CV क्या होता है सीवी कैसे बनाएं मोबाइल से ऑनलाइन

आज के इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि CV क्या होता है सीवी कैसे बनाएं मोबाइल से ऑनलाइन इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि CV लिखते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। आपने कभी न कभी CV या Resume के बारे में तो जरूर सुना होगा और अगर आपको सीवी के बारे में कुछ भी पता नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए आपको CV के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

CV क्या होता है

जब भी कोई व्यक्ति किसी नौकरी के लिए अप्लाई करने जाता है, तो उसे CV की जरूरत अवश्य पड़ती है कभी-कभी लोग CV और रिज्यूम को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं लेकिन आपको बता दूं कि इनके नाम अलग-अलग जरूर होते हैं, लेकिन इनका काम एक ही होता है।

इस आर्टिकल को आखिर तक ध्यान से पढ़िएगा, तभी आप अच्छे से समझ पाएंगे कि CV Kya Hota Hai और CV Kaise Banaye Mobile Se Online भले ही आपको सीवी शब्द सुनने में छोटा लगता हो लेकिन आपकी जिंदगी में इसकी बहुत ही अधिक अहमियत होती है।

आप जब भी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं, तो हमेशा यही चाहते होंगे कि जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू लेगा, उसके सामने आपका इंप्रेशन अच्छा पड़े और इसके लिए सबसे अहम किरदार होता है CV का। क्योंकि जो भी Interviewer आपका इंटरव्यू लेगा वह आपका CV या रिज्यूम अवश्य देखेगा और जितना अच्छा आपका सीवी होगा, Interviewer पर उतना ही अधिक Impression (इंप्रेशन) पड़ेगा।

अच्छे CV को बनाने के लिए आप एक प्रोफेशनल CV Writer को भी हायर कर सकते हैं, या फिर आप खुद भी CV लिख / बना सकते हैं, इसके लिए हमारा यह आर्टिकल आपके बहुत ही अधिक काम आने वाला है। तो चलिए वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और CV Kya Hota Hai और CV Kaise Banate Hain Online के बारे में जान लेते हैं।

Table of Contents

CV क्या होता है

CV Meaning In Hindi किसी व्यक्ति के बारे में उसकी व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, करियर और उसकी शैक्षिक योग्यता की जानकारी प्रदान करने वाला लिखित प्रारूप है, इसके जरिए आपके जीवन की उपलब्धियों को संक्षिप्त में स्टेप बाय स्टेप बताया जाता है।

जब भी आपको अपने जीवन की जीवनी (Biodata) किसी के सामने रखनी हो, या आपको कोई इंटरव्यू देना हो, तब आपको सीवी (CV) की जरूरत पड़ती है, CV में आपकी पढ़ाई से लेकर आपके अनुभव के बारे में सभी जानकारी लिखी जाती है।

CV के आधार पर ही आपका इंटरव्यू होता है और यह तय किया जाता है कि आप उस नौकरी के लिए सही हैं या नहीं, CV आपकी नौकरी लगने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

CV Full Form In Hindi | सीवी की क्या फुल फॉर्म होती है | CV का पूरा नाम क्या है | CV Full Form

सीवी की फुल फॉर्म Curriculum Vitae होती है यह एक लैटिन शब्द होता है और इसका मतलब होता है ‘कोर्स ऑफ लाइफ’, रिज्यूम की तुलना में CV ज्यादा डिटेल में होता है यह आमतौर पर 2 से 3 पेज में होता है।

CV का अर्थ बायोडाटा ही होता है, इसमें हम अपने जीवन के सभी अनुभवों के बारे में लिख सकते हैं आप अपने स्कूल, कॉलेज की डिग्री, अवॉर्ड्स, उपलब्धियां आदि सभी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करा सकते हैं।

CV Kaise Banaye Online | How To Make CV Online

अगर आपको CV बनाना नहीं आता है और आप ‘CV कैसे बनाएं’ से संबंधित इंटरनेट पर CV Banane Ka Tarika / CV Banane Ka Asan Tarika सर्च करते रहते हैं, तो आपको ज्यादा सोच-विचार करने की कोई जरूरत नहीं है

