दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है Vishwa Ka Sabse Purana Khel

Duniya Ka Sabse Purana Khel Kaun Ka Hai: हालही में विश्व का सबसे बड़ा खेल आयोजन संपन्न हुआ है जिसमें अलग अलग गेम्स के लिए 100 से भी अधिक देशों ने भाग लिया था। चूँकि इस आयोजन में बहुत सारे खेलों को शामिल किया गया था ऐसे में काफी लोग जानना चाहते हैं कि विश्व का सबसे पुराना गेम कौन सा है वैसे देखा जाए तो हमारी पृथ्वी में खेलों का इतिहास काफी पुराना है क्योंकि मानव सभ्यता के उदय के साथ खेलों का भी उदय हो गया था।

विश्व के अलग अलग हिस्सों में नए नए गेम्स की खोज होती रही और ये समय के साथ दुनिया भर में फैलते गए हालाकि कुछ गेम ऐसे भी है जो विलुप्त होने की कगार पर हैं लेकिन इसे लोकप्रियता कहे या कुछ और हमारे जीवन में ऐसे खेल भी है जो पुराने होने के साथ लोकप्रिय भी हैं।

खेल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं क्योंकि यह मनोरंजन तो करते ही है साथ ही खेल खेलने से सेहत भी बनती है अधिकतर गेम में व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी करनी होती है इससे उनका शरीर स्वस्थ रहता है यही कारण बड़े बुजुर्ग भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए कहते हैं।

दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है

अलग अलग गेम्स के बीच लोगों में यह प्रश्न हमेशा बना रहता है कि Vishwa Ka Sabse Purana Khel Kya Hai जो मनुष्य द्वारा सबसे पहले खेला गया था हालाकि इसमें आज भी लोगो के अलग अलग मत है कुछ आकड़े दौड़ को तो कुछ आकड़े कुश्ती की तरफ जाते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में आसान भाषा में समझाते हैं।

दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन सा है

बड़ी संख्या का मत है कि दुनिया का सबसे पुराना खेल दौड़ है क्योंकि इसका पहला लिखित प्रमाण फ्रांस के Lascaux Caves में मिला जो करीब 15 हजार साल पुराना था इसके अलावा 776 BC में आयोजित सबसे पहले Olympics में इसे शामिल किया गया था। इसके बाद दौड़ का खेल विश्व भर में लोकप्रिय होने लगा और समय के साथ इसमें बदलाव होते चले गए।

विश्व में मनुष्य के विकास के साथ ही मनुष्य ने दौड़ना शुरू कर दिया था अक्सर मनुष्य शिकार के समय या कहीं जल्दी पहुँचने के लिए रनिंग का सहारा लेते थे ऐसे में अगर दौड़ को विश्व का पहला गेम माना जाए तो इसमें कोई संशय नहीं होना चाहिए। भले ही दौड़ काफी पुराना खेल है लेकिन आज भी यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है आज के समय रनिंग अधिकतर खेल आयोजनों में शामिल रहता है।

आज हम जिस एडवांस दौड़ खेल को देखते हैं उसके अब कई प्रकार हैं जैसे शॉर्ट, मिडिल और लॉन्ग डिस्टेंस। शॉर्ट डिस्टेंस में धावकों को 100, 200, 300 और 400 मीटर की रनिंग करवाई जाती हैं मध्यम दूरी में 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ लगवाई जाती है वहीं लंबी दूरी की रेस में 3, 5 और 10 किलोमीटर तक की दूरी कवर करवाई जाती है।

दौड़ को और भी दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई और चीजे जोड़ी गयी हैं जैसे Hurdles इसमें एक तरह से दौड़ के बीच निश्चित दूरी पर बाधाए बनाई जाती हैं रनर को इन बाधाओं को कूद कर रेस कम्प्लीट करनी होती है। दौड़ के दूसरे प्रकार Relays में एक टीम से चार खिलाड़ी शामिल होते हैं और चारों को एक एक करके 4×100 की रेस पूरी करनी होती है।

विश्व के पुराने खेल के बारे में

दुनिया के पुराने खेल का नामदौड़
कितना पुराना है15 हजार साल
ओलिंपिक में शामिल किया गया776 BC
दौड़ का बेहतरीन खिलाड़ीउसेन बोल्ट
वर्तमान लोकप्रिय खेलफुटबॉल

भारत का सबसे पुराना खेल कौन सा है

भारत का सबसे पुराना खेल कुश्ती है जो कई शताब्दियों पहले शुरू हुआ था ओलिंपिक में पहली बार कुश्ती को खेल के रूप में 708 ईसा पूर्व में शामिल किया गया था कुश्ती को कई नामों से जाना जाता है जैसे मल्ल-युद्ध, दंगल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में इसे रेसलिंग (Wrestling) के नाम से जानते हैं।

भारत में कुश्ती काफी जाना पहचाना खेल है और अक्सर छोटे शहरों में कुश्ती का आयोजन किया जाता है इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भी भारत के कई कुश्ती खिलाड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

ये भी पढ़े

FAQs – दुनिया का सबसे पुराना खेल कौन है

दुनिया के प्राचीन खेल कौन कौन से है?

दुनिया के प्राचीन खेल दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती, तलवारबाजी, भला फेंकना, तीरंदाजी, घुड़दौड़ और रथों की दौड़ आदि हैं।

वर्तमान में दुनिया में कुल कितने खेल खेले जाते हैं?

दुनिया में 100 से भी अधिक खेल मौजद हैं लेकिन इनमें 26 ऐसे खेल हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते हैं यह 26 खेल ओलिंपिक में शामिल हैं जिसमें 204 देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है जैसा कि हमने आपको बताया कि लोगो के अभी भी अलग अलग विचार हैं क्योंकि कुछ लोग कुश्ती को ओल्ड गेम मानते हैं लेकिन निष्कर्ष यही निकलता है दौड़ ही ऐसा पहला गेम हैं जिसे मनुष्य ने अपने विकास के साथ ही खोज लिया था।

इसके बाद कुश्ती जैसे खेलों का जन्म हुआ था जब भी दौड़ खेल का नाम लिया जाता है तो मन में पहला विचार जमैका देश के रनर उसेन बोल्ट का नाम आता है क्योंकि ये दुनिया के सबसे तेज रनर हैं इन्होने दौड़ खेल में कई विश्व रिकॉर्ड बनाये हुए हैं।

Previous articleमोबाइल का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ खोज
Next articlePaytm से पैसे कैसे कमाए 2023 में लाखों कमाने का बिजनेस समझें
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here