आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर USA Ki GDP Kitni Hai जहाँ तक भारत की बात करे तो हम पिछले पोस्ट में भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी दे चुके हैं।

USA यानी अमेरिका भारत से काफी बड़ा देश है जिसके पास आधुनिकता है। अमेरिका 18वीं सदी के बाद से ही टेक्नोलॉजी और धन दौलत में दुनिया के सभी देशों में सबसे आगे रहा है। आज आप जिस इंटरनेट का इस्तेमाल करके इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वह अमेरिका के वैज्ञानिकों की ही देन है। यूनाइटेड स्टेट्स ने दुनिया को आधुनिकता दी है जिसके बदले उसे दौलत मिली है।

तो चलिए जानते हैं अमेरिका की इकोनॉमी कितनी है वैसे अगर आप लोगो को सबसे अच्छी सर्विस प्रोवाइड करते हैं तो आपको ऑटोमेटिक दौलत और शोहरत मिलती है। अमेरिकन कंपनियों जैसे एप्पल, गूगल, फेसबुक, अमेज़न, वालमार्ट की पहुँच दुनियाभर में है और लोगो इनके प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमेरिका की GDP कितनी है

यह तो कुछ पॉपुलर कंपनीज जिन्हें लगभग सभी लोग जानते हैं लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारोबार अमेरिकन कंपनी ही करती है हालाकि कुछ सालों से अमेरिका को चीन से कड़ी चुनौती मिल रही है यह न सिर्फ कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है बल्कि अर्थव्यवस्था GDP के मामले में भी चीन, अमेरिका के पास आ खड़ा है।

अमेरिका की GDP कितनी है

IMF में मौजूद नई रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में अमेरिका की GDP 26.19 ट्रिलियन US डॉलर है। US ने 1871 के बाद से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। अमेरिका को अक्सर आर्थिक महाशक्ति के रूप में जाना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

अगर आपको GDP को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो आपको बता दे कि इसे हिंदी में किसी देश का सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। किसी देश की अर्थव्यवस्था को मापने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

इसे ऐसे में भी समझा जा सकता है कि किसी भी देश की घरेलू सीमा के भीतर किसी एक वर्ष में उत्पादित की गई सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के बाजार मूल्यों के समग्र योग को सकल घरेलू उत्पाद या GDP कहते हैं।

यूनाइटेड स्टेट्स अपनी आजादी के बाद से ही दुनियाभर को अपने एक्सपोर्ट और सर्विस देता रहा है जिसके बदले उसे दुनियाभर से दौलत हासिल हुई है। हालाकि बीते सालों से चीन भी अपने प्रोडक्ट और सर्विस दुनियाभर में एक्सपोर्ट कर रहा है जिसकी वजह से उसकी अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले समय में चीन दुनिया की नई आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर सकता है।

अमेरिका की GDP और टॉप 10 देश की लिस्ट

चलिए अब आपको अमेरिका सहित दुनिया की 10 सबसे बड़ी GDP की लिस्ट के बारे में बताते हैं। यह लिस्ट IMF.org से ली गयी है International Monetary Fund एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था है जो दुनिया के देशों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखती है

रैंकदेश का नामअनुमानित GDP US ट्रिलियन डॉलर में
1यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका)26.19 ट्रिलियन डॉलर
2चाइना19.24 ट्रिलियन डॉलर
3जापान4.37 ट्रिलियन डॉलर
4जर्मनी4.12 ट्रिलियन डॉलर
5भारत3.82 ट्रिलियन डॉलर
6यूनाइटेड किंगडम3.48 ट्रिलियन डॉलर
7फ्रांस2.81 ट्रिलियन डॉलर
8कनाडा2.33 ट्रिलियन डॉलर
9ब्राज़ील2.06 ट्रिलियन डॉलर
10इटली1.99 ट्रिलियन डॉलर

ऊपर दी गयी लिस्ट में आप देख सकते है अमेरिका की जीडीपी दुनिया में सबसे अधिक है। 26.19 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। इसके बाद 19.24 ट्रिलियन डॉलर के साथ चाइना का नंबर आता है जिसने पिछले कुछ दशकों में काफी तेजी से तरक्की की है। अगर चाइना इसी तेजी से आगे बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ दशकों में चाइना अमेरिका की बराबरी कर सकता है।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि अमेरिका की GDP कितनी है बता दे कि 2018 की रिपोर्ट अनुसार USA की विकासदर 2.9% है वहीं इसके प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले देश चीन की विकासदर 6.6 प्रतिशत है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि आने वाले समय में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के पास पहुँच सकता है।

तो उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।

ये भी पढ़े

Previous article$1 में कितने रुपये होते हैं 2024 में 1 डॉलर की कीमत कितनी है
Next articleMobile को TV का Remote कैसे बनाएं 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here