क्योंकि आज हम आपको CV बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे-बैठे CV बना सकते हैं, इसके लिए आपको बस मोबाइल या कंप्यूटर की आवश्यकता होगी।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मोबाइल की अपेक्षा में कंप्यूटर से CV बड़ी ही आसानी से बन जाता है, और इसके लिए आपको MS Word की जानकारी होनी चाहिए, तो आईए जानते हैं CV को कैसे बनाते हैं –

MS Word की सहायता से CV कैसे बनाएं

आप लैपटॉप या कंप्यूटर की सहायता से बिल्कुल मुफ्त में CV बना सकते हैं अगर आप सोच रहे हैं कि यह काम तो ज्यादा मुश्किल होगा, तो आपको बता दूं कि यह काम बहुत ही आसान होता है।

CV बनाने के लिए आप अपने कंप्यूटर में MS Office का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आपके कंप्यूटर में यह एप्लीकेशन नहीं है, तो फिर आपको इसे डाउनलोड करना होगा, MS Word में MS Office एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है।

इसका इस्तेमाल हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से जरूर करता है, अगर आप MS Office को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन ही MS Word में CV क्रिएट कर सकते हैं, तो चलिए MS Word में CV बनाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं –

1. MS Word को ओपन कीजिए

सबसे पहले आपको MS Word को ओपन कर लेना है और फिर लेफ्ट साइड में जाकर ‘New’ पर क्लिक करना है।

2. Resume Template को सर्च करें

उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में जाना है और Resume टाइप करके सर्च पर क्लिक कर देना है यहां पर आपको पहले से ही मौजूद कई टेम्पलेट देखने को मिल जाएगी, आपको अपने मनपसंद टेम्पलेट को सेलेक्ट कर लेना है और फिर आगे बढ़ जाना है।

3. Resume Template को एडिट करें

जैसे ही आप टेम्पलेट को चुनेंगे आपके सामने Create का ऑप्शन आ जाएगा आपको उस पर क्लिक करना है और फिर MS Word के अंदर ओपन हो जाना है, उसके बाद आप आपने रिज्यूम टेम्पलेट को एडिट कर सकते हैं।

4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कीजिए

अब आपको अपना नाम, पता, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर आदि को दर्ज करके ‘Next’ के बटन पर क्लिक कर देना है।

5. About Me से संबंधित जानकारी दें

अब आपको प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपने बारे में संक्षिप्त में जानकारी प्रदान करनी है।

6. Photo Upload करें

अब आपको पहले से ही Crop कर रखी अच्छी सी फोटो को Add करना है, आपको यही कोशिश करनी है कि आप जिस भी नौकरी के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं, उसके लिए आपके द्वारा Add की गई फोटो ठीक हो, ताकि सामने वाला आपसे प्रभावित हो सके।

7. शैक्षिक योग्यता को दर्ज कीजिए

इस स्टेप में आपको अपने द्वारा कर रखी पढ़ाई (स्कूल, कॉलेज डिग्री) के बारे में बताना है।

8. Experience के बारे में बताए

अगर आपके पास पहले से ही कई कामों को करने का अनुभव है, तो आप अपने अनुभव के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं और अगर आपका वह अनुभव आप जिस जॉब के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं उससे संबंधित होता है तो आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा, इससे जॉब देने जा रही कंपनी या व्यक्ति आप से और भी अधिक प्रभावित हो जाएगा।

9. अपनी Hobby और Achievement के बारे में बताइए

अब आपको बताना है कि आपको जिंदगी में क्या-क्या चीजें करना पसंद है, अब तक आपने किन उपलब्धियों को हासिल कर रखा है।

10. CV को चेक करें

अब आपको आपके द्वारा दर्ज की गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ लेना है, यह देख लेना है कि आप से कोई चीज छूट तो नहीं गई है और अगर दर्ज की गई सारी जानकारी सही है और आप पूरी तरह से संतुष्ट हैं, तो उसे सेव कर लेना है।

