Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Anusar जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर के बारे में जानेंगे। दुनिया का विकास लगातार हो रहा है, दुनिया में बड़ी ही तेजी से और दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहे हैं, जिस तेजी से विश्व की आबादी बढ़ती ही जा रही है वह एक एक बहुत बड़ा चिंता का सब है दुनिया में बढ़ती जनसंख्या के कारण शहरों में भीड़ बढ़ रही है और संसाधनों की बहुत ही ज्यादा कमी होने लगी है।

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar

प्राचीन काल को देखकर शोधकर्ताओं ने यह अंदाजा लगाया है कि 1000 ईस्वी में दुनिया की कुल आबादी मात्र 27 करोड़ 25 लाख तक रही होगी। लेकिन आज के समय में यह आबादी बढ़कर 7,787,190,943 यानी 778 करोड़ 71 लाख 90 हजार 943 हो गई है।

अगर आप Vishva Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Ke Anusar के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल के अंत तक बने रहिएगा, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद न करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल अनुसार के बारे में जान लेते हैं, उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से

विश्व के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो ज्यादातर उनमें एशिया के शहर हैं, आइए जानते हैं उन शहरों की पूर्ण सूची के बारे में – 

1. Tokyo, Japan 

टोक्यो शहर जापान की राजधानी है, यह दुनिया के सबसे प्रमुख और बड़े शहरों में से एक है, यह शहर 2,188 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, टोक्यो की कुल आबादी की बात की जाए तो यह 37,939,129 है, जापान को कई प्रांतों में विभाजित किया गया है।

टोक्यो होंशू के प्रशांत तट पर स्थित है, टोक्यो शहर में कई प्रांतों और क्षेत्रों का विलय किया गया है, इस महानगरीय क्षेत्र में कुल 23 वार्ड हैं और 2016 की जनगणना के अनुसार टोक्यो शहर की कुल जनसंख्या 11,274,641 है।

लेकिन टोक्यो शहर के अत्यधिक फैलाव की वजह से और बाकी प्रांतों और क्षेत्रों का टोक्यो शहर में विलय के कारण आज के समय में टोक्यो की आबादी 38 मिलियन को पार कर गई है।

2. Delhi, India

दिल्ली शहर भारत की राजधानी है, यह एक बहुत बड़ा शहर है और इस शहर का विकास बड़ी ही तेजी से हो रहा है, यह शहर 1,484 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, वर्तमान समय में इस शहर की आबादी 30 मिलियन से भी अधिक हो गई है।

दिल्ली शहर का कितनी तेजी से विकास हो रहा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 1950 में इस शहर की जनसंख्या मात्र 1.3 मिलियन थी और साल 2016 में दिल्ली की आबादी 18.6 मिलियन से भी अधिक हो गई है।

3. Shanghai, China

शंघाई शहर चीन की सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है, यह शहर 6540.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, इस शहर की आबादी 30 मिलियन से भी ज्यादा है, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार शंघाई शहर ही पृथ्वी का सबसे बड़ा शहर है।

50 साल पहले तक इस शहर की आबादी मात्र 4.2 मिलियन थी, साल 2015 के बाद से इस शहर की आबादी बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है, Shanghai शहर को ‘The Pearl Of The Orient’ के नाम से भी जाना जाता है।

4. São Paulo, Brazil

साओ पाउलो ब्राजील का सबसे बड़ा शहर है, इसकी आबादी 22 मिलियन से भी ज्यादा है, यह शहर 1,521 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, इस शहर को दुनिया के 10 सबसे बड़े मेट्रो शहर में गिना जाता है।

साल 1950 में इस शहर की आबादी 2.33 मिलियन और 50 साल के अंदर ही इसकी जनसंख्या 10 गुना तक बढ़ गई है।

5. Mexico City, Mexico

Mexico City भी साओ पाउलो शहर से ज्यादा पीछे नहीं है, यह शहर 1,485 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, मैक्सिको सिटी की जनसंख्या भी 22 मिलियन के करीब है।

मैक्सिको सिटी राजधानी शहर है मैक्सिको देश की, पृथ्वी पर सबसे ज्यादा स्पेनिश इसी शहर में बोली जाती है, साल 1950 में मैक्सिको सिटी की आबादी मात्र 3.5 मिलियन थी।

6. Dhaka, Bangladesh

ढाका बांग्लादेश का राजधानी शहर है, यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा और व्यस्त शहरों में से एक है, ढाका शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है।

50 साल पहले तक इस शहर की जनसंख्या मात्र 0.335 मिलियन थी, यह शहर 306.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और वर्तमान समय में इसकी आबादी 21 मिलियन है।

7. Cairo, Egypt

काहिरा शहर मिस्र देश का सबसे बड़ा शहर है, Cairo City ही Egypt का राजधानी शहर है, यह शहर 3,085 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

