आइये जानते है चीन में कुल कितने राज्य है 2019 में जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश चाइना ने काफी तेजी से तरक्की की है। भले चीन की जनसंख्या सबसे अधिक है लेकिन अधिक आबादी होते हुए भी चीन ने इसे अपनी कमजोरी साबित नहीं होने दिया है। बल्कि इसे अपनी ताकत बनाते हुए अपनी आबादी का लोहा मनवाया है। आज china ज्यादातर देश में अपने यहाँ बन रहे प्रोडक्ट को निर्यात कर रहा है। भारत के बाजार में भी चाइना का काफी दबदबा है इसके ज्यादा चांस है कि आप अभी जिस मोबाइल से इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वह भी चाइना से बनकर आया है।
वहीं छेत्रफल के हिसाब से बात करे तो china दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। चीन ने हमेशा विस्तारवादी नीति अपनाई है। मतलब अपने देश को छेत्रफल को बढ़ाना चाहा है। आज चाइना के जितने भी पड़ौसी देश उन सभी से चाइना का सीमा विवाद चल रहे है। भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को भी चीन अपना इलाका बताता आ रहा है और कई बार इस प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच टकराव भी हुआ है।
चीन में कुल कितने राज्य है
आपको बता दे कि चीन में राज्य नहीं प्रांत होते हैं जिनके नाम निम्नलिखित है।
1. अनहुई प्रांत
2. बीजिंग नगर पालिका
3. चोंगकिंग नगर पालिका
4. फ़ुज़ियान प्रांत
5. गुयाङ्ग्डोंग प्रोविन्स
6. गांसु प्रांत
7. गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र
8. गुइझोउ प्रांत
9. हेनान प्रांत
10. हुबेई प्रांत
11. हेबै प्रांत
12. हैनान प्रांत
13. हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र
14. हेइलोंगजियांग प्रांत
15. हुनान प्रांत
16. जिलिन प्रांत
17. जियांगसु प्रदेश
18. जियांग्शी प्रांत
19. लिओनिंग प्रांत
20. मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र
21. भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र
22. निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र
23. किंघई प्रांत
24. सिचुआन प्रांत
25. शेडोंग प्रांत
26. शंघाई नगर पालिका
27. शानक्सी प्रांत
28. शांक्सी प्रांत
29. तिआनजिन नगर पालिका
30. ताइवान प्रांत
31. झिंजियांग उइघुर स्वायत्त क्षेत्र
32. तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र
33. युन्नान प्रांत
34. झेजियांग प्रांत
चीन में कुल 34 प्रांत है जो एक देश को जोड़े हुए हैं। अब बहुत से लोग State और प्रांत में अंतर जानना चाहते होंगे यदि परिभाषा के हिसाब से जाने तो राज्य अपने आप मे संप्रभु होता है। अर्थात अपने आप में पूरी तरह से स्वतंत्र होता है अपने सारे फैसले स्वयं लेता है राज्य एकल भी होता है और संघात्मक भी हो सकता है।
प्रांत हमेशा ही संघीय राज्य का हिस्सा होता है इसके लिये अंग्रेजी में Province शब्द का प्रयोग किया जाता है। जिसका मतलब होता है प्रांत या जीता हुआ राज्य। चीन के केन्द्रीय शासन ने कही न कही दूसरे राज्यों को युद्ध या अन्य तरीकों से अपने अधीन किया है इसलिए इसके राज्यों को प्रांत का नाम दिया गया है।
तो अब आप चीन में कुल कितने राज्य है 2019 में जान गए होंगे चाइना इम्पोर्ट करने से ज्यादा एक्सपोर्ट करने पर विश्वास करता है। यही वजह है कि आज दुनिया के ज्यादातर देशों में आपको china के प्रोडक्ट देखने को मिल जायेंगे। हम सभी जानते है कि जो देश इम्पोर्ट कम और एक्सपोर्ट ज्यादा करता है। उसकी इकॉनमी को उतनी ही ज्यादा मजबूती मिलती जाती है। china सालों से लगातार दुनिया के ज्यादातर देशों को अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता आ रहा है यहीं वजह है कि चीन की इकॉनमी ट्रिलियन USA डॉलर की हो गयी है।
ये भी पढ़े –
- आधार कार्ड से लोन कैसे ले ऑनलाइन मोबाइल से
- जानिए मुकेश अंबानी के ड्राईवर की सैलरी कितनी है
- भारत के 10 सबसे स्वच्छ शहर की लिस्ट और जानकारी
Very nice