11. CV को Download करें

सारी जानकारी सेव करने के बाद अब आप CV को Word Document से निकाल सकते हैं या फिर आप डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें, उसके बाद आप नीचे जाएंगे तो आपके सामने PDF का Option आ जाएगा, अब आपको उस PDF के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है फिर आपका CV PDF फॉर्मेट में बदल जाएगा और फिर आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए मुफ्त में CV बनाएं

अब हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जो भरोसेमंद है और जिनके जरिए बिल्कुल मुफ्त में CV बनाया जा सकता है, इनसे आप बड़े ही कम समय में और सरलता से CV बना सकते हैं।

आपको सिर्फ अपने कंप्यूटर की आवश्यकता होगी CV बनाने के लिए वेबसाइट की सूची निम्नलिखित है –

1. Canva.com

अगर आप सरल व बाकियों से अलग CV मेकर की तलाश कर रहे हैं, तो Canva आपके लिए एक बहुत ही अच्छी चॉइस साबित होगी, CV बनाने के लिए आज के समय में बहुत से लोग इस वेबसाइट https://www.canva.com का इस्तेमाल करते हैं, इस वेबसाइट की सहायता से आप अपने मनपसंद तरीके से CV बना सकते हैं।

2. Zety.com

यह वेबसाइट भी CV बनाने के लिए बहुत ही लोकप्रिय है, यह वेबसाइट https://zety.com आपको फ्री में CV बनाने की सुविधा प्रदान करती है।

3. Novaresume.com

यह वेबसाइट भी बहुत ही बढ़िया CV (रिज्यूम) बनाती है, इस वेबसाइट http://novaresume.com की सहायता से आप प्रोफेशनल CV बना सकते हैं, वह भी बिल्कुल मुफ्त में।

4. Cvmkr.com

यह वेबसाइट भी बहुत ही अधिक लोकप्रिय है, यह वेबसाइट https://cvmkr.com आपको CV बनाने के फ्री में सुविधा उपलब्ध करवाती है, इस वेबसाइट की सहायता से आप प्रोफेशनल CV बना सकते हैं।

5. Resumebuild.com

इस वेबसाइट https://resumebuild.com की सहायता से आप प्रोफेशनल CV बना सकते हैं, यह वेबसाइट भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मोबाइल से CV कैसे बनाएं | How To Make CV From Mobile

बात की जाए कि आप Mobile से बिल्कुल मुफ्त में और बेहतरीन CV कैसे बना सकते हैं, तो आपको बता दूं कि इसके लिए आप Canva एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सी एप्लीकेशन देखने को मिल जाती हैं, जिनसे आप बहुत ही बढ़िया CV बना सकते हैं अगर आप CV बनाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं

  • Canva
  • Microsoft Word
  • CV Maker
  • Resume Builder Application
  • Resume Star
  • Live Career
  • Smart Cv
  • CV Resume Templates
  • Resume Maker
  • Resume Pdf Builder

तो अगर आप ऊपर बताए गए एप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको CV बनाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

