चांद पर सबसे पहले कौन गया था चांद पर कौन कौन गया था

चांद पर सबसे पहले कौन गया था: 20 जुलाई 1969 को मनुष्य जाति ने चांद पर अपना पहला कदम रखा था। इस मिशन का नाम अपोलो 11 था इंसान को चांद पर ले जाने वाले इस मिशन अपोलो 11 ने आने वाले समय में अंतरिक्ष के क्षेत्र में होने वाले रिसर्च के लिए अलग-अलग रास्ते खोल दिए थे अपोलो 11 मिशन के जरिए नील आर्मस्ट्रांग चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

हम अपने बचपन से ही हमारे सौर्यमण्डल के बारे में पढ़ते आ रहे हैं जिसमें काफी सारे ग्रहों और उनके उपग्रहों के बारे में पढ़ाया जाता है हमारी पृथ्वी का एक ही उपग्रह चांद है जिसे हम बिना किसी उपकरण की मदद से देख सकते हैं जब मनुष्य ने पहली बार चांद पर कदम रखा तो यह अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबी थी।

ऐसे में आपको चांद पर सबसे पहले कदम किसने रखा था जानना चाहिए साइंस के आने से पहले पृथ्वी से बाहर निकलना एक असंभव काम था लेकिन साइंस की मदद से न केवल चांद पर गए बल्कि वापस सुरक्षित लौटकर भी बताया काफी लोग सोच रहे होंगे साल 1972 के बाद कोई व्यक्ति चांद पर क्यों नहीं गया तो इसकी अपनी अपनी थ्योरी हैं।

चांद पर सबसे पहले कौन गया था

दरअसल 60-70 के दशक में अमेरिका और USSR (रूस) बहुत बड़े प्रतिद्वंद्वी थे यह हर क्षेत्र में एक दूसरे से आगे निकलना चाहते थे जब रूस ने अंतरिक्ष में इंसान भेजकर इतिहास रच दिया तो अमेरिका कहां पीछे रहने वाला था अमेरिका ने रूस को जबाव देने के लिए अपने वैज्ञानिकों को चांद पर भेजकर इतिहास बना दिया हालाकि इसके बाद किसी देश ने चांद में इंसान भेजने की कोशिश नहीं ही नहीं की और यह आज भी एक मिस्ट्री है।

चांद पर सबसे पहले कौन गया था

नील आर्मस्ट्रांग चांद पर जाने वाले पहले व्यक्ति थे इन्होंने 20 जुलाई 1969 को चांद पर पहला कदम रखा था इनके साथ बज़ एल्ड्रिन भी थे जो चांद पर जाने वाले दूसरे व्यक्ति थे चांद पर उतरने के बाद दोनों व्यक्तियों ने अमेरिका का झंडा चांद की सतह पर लगा दिया था।

नील आर्मस्ट्रांग एक अंतरिक्ष यात्री और इंजीनियर थे जिस विमान से वह चांद गए थे वो उसके कमांडर थे चांद से वापस देश लौटने के बाद इन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।

अपोलो के कुल 11 मिशन में 27 अंतरिक्ष यात्री चांद तक पहुंचे थे उनमें से 24 ने चांद का चक्कर लगाया था और 12 ऐसे व्यक्ति थे जो चांद की सतह पर कदम रखने में कामयाब हुए थे चांद पर कदम रखने वालों की सूची कुछ इस प्रकार है।

क्रम संख्यावैज्ञानिक का नाममिशन तारीख
1नील आर्मस्ट्रांगअपोलो 1120 जुलाई 1969
2बज एल्ड्रिनअपोलो 1120 जुलाई 1969
3पीट कॉनराडअपोलो 1219-20 नवंबर 1969
4एलन बीनअपोलो 1219-20 नवंबर 1969
5एलन शेपर्डअपोलो 145-6 फरवरी 1971
6एडगर मिशेलअपोलो 145-6 फरवरी 1971
7डेविड स्कॉटअपोलो 1531 जुलाई से 2 अगस्त 1971
8जेम्स इरविनअपोलो 1531 जुलाई से 2 अगस्त 1971
9जॉन यंगअपोलो 1621 से 23 अप्रैल 1972
10चार्ल्स ड्यूकअपोलो 1621 से 23 अप्रैल 1972
11यूजीन सेरननअपोलो 1711 से 14 दिसंबर 1972
12हैरिसन श्मिटअपोलो 1711 से 14 दिसंबर 1972

1. नील आर्मस्ट्रांग 

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) दुनिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने चांद पर सबसे पहले कदम रखा था वह अपोलो 11 मिशन से 20 जुलाई 1969 को चांद पर गए थे नील आर्मस्ट्रांग अमेरिका के नागरिक थे वह पेशे से नौसेना पायलट और वैमानिक इंजीनियर थे नील अपोलो 11 मिशन के कमांडर भी थे।

