दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है यह कहां पाया जाता है Top 10 List

Duniya Ka Sabse Bada Janwar Kaun Sa Hai: कहां पाया जाता है हमारी पृथ्वी में लाखों तरह के जीव जंतु रहते हैं। जिनमें कुछ इतने छोटे हैं जिन्हें हम अपनी नार्मल आँखों से देख नहीं सकते जबकि कुछ इतने बड़े है जिन्हें देखने के लिए आपको बड़े बड़े महासागरों में जाना पड़ता है।

जब भी हम बड़े एनिमल की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में डायनासोर का विचार आता है लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी की दुनिया में डायनासोर का अंत करोड़ों साल पहले ही हो चुका है। ऐसे में हम वर्तमान समय का सबसे बड़ा जानवर बताने जा रहे हैं जो अपने विशाल आकार के कारण किसी डायनासोर से कम नहीं है।

हमारी पृथ्वी में हमारे अलावा जानवर भी रहते हैं और लगभग सभी जानवरों का रंग रूप अलग अलग होता है ऐसे में हमें पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है इसके बारे में भी जानना चाहिए कुछ आकाश में उड़ते हैं जिन्हें पक्षियों की श्रेणी में रखा गया है। कुछ जमीन में रहते हैं जमीन में रहने के वाले अधिकतर जीव स्तनधारी होते हैं जिनमें इंसान भी शामिल हैं और पानी में भी अनेक प्रकार के जीवों की प्रजाति पायी जाती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है

आज भी बहुत कम लोग हैं जो दुनिया के सबसे बड़े जानवर का नाम क्या है और यह कहां पाया जाता है यह जानते हैं चलिए हम आपके नॉलेज को बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं। यह आर्टिकल आपको अवश्य पसंद आएगा।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल है जो समुद्र में पायी जाती है ब्लू व्हेल की लंबाई 110 फिट और वजन 200 टन तक हो सकता है यह एक स्तनधारी जीव है जिसकी औसत आयु 80 से 90 वर्ष है वर्तमान समय में महासागर में पाया जाने वाला यह जानवर विश्व का सबसे विशाल और वजनी जीव है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है

चूँकि विशालकाय जीव ब्लू व्हेल पानी में पायी जाती है ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि यह मछली की कोई प्रजाति होगी लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ब्लू व्हेल एक स्तनधारी जीव है। जो पानी में सांस नहीं ले सकता इसे सांस लेने के लिए कुछ मिनिट के अंतराल में पानी की सतह पर आना पड़ता है इनमें मछलियों की तरह गिल्स नहीं होते हैं।

यह हमारी तरह फेफड़ों से सांस लेती हैं इसके सिर के आगे दो छेद होते हैं जिससे यह पानी की सतह पर आने के बाद सांस ले पाती हैं।

यहाँ आपके कुछ सवाल होंगे जैसे स्तनधारी क्या होता है तो आपको बता दे कि ऐसे जीव जो अपने बच्चों को अपने स्तन से दूध पिलाते हैं और यह अंडे न देकर सीधा बच्चे पैदा करते हैं ऐसे जीवों को स्तनधारी जीव कहते हैं।

दुनिया के सबसे बड़े जानवर का वीडियो

दुनिया के सबसे बड़े जानवर से जुड़ी रोचक जानकारी

1. ब्लू व्हेल का पसंदीदा भोजन क्रिल जीव है जो एक छोटी मछली के समान होता है और यह क्रिल झुंड में होते हैं एक वयस्क व्हेल एक दिन में 4 टन क्रिल खा सकती है।

2. इस विशाल एनिमल की जीभ भी पृथ्वी की दुनिया में पाए जाने वाले किसी भी जीव की जीभ से कई गुना अधिक वजनी होती है व्हेल की जीभ का वजन 3.6 तक हो सकता है।

3. व्हेल का कोई एक ठिकाना नहीं होता क्योंकि यह सभी महासागरों में एक स्थान से दूसरे स्थान का सफर तय करती रहती हैं ऐसे में इसे विश्व का सबसे बड़ा प्रवासी जानवर भी कहा जाता है।

4. अगर व्हेल की आकार की तुलना किसी स्थलीय जीव से की जाए तो एक वयस्क व्हेल 5 अफ्रीकन हाथियों जितनी लंबी और 40 अफ्रीकन हाथियों के वजन के बराबर होती है।

5. वहीं व्हेल के दिल का आकार एक कार के समान बड़ा होता है जबकि इसका वजन लगभग 680 किलोग्राम होता है लेकिन यह किसी स्तनपायी जानवर के दिल की तुलना में काफी कम एक मिनिट में लगभग 4 से 8 बार ही धड़कता है।

6. चूँकि व्हेल एक विशाल जीव है ऐसे में इसे काफी ऑक्सीजन की जरुरत पड़ती होगी इस जरुरत को पूरा करने के लिए इसके पास काफी बड़े फेफड़े होते हैं जिनकी क्षमता 5000 लीटर होती है।