CV लिखने के लिए किन बातों का ध्यान रखें 

  • CV के अंदर आपको वही बातें लिखनी चाहिए, जिनमें आपको Confidence हो।
  • CV का फॉर्मेट जितना हो सके उतना सरल रखें।
  • CV के अंदर आपको कठिन शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • आपको अपने अनुभव की जानकारी हाल ही के ऑफिस की देनी है, यानी उल्टे क्रम के अनुसार।
  • आपका CV एक्टिव वॉइस में लिखा होना चाहिए।
  • आपको अपने अनुभव से जुड़ी जानकारी एक सूची बनाकर देनी है, लंबे-लंबे पैराग्राफ का इस्तेमाल नहीं करना है।
  • आपको अपना CV जितना हो सके उतना साधारण रखना है, कोशिश करनी है कि आपका CV दो A4 साइज के पेपर में पूरा हो जाए।
  • CV के पहले पेज में आपको अपनी मिनी प्रोफाइल देनी चाहिए।
  • आप जिस नौकरी के लिए CV लिखने जा रहे हैं, उससे पहले आपको यह चेक कर लेना है कि आप उस नौकरी के लिए योग्य हैं भी या नहीं।
  • अपने CV के अंदर वह जानकारी नहीं डालनी चाहिए जिसको आप साबित ना कर सकें।
  • अपनी कमजोरी कभी भी नहीं लिखनी चाहिए और हमेशा अपने मजबूत पक्षों को विस्तार से बताएं।
  • अगर कोई जानकारी महत्वपूर्ण है, तो उसे अंडरलाइन या बोल्ड कर सकते हैं ताकि वह सही से दिखाई दे।
  • CV में आप उन टारगेट और अचीवमेंट्स के बारे में बता सकते हैं, जिसमें आपने अच्छी सफलता प्राप्त की है।

FAQs: CV क्या है | CV कैसे बनाएं ऑनलाइन | CV बनाने का सबसे आसान तरीका

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो CV के बारे में इंटरनेट पर तरह-तरह के सवाल पूछते रहते हैं आज मैं आपके सामने उन्हीं सवालों में से कुछ ऐसे सवाल लेकर आया हूं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, कुछ मुख्य सवाल निम्नलिखित हैं

CV कैसे लिखते हैं

दोस्तों CV को लिखने की एक खास प्रक्रिया होती है, जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बता दिया है, CV को लिखने के लिए आपका एक खास मकसद होना चाहिए आपको अपने बारे में सारी जानकारी बतानी होती है, जैसे कि आपका नाम, ईमेल एड्रेस, पता, फोटो, शैक्षिक योग्यता, उपलब्धियां आदि।

CV का क्या मतलब होता है

CV का मतलब ‘Curriculum Vitae’ होता है, यह शब्द लैटिन भाषा से बना है, जिसका अर्थ होता है ‘कोर्स ऑफ लाइफ’, CV को 3 से 4 पेज में बनाया जाता है और कभी-कभी यह आपके उपलब्धियों और अनुभव के आधार पर 5 पेज का भी हो सकता है।

CV को कैसे बनाते हैं

CV बनाने के लिए आपको MS Word को ओपन करना होता है और फिर एक रिज्यूम टेम्पलेट को सेलेक्ट कर लेना है, उसके बाद आपको अपना मनपसंद फॉन्ट सेलेक्ट करके अपने बारे में सारी जानकारी लिखनी होती है।

CV और Resume में क्या अंतर होता है

भले ही CV और Resume का नाम अलग-अलग है लेकिन इनका काम एक ही होता है, फर्क बस इतना होता है कि रिज्यूम में आपकी काबिलियत, अनुभव का वर्णन काम शब्दों में किया जाता है।

वहीं CV में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है, CV की लंबाई ज्यादा होती है और इसमें पोस्ट के हिसाब से भी बदलाव नहीं किया जाता है।

कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि CV Kya Hota Hai / CV Kaise Banaye Online हमने आपको CV के बारे में विस्तार से बता दिया है। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और आप जो जानकारी जानने के लिए हमारे आर्टिकल में आए हैं, वह जानकारी आपको मिल गई होगी।

तो अब आप जान गए होंगे कि CV क्या होता है और सीवी कैसे बनाएं मोबाइल से ऑनलाइन अगर आपको अभी भी कुछ समझ नहीं आया है, या आप कोई और जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, तो आप आर्टिकल के नीचे उपलब्ध कराए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे और अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करिएगा।

ये भी पढ़े –

आईपीएल मैच को ऑनलाइन फ्री में कैसे देखें

डीमैट अकाउंट क्या होता है कैसे खोलें

दुकान खोलने के लिए लोन कैसे लें

Previous articleअमेज़न में जॉब कैसे पाए 2023 Amazon Me Job Kaise Apply Kare
Next articleFree Me IPL Kaise Dekhe 2023 फ्री में आईपीएल देखने वाला एप डाउनलोड
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here