दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है टॉप 10 लिस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान समय में पूरे विश्व की आबादी 7.7 अरब है। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे इतनी आबादी आखिर कौन कौन से धर्म को मानती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड के 10 में से 8 व्यक्ति किसी न किसी धर्म से जुड़े हुए हैं। किसी जगह मुस्लिम लोगो की अधिकता है तो कही ईसाईयों की कहीं हिन्दुओ की तो कही अन्य धर्मों की बहुलता है। बता दे कि इस दुनिया में नास्तिक लोगो की संख्या भी काफी अधिक है ऐसे लोग किसी भी धर्म से ताल्लुकात नहीं रखते हैं।

आज आप जानेंगे कि दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है इसके साथ आपको ये भी पता चल जायेगा कि इस दुनिया में सबसे ज्यादा किस धर्म के लोग है। जहां तक भारत की बात करे तो इसकी कुल जनसंख्या में करीब 80 प्रतिशत हिंदुओं की जनसंख्या है। वहीं पाकिस्तान और इण्डोनेशिया जैसे देश में मुस्लिम लोगो की अधिकता है।

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

जबकि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो की संख्या अधिक है। इन सब में हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे अधिक धर्मों के लोग रहते हैं।

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

मनुष्य के विकास के साथ ही कई धर्म सामने आये और आज दुनिया के ज्यादातर लोग किसी न किसी धार्मिक समुदाय को मानते है। तो चलिए जानते है कि इस दुनिया में सबसे ज्यादा किस धर्म को मानने वाले लोग हैं।

1. ईसाई

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

बता दे कि इस दुनिया में ईसाई धर्म के मानने वाले लोगो की संख्या सबसे अधिक है। विश्व के ज्यादातर देशों में आपको ईसाई लोग देखने को मिल जायेंगे। पूरे वर्ल्ड में इनकी जनसंख्या करीब 2.2 अरब है जो विश्व की कुल आबादी का 31.5 प्रतिशत है।

2. इस्लाम

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

ईसाई के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म इस्लाम है। इस्लाम के मानने वाले सबसे ज्यादा लोग इण्डोनेशिया में मौजूद हैं। इण्डोनेशिया को आप विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाला मुस्लिम राष्ट्र भी कह सकते हैं। दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोगो की संख्या 1.6 अरब है।

3. नास्तिक

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

एक तरफ जहां पूरे विश्व के लोग किसी न किसी धर्म से जुड़े हैं। वहीं इस दुनिया में नास्तिक लोगो की कमी नहीं है। ऐसे लोग आपको हर देश में देखने को मिल जायेंगे दुनिया में इनकी जनसंख्या 1.1 अरब के करीब है।

4. हिन्दू

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्दू भारत देश में मौजूद है। यहां की कुल आबादी में करीब 80 प्रतिशत हिन्दू है। इसके अलावा अन्य देशों जो भी हिन्दू मिलते हैं उनमे ज्यादातर का सम्बन्ध कही न कही भारत से हैं। पूरे विश्व में हिंदुओं की आबादी 1 अरब से अधिक है।

5. चीनी पारंपरिक धर्म

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह धर्म अधिकारिक तौर पर हमारे पड़ोसी देश चीन में मौजूद है। चीनी पारंपरिक धर्म के मानने वालो की संख्या 39.4 करोड़ है जो विश्व की कुल जनसंख्या का 5.5 प्रतिशत है।

6. बौद्ध धर्म

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

विश्व में बौद्ध धर्म के मानने वालों की तादाद बाकि धर्मों से कम नहीं है। हालाकि इनकी ज्यादातर संख्या एशिया महाद्वीप के देशों में देखने को मिलती है। पूर्वी भारत में भी काफी लोग हैं जो बौद्ध धर्म को मानते हैं। दुनिया के 5.25 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है जिनकी संख्या 37.6 करोड़ है।

7. अफ्रीकी पारंपरिक धर्म

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

इस समूह में अलग अलग जातीय धार्मिक समुदाय को रखा गया है। जो मुख्य तौर पर अफ्रीका से सम्बन्ध रखते हैं। इसे अफ्रीकी पारंपरिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर में इस समुदाय के लोगो की आबादी 40 करोड़ है जो वर्ल्ड की Population का 5.59 प्रतिशत है।

8. सिख

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

इस धर्म के ज्यादातर लोग भारत में रहते हैं इसके बाद इनकी संख्या दुनिया के कई देशों में देखने को मिलती है। जैसे कनाडा अमेरिका आदि दुनिया में करीब 2.3 करोड़ लोग सिख धर्म से आते हैं।

9. यहूदी

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

यहूदी भी दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले धर्मों में आता है। भले ही भारतीय लोगो के लिए यह नया नाम है लेकिन इस धर्म के लोगो की संख्या कम नहीं है। पूरे विश्व में करीब 1.4 करोड़ आबादी यहूदी धर्म को मानती है।

10. जैन धर्म

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

इस धर्म का उदय भारत में हुआ है ऐसे में इसकी अधिकतर जनसंख्या भारत में ही मौजूद है। भारत के ज्यादातर लोग इस धर्म से परिचित हैं। बता दे दुनियाभर में जैन धर्म को मानने वाले लोगो की संख्या 42 लाख के आसपास है।

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है अगर आपको लगता था कि इस दुनिया में हिंदुओं का वर्चस्व है। तो इस पोस्ट के माध्यम से आपका कंफ्यूजन दूर हो गया होगा। इस विश्व में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो की संख्या सबसे अधिक है। जो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं जबकि हिन्दू धर्म के लोग एशियाई देशों तक ही सीमित हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इस्लाम है। जिससे जुड़ी रिपोर्ट बताती है कि 2050 तक मुस्लिम समुदाय ईसाई समुदाय के बराबर हो जायेगा।

ये भी पढ़े –

Previous articleSpotify क्या है जानिए इसके फीचर और प्लान
Next articleIdea, Jio, BSNL, Vodafone, Airtel का Balance कैसे चेक करे
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here