भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं 2023: भारत में सबसे ताकतवर आदमी प्राइम मिनिस्टर को माना जाता है क्योंकि यह एक ऐसे पद में होते हैं जिनकी जिम्मेदारी पूरे देश को चलाने की होती है। देश में PM चुनने की प्रक्रिया काफी सरल होती है। संविधान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा हालाकि राष्ट्रपति अपनी इक्छा अनुसार किसी व्यक्ति को PM नहीं बना सकता है। राष्ट्रपति उसी व्यक्ति को PM बना सकता है जो लोकसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत प्राप्त करता है।
इतिहास में देखा जाए तो भारत के प्रधानमंत्री पद में सबसे ज्यादा समय तक पंडित जवाहरलाल नेहरू रहे थे और ये भारत के प्रधानमंत्री भी थे इन्होंने 17 साल तक भारत के प्राइम मिनिस्टर का कार्यभार संभाला था।
तो चलिए जानते हैं India Ke Prime Minister Kaun Hai पिछले लोकसभा के चुनाव में जनता ने अपने पुराने PM पर ही भरोसा जताया था ऐसे में भारत को फिर से पिछला प्रधानमंत्री मिल गया है ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते है कि आखिर वर्तमान में भारत का प्रधानमंत्री कौन है हालाकि देश के ज्यादातर लोगो को यह बात पता होती है क्योंकि जब भी लोकसभा के चुनाव होते हैं तो देश भर में इसका प्रचार होता है।
इसमें जब कोई पार्टी यह चुनाव जीतती है तो वह अपने सबसे काबिल नेता को प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त करवाती है किसी नेता के PM बनने की खबर न्यूज़ अखबारों द्वारा पूरे देश में फैल जाती है जिससे लोगो को पता चल जाता है कि उनका प्राइम मिनिस्टर कौन बना है।
भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं
वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं जिन्होंने साल 2014 में भी प्राइम मिनिस्टर की शपथ ली थी इस तरह मोदी जी अपने पद का दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। बता दे कि मोदी जी देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
साल 2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में एतिहासिक जीत हासिल की हैं। देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे PM मोदी के बारे में पता नहीं होगा।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी से जुड़ी अनसुनी बातें
यदि आप भी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरुर पढ़े क्योंकि इस पोस्ट में हम प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में ऐसी बाते बताने वाले है जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे और यह आपको पसंद आयेंगी तो चलिए जानते हैं।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में हुआ था। इनके माता पिता का नाम दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन है।
- मोदी जी पांच भाई बहनों में 2 नंबर की संतान हैं।
- इनके पिता रेलवे स्टेशन में चाय बेंचने का काम करते थे और इसमें मोदी जी अपने पिता की सहायता करते थे।
- साल 1965 में भारत पाक युद्ध में इन्होने स्टेशन से गुजर रहे सैनकों को चाय पिलाई थी।
- मोदी जी वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में पढ़ते थे और स्कूल में ये एक औसत छात्र थे।
- इनको बचपन में एक्टिंग का शौक था जिसके चलते ये एक्टिंग वाद विवाद और नाटकों में हिस्सा लेकर पुरुस्कार जीतते थे।
- नरेंद्र मोदी अपने बचपन से ही साधू संतों के काफी प्रभावित थे और शुरू से ही संयासी बनना चाहते थे।
- अपने बचपन में ही मोदी जी RSS से जुड़ गए थे और RSS में काफी मेहनती कार्यकर्ता माने जाते थे।
- मोदी जी हिमालय के साधुओं के साथ भी रह चुके हैं दो साल बाद उन्होंने सन्यासी जीवन त्यागने का फैसला किया।
- हिमालय से लौटने के बाद इन्होने अपने भाई के साथ अहमदाबाद के कई जगहों चाय बेंचने का काम किया था।
- मोदी जी का विवाह 18 साल की उम्र में बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने वाली जसोदा बेन से हुआ था।
- विवाह के बाद उन्होंने घर छोड़कर संघ के प्रचारक बन गए थे।
- मोदी जी न केवल चाय बेंची है बल्कि संघ से जुड़ने के बाद सारे छोटे काम करते जैसे साफ-सफाई, चाय बनाना और बुर्जुग नेताओं के कपड़े धोते थे।
- बता दे कि नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं उन्होंने कभी भी सिगरेट और शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।
- मोदी जी अपने आप को एक लेखक और कवि मानते हैं इसी क्रम में इन्होने गुजराती भाषा में कई लेख भी लिखे हैं।
- ये समय के बहुत पाबंद हैं और सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं और सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं।
- नरेन्द्र मोदी आज भी अपने भाई बहनों से अलग रहते हैं।
- ये सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं यही वजह है कि सोशल मीडिया में इनके करोड़ो फॉलोअर्स हैं।
- गुजरात दंगो से लगे दाग के कारण साल 2005 मोदी जी अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया था।
- गुजरात को आर्थिक मजबूती देने में PM मोदी का अहम योगदान है क्योंकि इन्होंने गुजरात का बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए कई सराहनीय कार्य किये हैं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने 58 साल की उम्र में 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी पंडित जवाहरलाल नेहरू करीब 17 साल प्राइम मिनिस्टर के रूप में मौजूद रहे थे 14 नवंबर 1889 को जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु 27 मई 1964 को दिल्ली में हुई थी।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी जिन्हें भारतीय इतिहास में सबसे प्रभावशाली महिला नेता माना जाता है इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था इंदिरा गांधी ने साल 1966 में देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री की सपथ ली थी।
