दुनिया में कुल कितने सागर है उनके नाम जानिये

क्या आपको पता है दुनिया में कुल कितने सागर है उनके नाम और लिस्ट शायद आपको भी पता नहीं होगा क्योंकि यह एक ऐसी जानकारी है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जब महासागर की बात होती है तो हम सभी जानते है कि विश्व में कुल पांच महासागर है। पेसिफिक ओसियन, अटलांटिक ओसियन, इंडियन ओसियन, अंटार्कटिक ओसियन और आर्कटिक ओसियन इन पांचो Ocean ने पृथ्वी के करीब 71 प्रतिशत भाग को घेरा हुआ है। इनके अन्दर अनेक समुद्र या सागर भी समाहित है। सागर की कुल संख्या और नाम के बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी है। यदि आप भी सागरों के बारे उनके नाम नहीं जानते तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा।

दुनिया में कुल कितने सागर है

एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी का 36.1 करोड़ किलोमीटर भाग जल से भरा हुआ है। जिसमे सबसे ज्यादा योगदान पेसिफिक ओसियन यानी प्रशांत महासागर का है। यह इतना बड़ा है कि इसमें अटलांटिक ओसियन जैसे दो बड़े महासागर समाहित हो सकते है। वहीं इसमें अनगिनत समुद्र की संख्या आ सकती है। पृथ्वी में मौजूद पानी के बड़े भागों को महासागर और सागर के रूप में बांटा गया है। एक तरफ महासागर जो पूरे विश्व यानी पृथ्वी को घेरे हुए हैं वहीं ज्यादातर सागर स्थलीय सीमा से जुड़े हुए हैं।

दुनिया में कुल कितने सागर है

आपको बता दे कि दुनिया में अनेक सागर है जो किसी न किसी देश की सीमा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा सागर के रूप में इनमे कई खाड़ी और जलडमरूमध्य (Strait) भी शामिल हैं। कई सागर के नाम तो उनके पास मौजूद देश के नाम पर रखा गया है इन प्रमुख सागरों के अंतर्गत भी कई समुद्र या सागर आते है। ऐसे में इनकी संख्या और भी अधिक हो जाती है। नीचे आप प्रमुख सागर के नाम और उनकी लिस्ट देख सकते हैं।

English हिन्दी
the Adriatic Sea एड्रियाटिक सागर
the Aegean Sea एजियन सागर
the Andaman Sea अंडमान सागर
the Arabian Sea अरब सागर
the Aral Sea अरल सागर
the Arctic Ocean आर्कटिक महासागर
the Atlantic Ocean

the Antarctic Ocean

अटलांटिक महासागर

अंटार्कटिक महासागर

the Baltic Sea बाल्टिक सागर
the Barents Sea बेरेंट्स सागर
the Bay of Bengal बंगाल की खाड़ी
the Bering Sea बेरिंग सागर
the Bering Strait बेरिंग जलडमरूमध्य
the Black Sea काला सागर
the Bosphorus Strait बॉस्फ़ोरस जलडमरूमध्य
the Cape of Good Hope केप ऑफ़ गुड होप
Cape Horn केप हॉर्न
the Caribbean Sea कैरीबियाई सागर
the Caspian Sea कैस्पियन सागर
the Dead Sea मृत सागर
the East China Sea पूर्वी चीन सागर
the English Channel इंग्लिश चैनल
Guantanamo Bay ग्वांतानामो बे
the Gulf of Aden अदन की खाड़ी
the Gulf of Aqaba अक़ाबा की खाड़ी
the Gulf of Alaska अलास्का की खाड़ी
the Gulf of California कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी
the Gulf of Guinea गिनी की खाड़ी
the Gulf of Mexico मैक्सिको की खाड़ी
the Gulf of Suez स्वेज़ की खाड़ी
the Gulf of Thailand थाईलैंड की खाड़ी
the Gulf of Tonkin टोनकिन की खाड़ी
the Indian Ocean हिंद महासागर
the Java Sea जावा सागर
the Kara Sea कारा सागर
the Mediterranean Sea भू-मध्य सागर
the North Sea उत्तरी सागर
the Pacific Ocean प्रशांत महासागर
the Gulf (not the Persian Gulf, nor the Arabian Gulf) खाड़ी
the Red Sea लाल सागर
the Sea of Galilee गैलिली सागर
the Sea of Japan जापान सागर
the South China Sea दक्षिण चीन सागर
the Southern Ocean दक्षिणी सागर
the Strait of Gibraltar जिब्राल्टर की खाड़ी
the Strait of Hormuz होर्मुज़ जलडमरूमध्य
the Magellan Strait मैगेलन जलडमरूमध्य
the Strait of Malacca मलक्का जलडमरूमध्य
the Taiwan Strait ताइवान जलडमरूमध्य
the Tartar Strait तारतर जलडमरूमध्य
the Yellow Sea पीला सागर

इन सभी में South China Sea काफी सुर्ख़ियों में रहता है क्योंकि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बाहर चाइना अवैध नौसेना कैंप बना रहा है। इस पूरे सागर को चाइना अपना हिस्सा बताता है। चूँकि यह सागर कई देशों के लिए व्यापारिक समुद्री मार्ग है ऐसे में कई देश इसका विरोध करते हैं।

तो अब आप दुनिया में कुल कितने सागर है उनके नाम और लिस्ट जान गए होंगे। मानव संस्कृति में सागर काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनसे विश्व भर के लोगों के लिए भोजन, मुख्य रूप से मछली उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही समुद्र कस्तूरों, सागरीय स्तनधारी जीवों और सागरीय शैवाल की भी पर्याप्त आपूर्ति करता है। इनमें से कुछ को मछुआरों द्वारा पकड़ा जाता है तो कुछ की खेती पानी के भीतर की जाती है। इनमे मानव द्वारा की गयी कई गतिविधियां सागर को प्रदूषित भी कर रही है जिसके कारण समुद्री जीवों को इससे काफी नुकसान पहुँचता है।

ये भी पढ़े –

Previous articleWhatsApp पर Fingerprint Lock कैसे लगाये नया तरीका
Next articleऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है 6 देशों की जानकारी
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here