भारत में हिंदू की जनसंख्या कितनी है 2023: हमारे देश की गिनती दुनिया के सबसे बड़े देशों में होती है चाहे वह क्षेत्रफल हो या फिर आबादी हर जगह इंडिया का नाम जरुर आता है। आपको बता दे कि क्षेत्रफल के हिसाब भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में सातवे स्थान पर आता है। वहीं जनसंख्या के हिसाब से चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है।
यहाँ पर जनसंख्या की बात हो रही है और ज्यादा आबादी वाले धर्मों में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है। आपको पता ही होगा कि भारत एक हिंदू बाहुल्य देश है जहां हिंदुओं की सबसे ज्यादा आबादी है। आपने अक्सर न्यूज़ अखबार में भारत की आबादी के बारे में जरुर सुना होगा।
आपको बता दे कि इंडिया की Population की जनगणना हर 10 साल में होती है। पिछली बार की जनगणना साल 2011 में हुई थी। जिसके मुताबिक उस वक्त हिंदुस्तान की आबादी 121 करोड़ के करीब थी। हालाकि अगले दो साल में भारत की जनगणना फिर से की जाएगी।
जिससे आपको देश की जनसंख्या की सटीक जानकारी मिल जाएगी लेकिन आपको बता दे कि दुनिया में कई संस्थाए है। जो दुनिया की जनसंख्या पर नजर रखे हुए हैं इनसे आप पता लगा सकते हैं कि वर्तमान में हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्म की जनसंख्या में कितनी प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भारत में हिंदू की जनसंख्या कितनी है
कुछ रिपोर्ट की माने तो वर्तमान समय में भारत के हिंदुओं की आबादी 1,09,52,36,960 (एक अरब 9 करोड़) है। वहीं मुस्लिम लोगो की आबादी 20,53,56,930 (20 करोड़ 53 लाख) है। इस तरह देश में करीब 80 प्रतिशत हिंदू, 15 प्रतिशत मुस्लिम और 5 प्रतिशत में अन्य धर्म के लोग रहते हैं।
दुनिया के सातवे सबसे बड़े देश के बारे में आप बहुत कुछ जानना चाहते होंगे। जैसे इस देश की वर्तमान में कुल कितनी आबादी है। अगर आपसे पूछा जाए कि इंडिया में हिंदू और मुसलामानों की जनसंख्या कितनी है तो आपके जवाब अलग अलग हो सकते हैं क्योंकि दुनिया की आबादी लगातार बढ़ रही है ऐसे में इसकी सटीक जानकारी पता करना थोड़ा मुस्किल है हालाकि इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
आपको बता दे इंटरनेट पर कई वेबसाइट मौजूद है जो लगभग सभी देश की जनसंख्या लगातार काउंट कर रही हैं। इन्ही में से एक वेबसाइट का नाम World Meter है। जिससे आप किसी भी देश की वर्तमान जनसंख्या जान सकते हैं। इसी वेबसाइट के अनुसार 2023 में भारत की कुल आबादी 1,414,986,837 (एक अरब 41 करोड़) है।
भारत में किस धर्म की कितनी आबादी है
अब आप जानना चाहते होंगे भारत की इस आबादी में हिंदू और मुस्लिम जैसे धर्म का कितना योगदान है। तो 2011 की जनगणना के आधार पर इंडिया में हिंदू की आबादी 96 करोड़ 63 लाख थी। वहीं मुस्लिम की जनसंख्या 17 करोड़ 22 लाख थी। इस आबादी के आकड़े साल 2011 की जनगणना के अनुसार है वर्तमान में हमें इनमे और भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
क्रम संख्या | धर्म | 2011 में प्रतिशत | 2023 अनुमानित जनसंख्या |
1 | हिंदू | 79.80% | 109 करोड़ |
2 | मुस्लिम | 14.23% | 20 करोड़ |
3 | ईसाई | 2.30% | 3.12 करोड़ |
4 | सिख | 1.72% | 2.37 करोड़ |
5 | बौद्धिक | 0.70% | 96 लाख |
6 | जैन | 0.37% | 51 लाख |
7 | अन्य धर्म | 0.66% | 91 लाख |
8 | नास्तिक | 0.24% | 33 लाख |
ये भी पढ़े – भारत में कुल कितने धर्म है जनसँख्या जानिये
भारत की आबादी हर दस साल में 17.64% की दर से बढ़ रही है। जो पहले दस साल में 21.54 प्रतिशत थी। इसका मतलब यह हुआ कि आबादी बढ़ने की दर में गिरावट हुई है और इसकी मुख्य वजह जागरूकता है।
भारत सरकार कई योजना के चलते बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ जागरूक कर रही है। हालाकि वहीं चीन जो की दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है उससे तुलना करे तो भारत की वार्षिक वृद्धि दर दोगुनी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में मुस्लिम लोगो की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे ज्यादा 24.6 प्रतिशत है। वहीं हिंदू समुदाय के लोगो की वृद्धि दर 16.8 प्रतिशत है। इसका मतलब यह हुआ कि देश में मुस्लिम लोगो की आबादी सबसे तेज गति से बढ़ रही है और इसकी मुख्य वजह अशिक्षा है देश में अभी भी काफी ज्यादा लोग है जो जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक नहीं है।
निष्कर्ष
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत में हिंदू की जनसंख्या कितनी है कुछ आकड़े बताते है कि इंडिया की आबादी इसी दर से बढ़ती रही तो आने वाले समय में जनसंख्या के मामले भारत चीन को पीछे छोड़ देगा। अभी चाइना की कुल जनसंख्या 144 करोड़ है और चाइना ने काफी हद तक अपनी बढ़ती आबादी पर काबू पा लिया है।
ऐसी ही कोशिश भारत को भी करने की आवश्यकता है। भारत के शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग जनसंख्या के प्रति जागरूक हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूक करने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े
- इंडिया में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है
- रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं 5 कारण जानिए
- दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियाँ, लंबाई जानकर हैरान रह जायेंगे
- चीन में हिंदू जनसंख्या कितनी है
Nice bro
Hindu Muslim Sikh isai sab Bhai Bhai