अपोलो 11 मिशन सफल होने के बाद खुद अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने नील आर्मस्ट्रांग को Presidential Medal Of Freedom से नवाजा था, फिर साल 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने नील आर्मस्ट्रांग को Congressional Space Medal Of Honor से भी नवाजा था।

नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त 1930 को अमेरिका के वापकोनेटा में हुआ था उनके पिता का नाम स्टीफन आर्मस्ट्रांग व मां का नाम वायला लुई एंजल था नील आर्मस्ट्रांग की मृत्यु 82 वर्ष की उम्र में 25 अगस्त 2012 को सिनसिनाटी में हुई थी।

2. बज एल्ड्रिन 

बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) भी 20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग के साथ अपोलो 11 मिशन से चांद पर गए थे वह चांद पर कदम रखने वाले दूसरे इंसान थे वह अमेरिका के नागरिक थे पेशे से वह वैमानिक इंजीनियर थे।

अपोलो 11 मिशन पर वह नील आर्मस्ट्रांग के साथ लूनर मॉड्यूल कमांडर थे उनका जन्म 20 जनवरी 1930 को अमेरिका के ग्लेन रिज में हुआ था इस समय वह फ्लोरिडा में रहते हैं।

3. पीट कॉनराड

पीट कॉनराड (Pete Conrad) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के तीसरे इंसान हैं वह अपोलो 12 मिशन से 19-20 नवंबर 1969 को चांद पर गए थे वह भी अमेरिका के नागरिक थे वह एक वैमानिक इंजीनियर थे और अपोलो 12 मिशन के कमांडर भी थे।

वह नासा से साल 1973 में रिटायर्ड हो गए थे उसके बाद वह एक बिजनेसमैन के रूप में काम करने लगे थे उनका जन्म 2 जून 1930 को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ था कार दुर्घटना की वजह से 8 जुलाई 1999 को 69 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

4. एलन बीन

एलन बीन (Alan Bean) दुनिया के चौथे व्यक्ति हैं जिन्होंने चांद पर कदम रखा था वह 19-20 नवंबर 1969 को अपोलो 12 मिशन के जरिए चांद पर गए थे वह पेशे से नौसेना अधिकारी एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे वह अपोलो 12 मिशन के पायलट भी थे।

वह नासा के लिए काम करते थे और साल 1981 में रिटायर्ड हो गए थे एलन बीन अमेरिका के नागरिक थे उनका जन्म 15 जून 1932 को अमेरिका के व्हीलर टेक्सास में हुआ था 86 वर्ष की उम्र में 26 मई 2018 को उनकी मृत्यु हो गई थी।

5. एलन शेपर्ड

एलन शेपर्ड (Alan Shepard) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 5वें इंसान है वह 5-6 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के जरिए चांद पर गए थे वह एक अमेरिकी नागरिक थे पेशे से वह नौसेना पायलट और वैमानिक इंजीनियर थे।

वह अपोलो 14 मिशन के कमांडर भी थे वह साल 1974 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे उनका जन्म 18 जून 1923 को अमेरिका के पेबल बीच, डेल मोंटे फॉरेस्ट, कैलिफोर्निया में हुआ था उनकी मृत्यु 21 जुलाई 1988 को हुई थी।

6. एडगर मिशेल

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) चांद पर जाने वाले दुनिया के छठे व्यक्ति हैं वह 5-6 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के जरिए चांद पर गए थे एडगर मिशेल भी एक अमेरिकी नागरिक थे वह एक वैमानिक इंजीनियर थे।

वह अपोलो 14 के कमांडर भी थे वह साल 1972 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे उनका जन्म 17 सितंबर 1930 को अमेरिका के हेरफोर्ड टेक्सास में हुआ था 4 जुलाई 2016 को 85 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

7. डेविड स्कॉट

डेविड स्कॉट (David Scott) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के सातवें व्यक्ति हैं वह चांद पर 31 जुलाई 1971 को अपोलो 15 मिशन से गए थे वह भी एक अमेरिकी नागरिक थे वह एक अंतरिक्ष यात्री थे वह अपोलो 15 के वायु चालक भी थे।

वह साल 1977 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे उनका जन्म 6 जून 1932 को अमेरिका के सैन एंटोनियो टेक्सास में हुआ था वर्तमान में उनकी आयु 89 वर्ष है और वह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहते हैं।

