भारत में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है

क्या आपको पता है भारत में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है नहीं जानते तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। उगते हुए सूर्य को देखना भला किसे अच्छा नहीं लगता बल्कि ज्यादातर लोग सूर्योदय को देखना पसंद करते है। अच्छे दिन की शुरुआत के लिए लोगो को सूर्योदय जरुर देखना चाहिए क्योंकि इससे पूरा दिन स्वस्थ्य और ताजगी से भरा बीतता है। अगर आप हमेशा स्वस्थ्य रहना चाहते है तो आपको उगता सूरज देखने के साथ सुबह के समय सैर करना चाहिए। डॉक्टर और अन्य लोग सुबह सैर करने की सलाह देते हैं क्योंकि इस समय वातावरण में ताजा हवा होती है जिसका सेवन करना स्वस्थ्य के लिए काफी जरुरी होता है।

भारत में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है

जब सूर्योदय होता है तो प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। सुबह के समय लालिमायुक्त सूरज देखना सबको अच्छा लगता है। यदि आप किसी शहर में रहते है तो आपको सूरज किसी बिल्डिंग के पीछे से निकलता हुआ दिखाई देता होगा जबकि गाँव कस्वे में सूर्य पहाड़ों के बीच से निकलता हुआ दिखाई देता है। लेकिन यहाँ एक सवाल उठता है कि आखिर हमारे देश भारत में सबसे पहले किस राज्य में सूर्योदय होता है। हालाकि यह सवाल थोड़ा अजीब लगता है लेकिन जनरल नॉलेज के हिसाब से देखे तो आपको इस तरह की जानकारी पता होना चाहिए।

भारत में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है

भारत में जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है उस राज्य का नाम अरुणाचल प्रदेश है। जिसका नाम उगते हुए सूर्य को ध्यान में रखकर रखा गया है। अरुण यानी सूर्य और चल यानि उदय होना इस तरह अरुणाचल का अर्थ होता है सूर्य का उदय होना। अरुणाचल प्रदेश को उगते सूरज की भूमि भी कहा जाता है। क्योंकि इस राज्य की जमीन में सबसे पहले सूर्य की पहली किरणें कदम रखती है।

अब आप जानना चाहते होंगे भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश की किस जगह पर सूर्य सबसे पहले दिखाई देता है। तो आपको बता दे उस जगह का नाम डोंग वैली की देवांग घाटी है जहां इंडिया के समयानुसार 2 घंटे पहले ही सूर्योदय हो जाता है। मतलब इस जगह पर सुबह 4 बजे ही सूर्य निकल जाता है यह जगह भारत, चाइना और म्यांमार के बोर्डर पर स्थित है। इसके साथ यह जगह लोहित जिले के मैकमोहन लाइन के बहुत करीब है।

यह घाटी समुद्रतल से 2655 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इस घाटी में सूर्य की पहली किरण को देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक आते हैं। सबसे खास बात यह है कि जब दिल्ली में शाम के 4 बजे होते है तब अरुणाचल की देवांग घाटी में रात हो जाती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि इस जगह में दिन रात का चक्र भारत के बाकि हिस्सों से कितना अलग होगा।

ऐसा माना जाता है कि साल 1999 में पता चला था कि देश के अरुणाचल प्रदेश के डोंग में स्थित घाटी में सूर्य की पहली किरण दिखाई देती है। इसके बाद से यह घाटी एक पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर आयी है। इसे देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक आते रहते हैं।

अब आप जान गए होंगे भारत में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है यदि आप भी भारत की इस जगह जाने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दे कि यहाँ सूर्योदय के साथ कई आकर्षण के केंद्र हैं जो आपको काफी पसंद आयेंगे। ये तो बात हो गयी सूर्योदय की अब आप जानना चाहते हैं होंगे भारत के किस राज्य में सूर्यास्त सबसे पीछे होता है। तो गुजरात वह राज्य है जहां सबसे बाद में सूर्यास्त होता है। मतलब इस राज्य में सूरज की अंतिम रौशनी दिखाई देती है।

Previous articleभारत की सबसे बड़ी बैंक कौन सी है 2023 में
Next articleविश्व में सबसे पहले सूरज कहाँ निकलता है यहां जानिए
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here