इस शहर की जनसंख्या 20.9 मिलियन के करीब है, काहिरा शहर अफ्रीका और मध्य पूर्व का सबसे बड़ा शहरी भी है, यह शहर डेल्टा नदी के किनारे स्थित है।

8. Beijing, China

बीजिंग शहर चीन का राजधानी शहर है, इस शहर की जनसंख्या 20.4 मिलियन के करीब है, और इस शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है,

क्योंकि इस शहर में रोजगार के अवसर बहुत हैं, यह शहर 16,411 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जनगणना के अनुसार साल 2000 से साल 2010 के बीच 

यानी 10 साल के अंदर ही इस शहर की आबादी 13.56 मिलियन से बढ़कर 19.61 मिलियन को पार कर गई है, यानी 44% से भी अधिक की बढ़ोतरी।

9. Mumbai, India

मुंबई शहर को भारत की आर्थिक राजधानी शहर भी कहा जाता है, मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है, यह शहर अरब सागर से घिरा हुआ है।

मुंबई शहर की जनसंख्या 20.7 मिलियन के करीब है, मुंबई भारत के घनी आबादी वाले शहरों में से एक है, यह शहर 603.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

10. Osaka, Japan

ओसाका शहर की गिनती जापान के प्रमुख शहरों में होती है, जापान का दूसरा सबसे बड़ा शहर ओसाका ही है, इसकी जनसंख्या 19.16 मिलियन के करीब है, ओसाका शहर जापान के कांसाई क्षेत्र में आता है।

इस शहर को जापान का ‘सांस्कृतिक दिल’ भी कहते हैं, साल 1960 में इस शहर की जनसंख्या मात्र 7 मिलियन थी, यह शहर 223 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर

आइए अब जान लेते हैं क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में जिनकी सूची निम्नलिखित है –

  • New York, NY-NJ-Ct, United States – 12093 km², 4,669 mi²
  • Boston-Providence, MA-NH-RI-CT-ME, United States – 9,538 km²/ 3,683 mi²
  • Tokyo-Yokohama – 8,230 km²/ 7,178 mi²
  • Atlanta,GA, United States – 7,400 km²/ 2,857 mi²
  • Chicago, IL-IN-WI, United States – 7,006 km²/ 2,705 mi²
  • Los Angeles, CA, United States – 6,351 km²/ 2,452 mi²
  • Moscow, Russia – 4,662 km²/ 2,274 mi²
  • Washington-Baltimore, DC-WA-MD, United States – 5,500 km²/ 2,124 mi²
  • Philadelphia, PA-NJ-DE-MD, United States – 5,430  km²/ 2,096 mi²
  • Dallas-Fort Worth, TX, United States – 5,279 km²/ 2,038 mi²

जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है, चीन की जनसंख्या 139 करोड़ है और दुनिया की 18.78% आबादी अकेले चीन देश में ही रहती है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत का नाम आता है, भारत की जनसंख्या 130 करोड़ है, और तीसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ से भी ज्यादा है।

क्षेत्रफल अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है क्योंकि यह देश 17,098,242 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो कि दो महाद्वीप यूरोप और एशिया में फैला हुआ है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस की तुलना भारत से करें तो रूस भारत से 5 गुना बड़ा है, पूरी दुनिया में जनसंख्या के मामले में रूस सातवें स्थान पर है।

ये भी पढ़े –

FAQs Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के सबसे बड़े शहर कौन कौन से हैं

ज्यादातर विशेषज्ञों के अनुसार टोक्यो शहर को दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है इसके पीछे का कारण है टोक्यो शहर की अधिक जनसंख्या और बड़े शहरी इलाके का होना।

फ्लोरेंस, इटली शहर को दुनिया का सबसे सुंदर शहर माना जाता है।

इंटरनेशनल ग्लोबल मैग्जीन Time Out की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के बेहतरीन शहरों की सूची में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर को सबसे बेहतरीन बताया गया है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर टोक्यो है, यह शहर जापान की राजधानी है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर बिजींग है, यह शहर चीन की राजधानी है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की ताजा रैंकिंग के अनुसार दुनिया का सबसे महंगा शहर इजराइल का तेल अवीव है, इस राज्य में सिंगापुर और पेरिस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद ज्यूरिख और हॉन्ग कॉन्ग का नंबर आता है।

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Se के बारे में जाना, आशा करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको Top 10 Largest Cities In The World In Terms Of Population And Area के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

Conclusion

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल जनसंख्या और क्षेत्रफल अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करिएगा, आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं, किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी समझ नहीं आया है, या आप कोई और जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, या हमारे लिए आपके पास कोई और सुझाव है, तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी राय दे सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

Previous articleShare Market Kya Hota Hai | शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं
Next articleCredit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here