भारत की GDP कितनी है 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था कितने नंबर पर है

भारत की GDP कितनी है 2023: अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आपने अक्सर न्यूज़ टीवी चैनल या फिर अखबार में इंडिया की कुल Economy के बारे में जरुर सुना होगा। आप भी जानना चाहते होंगे कि भारत की अर्थव्यवस्था कितनी है यह कितने नंबर पर आती है।

इसके अलावा आपको इस पोस्ट में दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के बारे में भी जानने को मिलेगा। इससे पहले आपको बता दे कि दुनिया में कई एजेंसी है जो समय समय पर अपनी रिपोर्ट में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश के आकड़े जारी करती रहती है।

हालही में अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक रिपोर्ट दी है जिसमें इंडिया की इकॉनमी को लेकर कई बातें कही गयी है। अपनी रिपोर्ट में इंस्टीट्यूट ने बताया है कि आत्मनिर्भर बनने की पहले की पॉलिसी से भारत अब कितना आगे बढ़ गया है। अब वह एक ओपन मार्केट वाली Economy के रूप में विकसित हो रहा है।

भारत की GDP कितनी है

तो चलिए जानते हैं भारत की अर्थव्यवस्था कितने ट्रिलियन डॉलर की है वैसे रिपोर्ट के अनुसार विनिर्माण और कृषि (मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सेक्टर है लेकिन दूसरे सेक्टर भी तेजी से ग्रो कर रहे हैं।

भारत की GDP कितनी है

IMF की नई रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय 2023 में भारत की जीडीपी 3.82 लाख करोड़ डॉलर (3.82 ट्रिलियन डॉलर) है जो विश्व में पांचवे स्थान पर आती है। हालाकि वैश्विक रैंकिंग में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान से फिसलकर सातवें नंबर पर आ गई थी।

वित्त वर्ष 2018 के लिए जारी विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत GDP के मामले में सातवें नंबर पर रहा था। इस सूची में ब्रिटेन और फ्रांस पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गए थे।

वर्तमान आकड़े के मुताबिक GDP की वैश्विक रैंकिंग में भारत ने फिर से फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पाँचवा स्थान हासिल कर लिया है।

इस सूची में पहले स्थान पर US यानी अमेरिका है जबकि इसके बाद हमारा पड़ोसी देश चाइना का नाम आता है। तीसरे स्थान पर जापान और चौथे स्थान पर जर्मनी है तो इनकी कुल जीडीपी कितनी है उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

भारत की जीडीपी कितने नंबर पर है

जैसा कि हमने आपको बताया कि बीते साल इंडिया ने फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर जीडीपी यानी अर्थव्यवस्था की वैश्विक रैंकिंग में पांचवा स्थान हासिल कर किया है। हालाकि फिलहाल देश की विकासदर 5 फीसदी के करीब चल रही है जो पहले 7 फीसदी के आसपास थी GDP के मामले में भारत का लक्ष्य जर्मनी को पीछे छोड़कर 5 ट्रिलियन डॉलर की Economy बनने का है।

भारत की GDP कितनी है

वर्तमान विकासदर से लक्ष्य हासिल करना थोड़ा मुस्किल है लेकिन आने वाले सालों में इसके वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत की जीडीपी और टॉप 10 देश की लिस्ट

तो चलिए अब आपको भारत की अर्थव्यवस्था का विश्व में कौन सा स्थान है इसके साथ दुनिया के टॉप 10 देश की लिस्ट बताते हैं। यह लिस्ट IMF से ली गयी है जो एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था है यह दुनिया के देशों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखती है।

रैंकदेश का नामअनुमानित GDP US ट्रिलियन डॉलर में
1यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका)26.19 ट्रिलियन डॉलर
2चाइना19.24 ट्रिलियन डॉलर
3जापान4.37 ट्रिलियन डॉलर
4जर्मनी4.12 ट्रिलियन डॉलर
5भारत3.82 ट्रिलियन डॉलर
6यूनाइटेड किंगडम3.48 ट्रिलियन डॉलर
7फ्रांस2.81 ट्रिलियन डॉलर
8कनाडा2.33 ट्रिलियन डॉलर
9ब्राज़ील2.06 ट्रिलियन डॉलर
10इटली1.99 ट्रिलियन डॉलर

ऊपर दी गयी लिस्ट में आप देख सकते है अमेरिका की जीडीपी दुनिया में सबसे अधिक है 26.19 ट्रिलियन डॉलर के साथ अमेरिका पहले स्थान पर मौजूद है। इसके बाद 19.24 ट्रिलियन डॉलर के साथ चाइना का नंबर आता है जिसने पिछले कुछ दशकों में काफी तेजी से तरक्की की है। अगर चाइना इसी तेजी से आगे बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ दशकों में चाइना अमेरिका की बराबरी कर सकता है।

जहाँ तक भारत की बात करे तो आपको बता दे कि अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट अनुसार बताया गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत 1990 के दशक में हुई है। इसके बाद कई सुधार लाए गए। इंडस्ट्री को नियंत्रण मुक्त किया गया, विदेशी व्यापार और इन्वेस्टमेंट पर नियंत्रण कम किया व साथ ही पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का निजीकरण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार इन उपायों से भारत को आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने में मदद मिली है।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि भारत की GDP कितनी है और दुनिया में भारत कौन से स्थान पर आता है हालाकि इकॉनमी के आकड़े कम ज्यादा होते रहते हैं लेकिन इससे आपको एक अनुमान लग गया होगा। देश की वर्तमान समय में जीडीपी 3.82 ट्रिलियन डॉलर है तो उम्मीद करते है भारत की अर्थव्यवस्था की यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।

ये भी पढ़े

Previous articleइनकम टैक्स चोरी की शिकायत कैसे करें बेनामी संपत्ति की शिकायत कहां करें
Next articleभारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

3 COMMENTS

  1. बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है, सच में देश की अर्थव्यवस्था बहुत ख़राब है। जीडीपी तो माइनस 23 चल रही है, इस ब्लॉग में अच्छी जानकारी दी है और ये आर्टिकल भी अच्छा है।

  2. बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है, सच में देश की अर्थव्यवस्था बहुत ख़राब है। जीडीपी तो माइनस 23 चल रही है, इस ब्लॉग में अच्छी जानकारी दी है और ये आर्टिकल भी अच्छा है और आपको ये जरूर पढ़ना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here