क्या आप जानते है भारत में कुल कितनी ट्रेन है 2021 शायद नहीं पता होगा क्योंकि यह एक ऐसी जानकारी जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता होता है। इंडिया दुनिया में जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आता है जिसकी वर्तमान आबादी 136 करोड़ से ज्यादा है। देश के ज्यादातर लोग किसी लंबे सफर में जाने के लिए रेल गाड़ी का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में भारतीय रेल देश में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस तरह भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन में से आता है। हालाकि भारत की ट्रेन सुविधा अत्याधुनिक नहीं है लेकिन यह साधारण होते भी भारतीयों के लिए काफी अहम साधन बना हुआ है।
इंडियन रेलवे रोजाना इतने यात्रियों को यात्रा कराता है जितनी ऑस्ट्रेलिया जैसे देश की कुल आबादी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि भारतीय रेल में कितने लोग सफर करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते है कि देश का ट्रेन नेटवर्क ज्यादातर राज्यों में फैला हुआ है और किसी ट्रेन को मुख्य तौर पर दो जिलों के बीच चलाया जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए भी ज्यादातर ट्रेन का नाम भी दो जिलों के बीच चलने से उन जिलों के नाम पर रख दिया जाता है। जिससे लोगो को ट्रेन कहाँ से कहाँ जाएगी इसके बारे में जानकारी मिल जाती है।
भारत में कुल कितनी ट्रेन है
कुछ रिपोर्ट की माने तो भारत में कुल 12,617 Passenger Train है। इनके अलावा इंडिया में टोटल 7,349 मालगाड़ी है। चूँकि देश में अब नई ट्रेन बनाने का काम परस्पर चल रहा है। ऐसे में आने वाले समय हमें इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। भारतीय ट्रेनों को भी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस किया जा रहा है। भारत में मौजूद हजारों की संख्या में रेल गाड़ी देश हर दिन देश के करोड़ो लोगो को सफर कराती हैं।
आपको बता दे ट्रैक की लंबाई के हिसाब से इंडियन रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। अब आप जानना चाहते होंगे कि इंडिया में ट्रेन के ट्रैक की कुल लंबाई कितनी है तो बता दे भारत में ट्रैक की टोटल लंबाई 67,368 किलोमीटर है। इतनी दूरी को कवर करने के लिए रोजाना हजारों ट्रेन सफर करती हैं।
भारतीय रेल का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि भारत में रेलवे नेटवर्क की स्थापना 8 मई 1845 को हुई थी। इस समय भारत में अंग्रेजों का शासन हुआ करता था। इंडिया में रेल की शुरुआत अंग्रेजों ने अपने व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से की थी और इसमें वह काफी हद तक सफल भी हुए थे। देश के काफी शहरों को अंगेजों ने ट्रेन के जरिये जोड़ दिया था।
अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए अंग्रेजों ने पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चलायी थी और इस तरह भारत में काफी साल पहले ट्रेन की शुरुआत हो गयी थी। अब भारत में हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेन चल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे भारतीय रेल विभाग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विभाग है जो इतने बड़े ट्रेन नेटवर्क को अकेले संभाल रहा है।
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत में कुल कितनी ट्रेन है इंडिया में मुख्य तौर पर दो तरह की रेल गाड़ी चलती है। पहली पैसेंजर होती हैं जो यात्रियों को सफर कराती है। जबकि दूसरी मालगाड़ी होती है जो सामान ढोने का काम करती हैं। पैसेंजर ट्रेन के अंतर्गत मुख्य रूप से Local Train, Express Train, Inter City Train, Inter State Trains, Super Fast Trains आदि आती हैं। भारतीय रेल रोजगार देने के मामले में भी काफी आगे हैं। वर्तमान में करीब 13 लाख कर्मचारी कार्यरत है और यह संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि रेलवे विस्तार के लिए विभाग हर साल नई नई नौकरियां प्रदान कर रहा है।
ये भी पढ़े –
Bahut Acchi Jankari Aapne Diya Sir
Good
धन्यवाद जानकारी प्रदान करने के लिए
Bharat sarkar se aanurod h ki jaldhi train chalaya jai
Hello ji kaise ho aap log