7. व्हेल अपने विशाल फेफड़े में एक बार में काफी ऑक्सीजन भर लेती है जिसकी मदद से यह समुद्र के अंदर एक घंटे तक बिना सांस लिए रह सकती है।

8. जन्म के समय व्हेल के बच्चे का वजन 4000 किलोग्राम तक होता है साथ ही इसकी लंबाई 8 मीटर तक होती है व्हेल का नवजात बच्चा पहले साल सिर्फ अपनी माँ का बसायुक्त दूध पीता है जिससे हर दिन इसका वजन 90 किलोग्राम तक बढ़ता है।

9. अगर आप भी इसके विशाल आकार को देखकर सोच रहे होंगे कि इसका दिमाग भी बहुत बड़ा होता होगा तो ऐसा नहीं है इसके दिमाग का वजन केवल 6 किलोग्राम होता है जबकि एक मनुष्य के दिमाग का वजन 1.4 किलोग्राम होता है।

10. व्हेल उन जानवरों में भी शामिल है जो सबसे तेज आवाज निकालते हैं एक व्हेल इतनी तीव्र ध्वनि उत्पन्न करती है जिसे 1600 किलोमीटर दूर मौजूद अन्य व्हेल भी सुन सकती है।

ये भी पढ़े

दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर

  1. ब्लू व्हेल, वजन लम्बाई 110 फिट वजन 200 टन
  2. कोलोस्सल स्क्विड, लम्बाई 60 फिट
  3. अफ्रीकन हाथी, लम्बाई 35 फिट वजन 7 टन
  4. जिराफ, ऊंचाई 19 फिट
  5. ब्राउन बियर, उंचाई 10 फिट बजन 1 टन
  6. व्हेल शार्क, लम्बाई 40 फिट वजन 22 टन
  7. साल्टवाटर क्रोकोडाइल, लम्बाई 17 फिट वजन 453 किलोग्राम
  8. ओस्ट्रिच, ऊंचाई 9 फिट वजन 150 किलोग्राम
  9. चायनीज सलामंदर, लम्बाई 6 फिट वजन 60 किलोग्राम
  10. गोलिअथ बीटल, लम्बाई 4.5 इंच वजन 100 ग्राम

FAQs – World Biggest Animal in Hindi

समुद्र का सबसे बड़ा जीव कौन सा है?

समुद्र और दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल है बहुत से लोग इसे मछली की प्रजाति समझते हैं लेकिन वास्तव में यह जीव पहले धरती में रहता था लेकिन समय के साथ और भोजन के लिए समुद्र में रहने लगा।

दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है?

व्हेल शार्क यानी राइनकोडन टाइपस दुनिया की सबसे बड़ी जीवित मछली है जो 18 मीटर तक बढ़ सकती हैं। इसका वजन करीब 34 टन होता है यह एक समुद्री जीव है।

व्हेल की 1 किलो उल्टी की कीमत कितनी है?

व्हेल की उल्टी को समुद्र का सोना कहते हैं जिसकी 1 किलो की कीमत 2 करोड़ रुपये तक होती है दरअसल व्हेल की उल्टी (एम्बरग्रिस) से महंगे महंगे परफ्यूम बनाये जाते हैं।

दुनिया का सबसे छोटा जानवर कौन सा है?

माइकोप्लाज़्मा को दुनिया का सबसे छोटा जानवर माना जाता है यह इतना छोटा होता है जिसे हम अपनी नंगी आँखों से देख नहीं सकते हैं इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है।

व्हेल के मरने के बाद उसके शरीर में विस्फोट क्यों होता है?

व्हेल की मृत्यु के बाद उसके अंदर बैक्टीरिया शरीर को खाने लगते हैं इससे शरीर के अंदर गैस बनने लगती है इन गैसों की वजह से शरीर फूलने लगता है और अंत में व्हेल का शरीर फट जाता है।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है महासागर में अनेक तरह के जीव पाए जाते हैं लेकिन उन सब में ब्लू व्हेल सबसे बड़ी होती है जबकि वर्तमान समय में स्थलीय बड़ा जीव अफ्रीकी हाथी है। अफ्रीकन हाथी इतने बड़े होते हैं कि इनकी सूढ़ से पूँछ तक की लम्बाई लगभग 35 फिट तक होती है।

साथ ही इनकी ऊंचाई करीब 13 फिट तक होती है लेकिन अब यह बड़ा एनिमल विलुप्त होने की कगार पर है जिसे देखते हुए इनका संरक्षण किया जा रहा है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।

Previous articleचीन में कुल कितने राज्य हैं 2023 में China Me Kitne State Hai
Next articleWhatsApp Backup Kaise Le व्हाट्सएप बैकअप रिस्टोर कैसे करें
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here