8. जेम्स इरविन

जेम्स इरविन (James Irwin) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के आठवें व्यक्ति हैं वह चांद पर 31 जुलाई 1971 को अपोलो 15 मिशन से गए थे जेम्स इरविन अमेरिका के नागरिक थे वह एक वैमानिक इंजीनियर और अपोलो 15 मिशन के कमांडर थे।

जेम्स इरविन साल 1972 में नासा से रिटायर्ड हुए थे उनका जन्म 17 मार्च 1930 को अमेरिका के पिट्सबर्ग, पेंसिलवेनिया में हुआ था हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।

9. जॉन यंग

जॉन यंग (John Young) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के नौवें व्यक्ति हैं वह 16 अप्रैल 1972 को अपोलो 16 मिशन के दौरान चांद पर गए थे वह भी अमेरिका के नागरिक थे वह एक वैज्ञानिक इंजीनियर, चंद्रयान यात्री और अपोलो 16 मिशन के कमांडर भी थे।

अपोलो 16 मिशन के अलावा भी उन्होंने कई मिशन में अंतरिक्ष यात्रा की थी जैसे अपोलो 10, जेमिनी, जेमिनी 3, STS-1, STS-9, उनका जन्म 24 सितंबर 1930 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया में हुआ था 5 जनवरी 2018 को उनकी मृत्यु हुई थी।

10. चार्ल्स ड्यूक

चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 10वें व्यक्ति है वह चांद पर 21 अप्रैल 1972 को अपोलो 16 मिशन के दौरान गए थे वह एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजीनियर थे वह अमेरिका के नागरिक थे।

नासा से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के जेल विभाग में काम किया था उनका जन्म 3 जून 1935 को अमेरिका के शार्लोट उत्तरी कैरोलिना में हुआ था वर्तमान में उनकी आयु 86 वर्ष हो गई है।

11. यूजीन सेरनन

यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 11वें व्यक्ति हैं वह चांद पर 11 से 14 दिसंबर 1972 को अपोलो 17 मिशन के दौरान गए थे वह अमेरिकन नागरिक थे वह एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजीनियर थे।

वह साल 1976 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे उनका जन्म 14 मार्च 1934 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था उनकी मृत्यु 16 जनवरी 2017 को सिह्यूस्टन टेक्सास में हो गई थी।

12. हैरिसन श्मिट

हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt) चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के 12वें व्यक्ति हैं वह चांद पर 11 से 14 दिसंबर 1972 को अपोलो 17 मिशन के दौरान गए थे वह एक अमेरिकी नागरिक थे पेशे से वह नौसेना पायलट वैमानिक इंजीनियर और अपोलो 17 मिशन के कमांडर थे।

वह साल 1975 में नासा से रिटायर्ड हो गए थे उनका जन्म 3 जुलाई 1935 को अमेरिका के न्यू मैक्सिको में हुआ था, वर्तमान में उनकी आयु 86 वर्ष हो गई है।

ये भी पढ़े

FAQs – Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai

चांद पर जान वाला सबसे पहला इंसान कौन था?

चांद पर जाने वाले सबसे पहले व्यक्ति का नाम नील आर्मस्ट्रांग था वह 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 के जरिए चांद पर गए थे नील एक अमेरिकन नागरिक थे।

चांद पर जाने वाली पहली महिला कौन थी?

चांद पर जाने वाली पहली महिला जेसिका मीर है उन्हें चांद पर कदम रखने का अवसर आर्टेमिस चंद्र अभियान के तहत मिला था वह 12 दिसंबर 1972 के बाद ऐसा करने वाली पहली इंसान होंगी।

क्या चांद पर अब तक कोई भारतीय गया है?

भारत का कोई भी अंतरिक्ष यात्री आज तक चांद पर नहीं गया है अब तक भारत के 4 नागरिक अंतरिक्ष में जा चुके हैं भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे उनके अलावा भारतीय मूल की कल्पना चावला, राजा चारी और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में गए हैं।

चांद पर किसकी जमीन है?

सुशांत सिंह राजपूत ने 20 जुलाई 2018 चांद पर जमीन खरीदी थी उन्होंने यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के जरिए खरीदी थी उनकी खरीदी गई यह जमीन चांद के ‘सी ऑफ मसकोवी’ में है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना कि चांद पर सबसे पहले कौन गया था इस आर्टिकल में हमने आपको चांद पर जाने वाले सभी व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। हमारा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि हम आपके सामने संपूर्ण और सही जानकारी विस्तारपूर्वक तरीके से पेश करें और आप जो जानकारी जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल में आए हैं वह जानकारी आपको प्राप्त हो सके।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल चांद पर जाने वाली पहली महिला कौन थी अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करिएगा। आज के लिए इतना बहुत है जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

Previous articleसोने की कीमत कितनी है 2023 आज और अभी
Next articleभारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here