भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है 2023 में Total Area of India in Hindi

Bharat Ka Kul Kshetrafal Kitna Hai 2023: भारत को विविधताओं वाला देश कहा जाता है पहले के समय में भारत एक अखंड साम्राज्य वाला देश था लेकिन समय के साथ साथ उसके टुकड़े होते चले गए और उसकी वजह से भारत का क्षेत्रफल पहले की तुलना में कम होता चला गया। इंडिया एक ऐसा देश है जहां सैकड़ों जाति समूह, कई धर्मों के लोग रहते हैं।

भारत के प्रत्येक राज्य में अलग अलग भाषाएं बोली जाती हैं प्रत्येक राज्य की अपनी एक अलग संस्कृति है इसके बावजूद भी इंडिया देश में एकता कायम है। भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जहां हर प्रकार की उपजाऊ मिट्टी पाई जाती है। भारत में सर्दी, गर्मी, वर्षा जैसे हर प्रकार के मौसम देखने को मिलते हैं और इसकी वजह से प्रत्येक मौसम में अलग अलग फसलें उगाई जाती हैं।

ऐसे में आपको जानना चाहिए भारत का कुल छेत्रफल कितना है भारत ने अनेक विपरीत परिस्थितियों का सामना करके अपनी धरोहर को बचाए रखा है। आज के समय में भारत की तेजी से हो रही प्रगतिशील देशों में गिनती की जाती है जो कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है

तो चलिए जानते हैं India Ka Kul Area Kitna Hai वैसे अगर भारत के क्षेत्रफल की बात की जाए इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इंडिया दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है और पूरी दुनिया में आबादी के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है भारत की जनसंख्या 135 करोड़ से भी ज्यादा है।

भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है

भारत दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देशों में आता है भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। भारत हिमालय से लेकर दक्षिण के घने और विशाल वर्षा वनों तक फैला हुआ है इंडिया देश की पूर्व से लेकर पश्चिम तक की कुल लंबाई 2933 वर्ग किलोमीटर है और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की चौड़ाई 3055 वर्ग किलोमीटर है।

भारत की 15,106.7 वर्ग किलोमीटर तक की सीमा पड़ोसी देशों से लगती है भारत के 7 पड़ोसी देश हैं। जिनमें पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और अफगानिस्तान का नाम आता है भारत की सीमा सबसे ज्यादा बांग्लादेश से लगती है जिसकी कुल लंबाई 4096.70 वर्ग किलोमीटर है और भारत की सीमा सबसे कम अफगानिस्तान से लगती है जिसकी कुल लंबाई 106 वर्ग किलोमीटर है।

एशिया में रूस और चीन के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है, पूरी दुनिया में खेती की गई भूमि का सबसे बड़ा क्षेत्र भारत ही है। इंडिया के समुद्री तट की लंबाई 7516.6 वर्ग किलोमीटर है भारत में बहुत अधिक मात्रा में जंगल भी मौजूद हैं, जिनका क्षेत्रफल 712149 वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र अंडमान और निकोबार दीप समूह है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है।

विश्व का कुल क्षेत्रफल कितना है

हमारी पृथ्वी यानी विश्व का कुल क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। जिसमें में 36 करोड़ वर्ग किलोमीटर में पानी है जबकि 14 करोड़ वर्ग किलोमीटर में जमीन है हमारी पृथ्वी में छोटे बड़े मिलाकर कुल 195 देश हैं जिसमें एरिया के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस और सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है

हम यह बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं कि भूमि क्षेत्र की तुलना में जलीय क्षेत्र ज्यादा है यह बात तो लगभग हर व्यक्ति को पता है परंतु सभी को यह बात पता नहीं होती है कि पृथ्वी के कितने प्रतिशत हिस्से पर जल है और कितने प्रतिशत हिस्से पर भूमि है इसलिए आपको बता दें कि पृथ्वी के 71% हिस्से पर जल है और 29% हिस्से पर भूमि है।

पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है जिसमें से पृथ्वी का जमीनी हिस्सा 71% यानी 148.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर है वहीं 361.132 मिलियन वर्ग किलोमीटर पर जल है जमीनी हिस्से पर कुल 195 देश मौजूद हैं और भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का मात्र 2.42% है फिर भी यह विश्व की घनी आबादी को समेटे हुए है।

जिस हिसाब से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कुछ ही वर्षों में यह आबादी के मामले में चीन को भी पार कर लेगा इससे आप समझ सकते हैं कि पूरी दुनिया में इंडिया की एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत का क्षेत्रफल और जनसंख्या बहुत अधिक है और यही बात भारत को एक अलग पहचान देती है।

पूरी पृथ्वी के क्षेत्रफल का 2.42% हिस्सा भारत का है और विश्व का सबसे बड़ा हिस्सा रूस के पास है। पूरी दुनिया के क्षेत्रफल का 12.5% यानी 17075200 वर्ग किलोमीटर अकेले रूस के पास है और विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जिसका क्षेत्रफल मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूची

हमने भारत के क्षेत्रफल के बारे में तो जान लिया है आइए अब विश्व में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले देश के बारे में जान लेते हैं। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है इस देश का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि शामिल हैं और 720,500 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र है।

हम आपको नीचे एक सूची देंगे जिसमें दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों के क्षेत्रफल के बारे में बताया गया है।

देश का नामक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर में)
रूस17,098,242
कनाडा9,984,670
संयुक्त राज्य अमेरिका9,826,675
चीन9,598,094
ब्राजील8,514,877
ऑस्ट्रेलिया7,617,938
भारत3,287,263
अर्जेंटीना2766890
कज़ाख़िस्तान2,724,900
अल्जीरिया2,381,741

क्षेत्रफल के अनुसार भारत के राज्य

अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है इस राज्य का क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है जो कि इंडिया के कुल क्षेत्रफल का 10.40% है हम आपको छेत्रफल की दृष्टि से भारत के सभी राज्यों और उनके क्षेत्रफल की सूची नीचे दे रहे हैं इसे ध्यान से देखिएगा।

राज्य का नामक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर में)
गुजरात196,024
कर्नाटका191,796
तमिल नाडु130,058
आंध्र प्रदेश162,968
महाराष्ट्र308,713
हरियाणा44,212
पंजाब50,362
उत्तर प्रदेश240,928
उत्तराखंड53,483
मध्य प्रदेश308,252
उड़ीसा155,707
बिहार94,164
झारखंड79,700
अरुणाचल प्रदेश83,743
छत्तीसगढ़135,192
वेस्ट बंगाल88,752
हिमाचल प्रदेश55,673
असम78,438
केरल38,863
सिक्किम7096
लक्ष्यद्वीप32
दिल्ली1483
मिजोरम21,081
नागालैंड16,579
त्रिपुरा10,486
मेघालय22,421
राजस्थान342,236
तेलंगाना114,840
गोवा3702
जम्मू और कश्मीर222,236

ये भी पढ़े

FAQs – Bharat Ka Kul Chetrafal Kitna Hai

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है भारत के इस राज्य का कुल क्षेत्र 342,239 वर्ग किलोमीटर है।

भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?

वर्तमान में भारत की जनसंख्या 141 करोड़ है और यह दुनिया में किसी देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।

भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है?

वर्तमान में भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है लेकिन हिंदी और अंग्रेजी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है।

भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कौन है?

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी हैं।

भारत की आर्थिक राजधानी कौन सी है?

भारत की राजधानी नई दिल्ली है जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना भारत का क्षेत्रफल कितना है दरअसल भारत की गिनती दुनिया के सबसे बड़े देशों में होती है जनसंख्या हो या क्षेत्रफल सभी में भारत का नाम जरुर आता है ऐसे में हमें अपने देश की आबादी और क्षेत्रफल जैसी जनरल जानकारी पता होनी चाहिए।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है और हमारे द्वारा दी गई इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।

Previous articleइंटरनेट का मालिक कौन है इंटरनेट का आविष्कार किसने किया था
Next articleभारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है टॉप 10 Bharat Ki Sabse Badi Nadi
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here