अमेरिका किस देश का गुलाम था कैसे आजाद हुआ

क्या आप जानते है अमेरिका किस देश का गुलाम था नहीं पता तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते है कि आज अमेरिका यानी USA दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है लेकिन ऐसा हमेशा से नही रहा है। एक समय में अमेरिका देश ने भी गुलामी झेली है आज भले इस देश को देखकर न लगता हो कि इसने कभी गुलामी सही होगी लेकिन हकीकत यही हैं कि अमेरिका भी कभी गुलाम रह चुका है। तो आखिर किस देश ने अमेरिका को गुलाम बनाया था वह आपको इस पोस्ट में पता चल जायेगा। इससे पहले आपको बता दे कि आज आप टेक्नोलॉजी की जितनी भी चीजें इस्तेमाल करते है उनमें अमेरिका का काफी योगदान है।

अमेरिका किस देश का गुलाम था

जैसे उदाहरण के तौर पर आज आप जिस इंटरनेट के माध्यम से और जिस डिवाइस के जरिये इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं। उसका आविष्कार अमेरिका में ही हुआ था ऐसे में टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमरीकी देश काफी आगे हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए पहचाना जाने वाला देश अमेरिका आज हर छेत्र में काफी आगे खड़ा दिखाई देता है। बड़ी बड़ी इमारते और चौड़ी सड़के चमकती गाड़ियां अमेरिका की पहचान है लेकिन इस चमचमाते देश के पीछे की कहानी बहुत लोगो को पता है बहुत कम लोग जानते है कि अमेरिका भी कभी गुलामी में रहा है।

अमेरिका किस देश का गुलाम था

बता दे कि दुनिया के आधे से ज्यादा देशों को अपना अधीन करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य ने ही अमेरिका को गुलाम बनाया था। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में गुलामी की शुरुआत 16वीं शताब्दी में हुई थी। इस दौरान बहुत से यूरोपीय लोग अमेरिका में जाकर बस गए थे। अमेरिका में अंग्रेजों का शासन स्थापित होने के बाद वहां के मूल अमेरिकन लोगो पर कई पाबंधी लगायी गयी थी।

अमेरिका में भी इसका विद्रोह शुरू हुआ और लगभग 150 साल से चल रहे अंग्रेजी शासन से अमेरिका को 1776 में आजादी मिली थी। अमेरिका हर साल 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति राजधानी में झंडा फहराते है और परेड की सलामी लेते हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाती है साथ ही जश्न का माहौल होता है बहुत से लोग इस राष्ट्रीय दिवस पर पिकनिक मनाते हैं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए साल 1775 से साल 1783 के बीच तेरह कालोनियाँ मिलकर ब्रिटिश साम्राज्य के साथ सशस्त्र संग्राम में शामिल हुई। यह तेरह कालोनियाँ ब्रिटिश साम्राज्य से आजाद होकर संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से एक देश बनीं। इस संग्राम को ‘क्रान्तिकारी युद्ध’ या ‘अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम’ कहते हैं। इसके बाद से अमेरिका की सीमा से लगे इलाकों को अमेरिका अपने अधीन करता चला गया और इससे अमेरिका एक बड़ा देश बनकर उभरा।

जब अमेरिका में अंग्रेजों का शासन था तब भारत में उस समय मुग़ल शासकों का शासन चलता था। अमेरिका के बाद अंग्रेजों ने दुनिया कई और देशों को अपना उपनिवेश बनाया। जिसमें भारत का नाम भी शामिल था भारत में अंग्रेजों के आगमन से पूर्व राजाओं का राज था लेकिन जब अंग्रेज भारत आये तो उन्हें यहाँ मतभेद दिखे। जिसके बाद उन्होंने इसका फायदा उठाया और धीरे धीरे रजवाड़ों को हराकर सम्पूर्ण भारत में कब्जा कर लिया और यहाँ लगभग 200 साल तक शासन किया।

तो अब आप अमेरिका किस देश का गुलाम था इसके बारे में जान गए होंगे। अगर आप भी अमेरिका की गुलामी से अनजान थे इस पोस्ट में आपको कुछ नया जानने को मिला होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका आज एक ऐसा सुपरपावर देश है जिसने अपने गुलाम इतिहास को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस देश पर शासन करने वाले अंग्रेजों का कोई पता नहीं है। एक ऐसा वक्त भी था जब अंग्रेजों ने दुनिया की 80 फीसदी जमीन पर कब्जा कर लिया था ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि उस वक्त ब्रिटिश साम्राज्य कितना ताकतवर होगा। हालाकि 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन ने सभी को आजाद कर दिया था और अब सभी देश स्वतंत्र है।

ये भी पढ़े –

Previous articleऐसा कौनसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना
Next articleभारत में कुल कितने एयरपोर्ट है 2022
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here