चीन की जीडीपी कितनी है 2023 में

चीन की जीडीपी कितनी है 2023: आपने अक्सर न्यूज अखबार में भारत की जीडीपी के बारे में जरुर सुना होगा। भारत के न्यूज़ टीवी और अखबार में हमारे पड़ोसी देश चीन की खबरे भी देखने को मिल जाती हैं। हालही में इंडिया और चीन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी जिसमें इंडियन आर्मी के करीब 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बदले में भारतीय सरकार ने चाइनीज कंपनियों के करीब 59 Apps बैन कर दिए हैं।

जिनमें टिकटोक और UC ब्राउजर जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल थे। जब भी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था यानी Economy की बात होती है तो सबसे पहला नाम अमेरिका का आता है अमेरिका 18वीं सदी के बाद से धन दौलत और टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रहा है।

अब ऐसे में सवाल आता है कि क्या कोई ऐसा देश है जो अमेरिका को टक्कर दे सकता है। तो इसका जवाब चीन है जी हां चीन ने बीते सालों में काफी तेजी से तरक्की की है। आज दुनिया के ज्यादातर देशों में चीन में बने प्रोडक्ट निर्यात हो रहे हैं और इनकी कंपनी दुनियाभर में व्यापार कर रही हैं।

चीन की जीडीपी कितनी है

उदाहरण के तौर पर भारत के मोबाइल छेत्र में 70% कब्जा चीन की कंपनियों का है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनिया के दूसरे देशों में चीन कितना व्यापार कर रहा होगा। अपने एक्सपोर्ट की वजह से ही चीन नई महा Economy शक्ति के रूप में उभरा है। बीते कुछ सालों में चीन अर्थव्यवस्था GDP के मामले में अमेरिका के पास आ खड़ा है।

चीन की जीडीपी कितनी है

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान समय में चीन की जीडीपी 14.1 ट्रिलियन US डॉलर है। जो विश्व में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आती है। चीन की विकासदर 6% आंकी गयी है जिसका सीधा अर्थ है कि आने वाले सालों में चीन जीडीपी के मामले में अमेरिका की बराबरी कर सकता है।

अमेरिकन अर्थव्यवस्था 21.4 ट्रिलियन US डॉलर की है जो विश्व में सबसे बड़ी है। लेकिन इनकी विकासदर चीन से बहुत कम लगभग 2.9 प्रतिशत है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले समय चीन अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है।

अगर आपको GDP को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो आपको बता दे कि इसे हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। आमतौर पर जीडीपी का इस्तेमाल किसी देश की आर्थिक स्थिति मापने के लिए किया जाता है। इसे इस तरह भी समझा जा सकता है कि किसी भी देश की घरेलू सीमा के अंदर एक वर्ष में उत्पादित की गयी सभी वस्तुओं और सेवा यानी सर्विस के बाजार मूल्य के योग को जीडीपी कहा जाता है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि देश ने कितनी तरक्की की है।

चीन ने बीते कुछ दशकों में दुनिया को सस्ता सामान प्रोवाइड किया है। टेक्नोलॉजी उपकरण से लेकर किसी भी छेत्र में आपको चीन के सस्ते उपकरण देखने को मिल जायेंगे। अब आप भी जानना चाहते होंगे दुनिया के दूसरे देशों के प्रोडक्ट के मुकाबले चीन के प्रोडक्ट सस्ते क्यों होते हैं। तो चीन में लेबर कॉस्ट बहुत कम है और यह किसी प्रोडक्ट को बड़े स्केल पर बनाते हैं जिससे सामान की कीमत अपने आप कम होती चली जाती है।

चीन की जीडीपी और दुनिया के सबसे अधिक जीडीपी वाले टॉप 10 देश

जैसा कि हमने आपको बताया कि दुनिया की महाआर्थिक शक्तियों जीडीपी में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर ऐसे में आप भारत का स्थान भी जानना चाहते होंगे तो चलिए जानते हैं।

  1. अमेरिका – 21.4 ट्रिलियन डॉलर
  2. चीन – 14.1 ट्रिलियन डॉलर
  3. जापान – 5.1 ट्रिलियन डॉलर
  4. जर्मनी – 3.8 ट्रिलियन डॉलर
  5. इंडिया – 2.9 ट्रिलियन डॉलर
  6. UK – 2.7 ट्रिलियन डॉलर
  7. फ्रांस – 2.7 ट्रिलियन डॉलर
  8. इटली – 1.9 ट्रिलियन डॉलर
  9. ब्राजील – 1.8 ट्रिलियन डॉलर
  10. कनाडा – 1.7 ट्रिलियन डॉलर

ये भी पढ़े

चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान एक्सपोर्ट का है। दुनिया का शायद ही ऐसा कोई देश होगा जहाँ चीन अपना सामान न बेचता हो। जहाँ तक भारत की बात करे तो यहाँ काफी चाइनीज कंपनीज काम कर रही है। हालाकि लद्दाख की हिंसक झड़प के बाद काफी लोग चीन के सामानों का बॉयकोट करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि चीन की जीडीपी कितनी है ऊपर दी गयी लिस्ट से आपको पता चल गया होगा कि 21.4 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ पहले स्थान पर अमेरिका है। जबकि दूसरे नंबर पर 14.1 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन है।

हम अक्सर भारत की तुलना चीन से करते रहते हैं और उसे अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। लेकिन चीन अपना प्रतिद्वंद्वी अमेरिका और जापान जैसे विकसित देशों को मानता है। वहीं भारत को चीन अपना Consumer देश मानता है तो उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपके लिए जानकारीपूर्ण रही होगी।

Previous articleStock Market Kya Hota Hai | स्टॉक मार्केट से पैसे कैसे कमाए
Next articleकिसी भी मोबाइल नंबर की Details कैसे पता करें पूरे तरीके जानिये
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

  1. आपके द्वारा लिखे हुए सभी पोस्ट बहुत ही काम के और हेल्पफुल होते है और आपके लेख को पढ़कर समझना भी बहुत आसान होता है. में अक्सर आपके ब्लॉग को पढ़ती हूँ और आपके द्वारा लिखा हुआ पोस्ट मेरी समझ में आसानी से आता है जिसे में अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करती हु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here