दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है टॉप 10 लिस्ट

क्या आप जानना चाहते है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 10 में से 8 व्यक्ति किसी न किसी धर्म से जुड़े हुए हैं किसी देश में हिन्दू लोगो की बहुलता है तो कहीं इस्लाम के अनुयायियों की अधिकता है। हमारी इस दुनिया में करीब 7.7 अरब लोग रहते हैं जिनमें अधिकतर लोग किसी न किसी धर्म को फॉलो करते हैं। वैसे देखा जाए तो संसार में जितने भी रिलीजन हैं वह अपने आप में एक दूसरे से अलग हैं क्योंकि इनकी मान्यताएं और पालन करने का तरीका एक दूसरे से अलग होता है। जहाँ तक भारत की बात करे तो इसे विभिन्न धर्मों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि हमारे देश में आपको लगभग सभी रिलीजन के लोग मिल जायेंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है

भारत में हिन्दुओं की बहुलता है जहाँ देश की कुल आबादी में 80 प्रतिशत हिन्दू लोग रहते हैं इसके बाद इस्लाम, सिख, ईसाई और दूसरे धर्म आते हैं। वैसे तो कोई रिलीजन छोटा या बड़ा नहीं होता है लेकिन अगर जनसँख्या की दृष्टि से देखा जाए तो हमें पता चलता है कि किस धर्म के पालनकर्ता सबसे अधिक हैं। दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं इस बारे में हमने पहले ही एक आर्टिकल लिखा है आप चाहे तो उसे गूगल या साईट में सर्च करके पढ़ सकते हैं। इसमें आपको विश्व के लगभग सभी रिलीजन की आबादी के बारे में जानने को मिल जाएगा।

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है

अगर आकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा धर्म ईसाई है क्योंकि इस पूरे विश्व और एशिया में ईसाई लोगो की जनसँख्या सबसे अधिक है एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 2.2 अरब लोग ईसाई धर्म का अनुसरण करते हैं। जो World की कुछ आबादी का 31 प्रतिशत हैं ईसाई रिलीजन की सबसे अधिक आबादी पश्चमी देशों और यूरोप महाद्वीप में निवास करती है हमारे देश में भी ईसाई लोगो की जनसँख्या काफी अच्छी है।

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है

इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा धर्म इस्लाम है जिसकी आबादी 1.6 अरब है इनकी अधिक आबादी मुख्यतः एशिया महाद्वीप में मिलती है ईसाईयों के बाद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्लाम रिलीजन का पालन किया जाता है। ईसाई लोगो की तरह मुस्लिम लोग भी दुनियाभर में फैले हुए हैं अब तक कुल 57 राष्ट्र जहाँ इस्लामी आबादी ज्यादा है उन्होंने खुद को मुस्लिम देश घोषित किया हुआ है।

तीसरा सबसे बड़ा धर्म हिन्दू है जो मुख्यतः भारत से सम्बन्ध रखता है क्योंकि विश्व की 80 फीसदी हिन्दू आबादी इंडिया में रहती है। हालाकि अब आपको सनातन लोग दुनिया के अधिकतर देशों में मिल जायेंगे लेकिन कहीं न कहीं वह भी भारत से संबंध रखते हैं। इंडिया के अलावा हिन्दुओं की सबसे अधिक जनसँख्या नेपाल में रहती है इस तरह दुनियाभर में करीब 1 अरब लोग सनातन मतलब हिन्दू धर्म का पालन करते हैं।

विश्व का सबसे बड़ा धर्म जनसँख्या अनुसार

जैसा कि अब आपको पता चल गया होगा कि जनसँख्या के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा धर्म ईसाई है जो दुनिया की कुल आबादी में 31 प्रतिशत हिस्सा शेयर करता है। मतलब इस संसार में हर 100 लोगो में 31 लोग ईसाई रिलीजन का पालन करते हैं चलिए अब आपको जनसँख्या के अनुसार धर्म की टॉप 10 लिस्ट बताते हैं।

  1. ईसाई रिलीजन जनसँख्या 2.2 अरब
  2. इस्लाम जनसँख्या 1.6 अरब
  3. हिन्दू जनसँख्या 1 अरब
  4. नास्तिक जनसँख्या 1.1 अरब
  5. चीनी पारंपरिक धर्म जनसँख्या 39.4 करोड़
  6. बौद्ध धर्म जनसँख्या 37.6 करोड़
  7. अफ्रीकी पारम्परिक धर्म आबादी 40 करोड़
  8. सिख रिलीजन जनसँख्या 2.3 करोड़
  9. यहूदी जनसँख्या 1.4 करोड़
  10. जैन धर्म आबादी 40 लाख

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है जब भी किसी से यह सवाल किया जाता है तो अक्सर लोग अपने धर्म को ही सबसे बड़ा मानते है लेकिन आकड़े कुछ और ही बयां करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस दुनिया में नास्तिक लोगो की आबादी भी काफी ज्यादा है जो किसी रिलीजन से ताल्लुकात नहीं रखते हैं। वैसे देखा जाए तो इस संसार में इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने धर्म का पालन करने के साथ इंसानियत का भी पालन करें। तो उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।

ये भी पढ़े –

Previous articleपुराना Facebook Account कैसे ओपन करें 2023 में
Next articleबीएसएनएल सिम में कॉलर ट्यून कैसे लगाएं FREE
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

  1. मेरी सबसे फेवरेट ज्ञानवर्धक वेबसाइट मेकहिन्दी ही है। क्योंकि बहूत अच्छे फेक्ट आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here