दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है यहाँ जानिए

आज के पोस्ट में हम आपको दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आज भी बहुत से लोग है जिनको विश्व की सस्ती करेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस तरह की जानकारी इंटरनेट में भी कम है क्योंकि मुद्रा की कीमत कम ज्यादा होती रहती है। इस वजह से भी इसकी सटीक जानकारी प्राप्त करना थोड़ा मुस्किल होता है। तो आखिर विश्व में सबसे सस्ती करेंसी किस देश की है इस पोस्ट में माध्यम से आपको भी पता चल जायेगा। वैसे जब भी महंगी मुद्रा की बात होती है। तो बहुत से लोगो को लगता है अमेरिकन डॉलर सबसे महंगी करेंसी होगी लेकिन आपको बता दे कि दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कुवैत देश की है।

दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है

कुवैत की करेंसी को दीनार कहा जाता है। अगर इसकी कीमत की बात करे तो एक कुवैती दीनार 3.32 डॉलर का होता है। जबकि इसे भारतीय रूपये में कन्वर्ट करे तो एक कुवैती दीनार 222 रूपये का पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तरह तो भारत की करेंसी सबसे सस्ती होगी लेकिन ऐसा नहीं है। विश्व में कई देश है जिनकी मुद्रा की कीमत भारत की मुद्रा से काफी कम है। इन देशों में कुछ की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है तो कुछ गरीब देश हैं।

दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है

जैसा कि हम सभी जानते है कि हर देश की अपनी अलग करेंसी है जिसके जरिये व्यापार होता है। आपने अभी तक विश्व की सबसे महंगी मुद्रा जैसे कुवैती दीनार, पाउंड, डॉलर, यूरो के बारे में जरुर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी करेंसी सबसे सस्ती है तो चलिए जानते हैं।

1. दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा ईरान देश की है। यह एक मुस्लिम राष्ट्र है जो अपनी संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप देश दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं तो आपने ईरान देश के बारे जरुर सुना होगा क्योंकि यह देश अक्सर खबरों में बना रहता है। ईरान की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है लेकिन यहाँ की करेंसी काफी सस्ती है। आपको बता दे कि 1 भारतीय रूपये में 605 ईरानी रियाल होते हैं।

2. सबसे सस्ती करेंसी वाले देश में दूसरा नाम वियतनाम देश का है। जो कि पूर्वी एशिया में बसा हुआ है इसके पड़ोसी देश थाईलैंड, कम्बोडिया, लाओस और चीन है। वियतनाम की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इस वजह से भी यहाँ की सरकार ने अपने मुद्रा की कीमत कम कर रखी है। इस देश की करेंसी का नाम वियतनामी डोंग है। 1 भारतीय रूपये में करीब 334 वियतनामी डोंग बनते हैं।

3. तीसरा देश इंडोनेशिया है जिसकी मुद्रा की कीमत काफी सस्ती है। आपको बता दे कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इसके साथ दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में इंडोनेशिया चौथे स्थान पर आता है। इंडोनेशिया भी एक विकासशील देश है। जहाँ तक बात करे इसकी करेंसी की तो इसे रुपिआह के नाम से जानते हैं। 1 इंडियन रूपये में लगभग 205 इंडोनेशियन रुपिआह होते हैं।

4. इस लिस्ट का चौथा देश गिनी है जो कि कि पश्चिम अफ्रीका में बसा हुआ है। दूसरे अफ्रीकांस देशों की तरह गिनी भी एक गरीब देश है इसकी आर्थिक स्थिति भी इसके करेंसी की तरह कमजोर है। इस देश में नाइजर नदी काफी प्रसिद्ध है जो इस देश के मध्य से होकर गुजरती है। यह पानी के साथ साथ जल परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इसकी मुद्रा को गिनीयन फ्रैंक कहते हैं। इसकी मुद्रा की कीमत में 1 भारतीय रूपये में 131 गिनीयन फ्रैंक आते हैं।

5. लिस्ट का पांचवा देश लाओस है जो पूर्वी एशिया में बसा हुआ है। लाओस के पड़ोसी देश थाईलैंड, वियतनाम, कम्बोडिया, चीन और म्यांमार हैं। लाओस काफी छोटा देश है जिसकी जनसंख्या 70 लाख से अधिक है। इस देश की राष्ट्रीय मुद्रा को लाओतियन किप कहते हैं। जहाँ बात करे इस मुद्रा की कीमत की तो 1 रूपये में 125 लाओतियन किप आ जाते हैं।

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौनसी है यहाँ हमने आपको टॉप 5 ऐसे देशों के बारे में बताया है। जिनकी करेंसी भारतीय रूपये की तुलना में काफी सस्ती है। आज तक आप महंगी करेंसी जैसे डॉलर, दीनार, यूरो और पाउंड के बारे में ही जानते होंगे लेकिन आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपको सस्ती करेंसी वाले देश के बारे में जानकारी मिली है। ईरान देश जिसे आप खबरों में सुनते आ रहे थे अब आप इसे इसकी सस्ती करेंसी की वजह से भी जान पाएंगे।

ये भी पढ़े –

Previous articlePhoto से Video बनाने वाला Apps डाउनलोड करे FREE
Next articleआधार कार्ड से लोन कैसे लें 5 मिनिट में 2023
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here