भारत के 10 सबसे अमीर शहर पहले स्थान पर कौनसा है

आज आप जानेंगे कि भारत के 10 सबसे अमीर शहर कौनसा है जनसंख्या और छेत्रफल के आधार पर भारत दुनिया के टॉप 10 देशों की सूची में आता है। जनसंख्या के आधार पर भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है वहीं छेत्रफल में सातवे नंबर पर काबिज है। यदि देश की अर्थव्यवस्था की बात करे तो इस लिस्ट में भारत टॉप देशों में आता है। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि इंडिया के 10 सबसे अमीर शहर कौनसा है हालाकि भारत एक विकासशील देश है जिसे आर्थिक मजबूती की बहुत जरुरत है। अगर इंडिया की प्रगति इसी तरह से होती रही तो आने वाले समय में भारत की कई आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएँगी।

भारत के 10 सबसे अमीर शहर

इंडिया को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कई शहर अहम भूमिका निभा रहे हैं। जब भी देश में अमीर शहर की बात होती है तो बड़े शहरों का नाम सबसे पहले आता है। बहुत से लोग जानना चाहते होंगे कि आखिर किसी शहर के अमीर या गरीब होने का अंदाज कैसे लगाया जाता है तो इसका सबसे अच्छा तरीका GDP है। जिससे पता चल जाता है कोई शहर आर्थिक तौर पर कितना मजबूत है इन शहरों में पर्यटन, रोजगार, व्यवसाय के काफी बेहतर अवसर मिलते है।

भारत के 10 सबसे अमीर शहर

1. मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी माने जाना वाला शहर मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है। मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं इसके अलावा मनोरंजन का गढ़ कहा जाने वाला मुंबई हर छेत्र में बाकि शहरों से काफी आगे है। मुंबई में 46,000 करोड़पति तथा 28 अरबपति रहते हैं वहीं इसकी कुल GDP 209 बिलियन (अरब) डॉलर आंकी गयी है।

2. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती है दिल्ली में भी काफी अमीर लोग रहते हैं। साथ ही इसका सबसे ज्यादा योगदान सर्विस सेक्टर में रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करोड़पतियों की संख्या 23,000 और अरबपतियों की 18 है दिल्ली की कुल GDP 167 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

3. कोलकाता

देश के सबसे बड़े शहर में से एक कोलकाता भी काफी अमीर शहर है। बता दे कि दिल्ली से पहले कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करता था बाद में अंग्रेजों द्वारा राजधानी को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट कर दी गयी थी। कोलकाता में करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और वहां 4 अरबपति रहते हैं. कोलकाता की कुल GDP 150 अरब डॉलर आंकी गई है।

4. बेंगलुरु

टेक्नोलॉजी के लिए पहचाने जाने वाला शहर बेंगलुरु तीसरे स्थान पर अंकित किया गया है। यहाँ देश दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां काम करती है। यहाँ 7,700 करोड़पति और 8 अरबपति रहते हैं वहीं बेंगलुर की कुल GDP 83 अरब डॉलर है।

5. हैदराबाद

चौथे नंबर पर मौजूद हैदराबाद काफी प्रसिद्ध शहर माना जाता है यहाँ आपको हर तरह की सर्विस देखने को मिल जाती है। हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या 9,000 और अरबपतियों की 6 है वहीं कुल GDP की बात करे तो इस सूची में हैदराबाद 74 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है।

6. चेन्नई

साउथ इंडिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर चेन्नई इस लिस्ट में छठे स्थान पर आता है। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है यह शहर आर्थिक रूप से काफी अच्छा है चेन्नई की GDP 66 अरब डॉलर है. वहां 6,600 करोड़पति और 4 अरबपति रहते हैं।

7. अहमदाबाद

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद इकनोमिक और इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रही है। इसके साथ इस शहर को डेनिम, जवाहरात और गहनों का सबसे बड़ा निर्यातक शहर माना जाता है इसकी GDP 64 अरब US डॉलर है।

8. पुणे

भारत के सबसे अमीर शहर में आठवे स्थान पर पुणे है जो महाराष्ट्र का मुंबई के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है। ये भी भारत की GDP में अपना योगदान देता है पुणे की कुल GDP 48 अरब डॉलर है। वहां 4,500 करोड़पति और 5 अरबपति रहते हैं।

9. सूरत

सूरत में देश का सबसे ज्यादा डायमंड निर्यातक शहर माना जाता है। यह अपने हीरे के लिए दुनिया भर में जाना जाता है बता दे कि भारत का 90% डायमंड सूरत से निर्यात होता है। यह शहर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है इसकी GDP 40 बिलियन डॉलर है।

10. विशाखापत्‍तनम

विशाखापट्नम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकार तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित एक भारत का चौथा सबसे बड़ा पोताश्रय है। यहां काफी बड़े पैमाने में व्यापार होता है इसकी GDP 26 बिलियन US डॉलर है।

तो अब आप भारत के 10 सबसे अमीर शहर कौनसा है इसके बारे में जान गए होंगे। पहले स्थान पर मौजूद मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है क्योंकि ये शहर देश की GDP में सबसे ज्यादा योगदान देता है। मुंबई को भारतीय सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड का केंद्र माना जाता है। देश की ज्यादातर फिल्मो के प्रोडक्शन हाउस मुंबई में ही मौजूद है यह शहर जनसंख्या के हिसाब से भी भारत के सबसे बड़ा शहर की लिस्ट में भी आता है।

ये भी पढ़े –

Previous articleवीडियो रिंगटोन कैसे सेट करे सबसे आसान तरीका
Next articleT20 World Cup 2020 Schedule in Hindi कब कितने बजे से मैच होंगे
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here