भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है 2023 में

इस पोस्ट में आपको भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है 2023 में इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी इंडिया का सबसे लंबा सड़क पुल के बारे में जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। किसी देश की तरक्की में सड़क और पुल का काफी योगदान होता है क्योंकि इन दोनों की वजह से ही हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचते हैं। दुनिया में आपको कई किलोमीटर लम्बे और ऊँचा पुल देखने को मिल जायेंगे। इनके बारे में हम आपको अगली पोस्ट में बताएँगे फिलहाल भारत के बड़े पुल के बारे में बताते हैं।

भारत का सबसे बड़ा पुल कौनसा है

जैसा कि हमने आपको बताया कि सड़क और पुल दो ऐसी चीजे हैं। जिनके बिना किसी देश की तरक्की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में किसी देश में सड़क और पुल जैसी परिवहन सुविधा का होना बहुत जरुरी है। जहां तक विश्व की बात करे तो बहुत से ऐसे देश हैं जिन्होंने ऊँचा और बड़ा पुल बनाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हुए हैं।

भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है

इंडिया के सबसे लंबे पुल की लंबाई 9.15 किलोमीटर है। जो ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी लोहित नदी पर बना हुआ है। इस पुल को ढोला सादिया पुल के नाम से जाना जाता है। यह पुल असम के ढोला को अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर को जोड़ता है। इस ब्रिज का निर्माण कार्य साल 2011 में शुरू हुआ था। हालही के बीते साल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस पुल का उद्घाटन किया है।

इस तरह यह भारत का सबसे लंबा पुल है। वहीं इसकी लागत की बात करे तो इसे बनाने में 2056 करोड़ की लागत आयी है। इस पुल को बनाने के प्रमुख दो उद्देश्य थे पहला असम और अरुणाचल प्रदेश की दूरी को कम करने में जबकि दूसरा भारतीय सेना के वाहन को अरुणाचल प्रदेश में पहुँचाने के लिए।

आये दिन चीन सीमा को लेकर विवाद करता है जिसको देखते हुए इस पुल का निर्माण किया गया है। इसे इतना मजबूत बनाया गया है कि इससे भारतीय सेना के 60 टन वजनी टैंक भी आसानी से निकल सकते हैं। इस पुल से भारत को अरुणाचल प्रदेश की सीमा रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।

महात्मा गाँधी पुल इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा पुल है। जिसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है बिहार में गंगा नदी पर बना ये ब्रिज पटना को हाजीपुर से जोड़ता है। बांद्रा वर्ली सी लिंक यह ब्रिज राजीव गाँधी सीलिंग के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में स्थित यह पुल बांद्रा और वर्ली को आपस में जोड़ता है इस पुल की लंबाई 5.57 किलोमीटर है।

इंडिया का चौथा सबसे लंबा पुल विक्रमशिला सेतु है जो बिहार में स्थित है। इस पुल की लंबाई 4.7 किलोमीटर है यह भी गंगा नदी पर बना हुआ है। यह पुल बरारी घाट से नवगछिया को आपस में जोड़ता है। वेंबनाथ रेल ब्रिज यह देश का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज है। जिसकी लंबाई 4.62 है यह केला में बना हुआ है जो कि ब्रा पल्ली और मलार पदम को आपस में जोड़ता है।

तो अब आप भारत का सबसे बड़ा पुल कौन सा है इसके बारे में जान गए होंगे इस पोस्ट में हमने आपको इंडिया के टॉप 5 सबसे लंबा पुल के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप भी भारत के बड़े पुल के बारे में जानना चाहते थे तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हुई होगी।

ये भी पढ़े –

Previous articleविश्व का सबसे बड़ा गाँव कौन सा है
Next articleबुलेट प्रूफ जैकेट किसका बना होता है
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here