इसके बाद वह करीब 11 साल 2 महीने के समय तक प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहीं लेकिन ओपरेशन ब्लू स्टार के कारण 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी गयी थी।
भारत के प्रधानमंत्री की सूची और कार्यकाल
क्रम संख्या | नाम | जन्म मृत्यु | कार्यकाल |
1 | जवाहरलाल नेहरू | 1889 – 1964 | 1947 से 1964, 16 साल 286 दिन |
2 | गुलजारी लाल नंदा | 1898 – 1998 | 1964 से 1964, 13 दिन |
3 | लाल बहादुर शास्त्री | 1904 – 1966 | 1964 से 1966, 1 साल 216 दिन |
4 | गुलजारी लाल नंदा | 1898 – 1998 | 1966 से 1966, 13 दिन |
5 | इंदिरा गांधी | 1917 – 1984 | 1966 से 1977, 11 साल 59 दिन |
6 | मोरारजी देसाई | 1896 – 1995 | 1977 से 1979, 2 साल 126 दिन |
7 | चरण सिंह | 1902 – 1987 | 1979 से 1980, 170 दिन |
8 | इंदिरा गांधी | 1917 – 1984 | 1980 से 1984, 4 साल 291 दिन |
9 | राजीव गांधी | 1944 – 1991 | 1984 से 1989, 5 साल 32 दिन |
10 | वी.पी. सिंह | 1931 – 2008 | 1989 से 1990, 343 दिन |
11 | चंद्रशेखर सिंह | 1927 – 2007 | 1990 से 1991, 223 दिन |
12 | पी.वी. नरसिंह राव | 1921 – 2004 | 1991 से 1996, 4 साल 330 दिन |
13 | अटल बिहारी वाजपेई | 1924 – 2018 | 1996 से 1996, 16 दिन |
14 | एच.डी. देवगौड़ा | जन्म 1933 | 1996 से 1997, 324 दिन |
15 | इंद्रकुमार गुजराल | 1919 – 2012 | 1997 से 1998, 332 दिन |
16 | अटल बिहारी वाजपेई | 1924 – 2018 | 1998 से 2004, 6 साल 64 दिन |
17 | डॉ. मनमोहन सिंह | जन्म 1932 | 2004 से 2014, 10 साल 4 दिन |
18 | नरेंद्र मोदी | जन्म 1950 | 2014 से आज तक |
भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए योग्यता
किसी भी पद को पाने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित की जाती हैं जैसे कोई नौकरी चाहिए तो आपको उस हिसाब से क्वालिफिकेशन भी देना होता है प्रधानमंत्री बनने के लिए आपको निम्नलिखित योग्यताओं में पास होना होगा।
- भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
- भारतीय वोटरलिस्ट में उसका नाम होना चाहिए।
- भारतीय लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक का सदस्य होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 25 साल से अधिक होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है
भारतीय प्राइम मिनिस्टर का चुनाव जीतने के बाद 5 साल का कार्यकाल होता है हालाकि इस दौरान उसके पास बहुमत होना आवश्यक है इसके बाद वह अगला चुनाव जीतकर फिर से प्रधानमंत्री बन सकता है।
अब तक सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास है उन्होंने करीब 17 साल तक प्राइम मिनिस्टर का पद संभाला था।
भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की सैलरी 1.6 लाख प्रति माह है जिसमे बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45,000 रुपये, रोज़ का भत्ता 2000 रुपये यानि एक महीने का 62,000 रुपये और व्यय भत्ता 3000 रुपये शामिल है।
FAQs – Bharat Ke Pradhanmantri Kaun Hai
प्रधानमंत्री कौन होता है?
भारत के संविधान में राष्ट्रपति के बाद प्रधानमंत्री देश का सर्वोच्च पद होता है देश में कामों के नियंत्रण करने के लिए एक परिषद चुनी जाती है जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है भारत के संविधान में वास्तविकता में प्रधानमंत्री देश का सबसे शक्तिशाली पद होता है।
भारत के मुस्लिम प्रधानमंत्री कौन थे?
भारतीय इतिहास में अभी तक कोई भी मुस्लिम नागरिक प्रधानमंत्री नहीं बना है लेकिन जाकिर हुसैन देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
भारत के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
भारत के प्रधानमंत्री का नाम श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी है जिन्होंने साल 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
1947 में प्रधानमंत्री कौन था?
साल 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी उस समय कई नेता देश के पहले प्रधानमंत्री बनने के प्रवल दावेदार थे और अंतिम निर्णय के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया था।
निष्कर्ष
तो अब आप भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं इसके बारे में जान गए होंगे इस पोस्ट में आपको PM मोदी से जुड़े कई अन सुने Facts साझा किये है। उम्मीद करते नरेंद्र मोदी से जुड़े ये Facts आपको पसंद आये होंगे वैसे तो मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए काफी लोकप्रिय थे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के साथ ये और भी लोकप्रिय हस्ती बन गए हैं।
अब आप इनकी चर्चा देश दुनिया में देख सकते हैं वर्तमान में पीएम देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
ये भी पढ़े
- भारत के 10 सबसे अमीर शहर पहले स्थान पर कौन सा है
- ऐसा कौनसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना
- भारत की वर्तमान जनसंख्या कितनी है
- दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है