Janam Praman Patra Kaise Banaye in Hindi सरकार ने देश के सभी लोगो को अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनाना आवश्यक कर दिया है क्योंकि यह एक सरकारी दस्तावेज है जो आपके जन्म और जन्मस्थान की सूचना देता है ऐसे में सरकार ने अस्पतालों को भी निर्देश दे रखे हैं कि जन्म लेने वाले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन के अंदर उसके माता पिता को दिया जाए इस आर्टिकल में इसके ऊपर विस्तार से चर्चा करेंगे।
आज के समय जितना जरुरी आधार कार्ड है उतना ही जरुरी जन्म प्रमाण पत्र भी है ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं यह आपको जानना चाहिए अगर आपको कही अपनी आयु साबित करना होता हैं वहां आपको अपने बर्थ सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है जैसे आपको कहीं एडमिशन लेना है तो संस्था आपसे बर्थ सर्टिफिकेट भी मांग सकती है ऐसे में आपको समय रहते अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए।
आज के समय जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसके जन्म के कुछ समय बाद ही उसका जन्म प्रमाण पत्र भी बना दिया जाता है ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाते हैं इसकी समस्या बहुत कम देखने को मिलती है लेकिन कई मामलों में लोगो के बर्थ सर्टिफिकेट खो जाते हैं ऐसे में उन्हें नए सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है और यह एक ऐसा प्रमाण पत्र है जिसकी जरुरत कभी भी पड़ सकती है ऐसे में आपको इसे बनवाकर रख लेना चाहिए।
इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है इसलिए आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ना तो चलिए वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और देखते हैं कि बर्थ सर्टिफिकेट कहाँ बनता है उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आएगा।
जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
देश के किसी भी राज्य के नागरिक Civil Registration System (CRS) के आधिकारिक पोर्टल crsorgi.gov.in की मदद से घर बैठे-बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं यह प्रमाण पत्र सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में मान्य होता है। अगर आप भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बारे में जानने के इच्छुक है तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट पर लॉग इन करें
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपको सबसे पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई Birth And Death Registration की आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा। अब आपके सामने लॉगिन और साइन अप का ऑप्शन आ जाएगा अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है।
2. अब आपको अपनी जानकारी भरने के बाद रजिस्टर करना है
साइन अप फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें जैसे कि यूजर नेम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, Date Of Occurence Of Event आदि। इसके बाद आपको Place Of Occurence Of Birth के सेक्शन में जाकर अपना state, district, sub-district, village, registration unit आदि की सभी जानकारी भर देनी है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
3. बर्थ सर्टिफिकेट की वेबसाइट में लॉग इन करें
इसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इन्हीं यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आपको user login के विकल्प में जाकर लॉगइन करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको Birth वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें
अब आपके सामने स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होती है जैसे कि आवेदक का नाम, राज्य, जिला, जन्मस्थान, अस्पताल का नाम, अपने पते से संबंधित जानकारी, आदि।
सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सारे जरूरी दस्तावेजों और शुल्क संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना है। शुल्क का भुगतान करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपको अपना बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
5. रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करें
इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप अपना Birth Certificate यानी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
समय-समय पर आपको आवेदन पत्र की जानकारी ईमेल के जरिए प्राप्त होती रहेगी, अगर आप चाहें तो इसका स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। तो यह थी बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की पूर्ण प्रक्रिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगर आप एक न्यू बॉर्न बेबी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको यह प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर-अंदर बनवाना जरूरी होता है और अगर बच्चे के परिजन ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें जुर्माने को भी भरना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बच्चे के परिवार को एक निर्धारित शुल्क भी अदा करना पड़ता है, यह शुल्क हर राज्य में अलग-अलग होता है लेकिन आमतौर पर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ₹20 का ही शुल्क लगता है और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को पूरी करने के बाद 1 से 2 हफ्ते में यह आपके घर पर पहुंचा दिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है
सरल भाषा में कहें तो जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा पत्र होता है जिसके द्वारा आपके बर्थ को प्रमाणित किया जाता है इसमें आपके जन्म की तारीख, जन्म स्थान, समय आदि का विवरण देखने को मिलता है। जन्म प्रमाण पत्र हर जगह आपके जन्म का पहचान प्रदान करता है, बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के बाद ही आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिलता है।
जब बच्चे का जन्म होता है तब उसका जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है और इसे बच्चे के माता-पिता को दे दिया जाता है लेकिन मान लो कि अगर किसी का बर्थ सर्टिफिकेट खो जाए तो कई जरूरी कार्य रुक जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बर्थ सर्टिफिकेट के बिना आप पासपोर्ट नहीं बनवा सकते हैं और ऐसी बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
RBD अधिनियम 1969 के तहत प्रत्येक स्थानीय क्षेत्र में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए सभी क्षेत्रों में रजिस्ट्रार तैनात किए गए हैं। बर्थ एक्ट 1969 के तहत अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, नर्सिंग होम या अन्य संस्थानों में जन्में व्यक्ति की सूचना को जन्म पंजीकरण के अनुसार बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर-अंदर रजिस्ट्रार को सूचना देना जरूरी है।
आज के समय में नागरिक जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई के बिना कोई भी कार्य सरलता से नहीं कर सकता है, बर्थ सर्टिफिकेट यानी बर्थ सर्टिफिकेट व्यक्ति के जन्म से लेकर संपूर्ण जीवन तक एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके तहत वह सरकार की सभी सुविधाओं व योजनाओं का बड़ी आसानी से लाभ उठा सकता है।
वर्तमान समय में बर्थ सर्टिफिकेट की डिमांड सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, व अन्य प्रकार के कार्यालयों में बहुत ही अधिक है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे चेक करें
सफलतापूर्वक जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद प्रश्न आता है कि हम अपने आवेदन पत्र की स्थिति को कैसे देख सकते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
इसका बहुत ही आसान तरीका है जिसे अपनाकर आप बड़ी ही सरलता से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, अगर आप अपने आवेदन पत्र की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको आवेदन की स्थिति देखें पर क्लिक करना होगा, जहां आपको अपनी आवेदन संख्या को डालना है, उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए
- राशन कार्ड।
- बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड।
- बच्चे के माता-पिता का पहचान पत्र।
- बच्चे के माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र।
- वोटर कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।
- ऐड्रेस प्रूफ।
- बच्चे के एक जन्म वाले अस्पताल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी।
- अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
- जन्म के समय की अस्पताल की रसीद।
- बच्चे के जन्म के एक साल बाद रजिस्ट्रेशन करने हेतु एफिडेविट।
जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनता है
अगर आप ऑफलाइन तरीके की पूरी प्रक्रिया को जानना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले तो आप अपने क्षेत्र के नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील, नगर निगम में जाएं।
- कार्यालय में पहुंचने के बाद वहां से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फार्म प्राप्त कर लें।
- उसके बाद आपको फार्म में पूछी गई सारी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा, जैसे कि आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम जन्म का समय, जन्म स्थान, जिला, राज्य, पते से संबंधित सारी जानकारी आदि।
- सारी जानकारी को भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न (अटैच) कर देना है।
- सारी प्रक्रिया खत्म होने के बाद यह आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करा देना है।
- इसके बाद संबंधित कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
- जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा, आमतौर पर यह एक से दो हफ्ते में आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
- बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए व्यक्ति सभी सरकारी सेवाओं का लाभ बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकता है।
- बाल विवाह जैसे गंभीर अपराधों को रोकने के लिए आयु प्रमाण पत्र का भी प्रयोग किया जा सकता है।
- शिक्षण संस्थान में एडमिशन से संबंधित सभी लाभ बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी को बर्थ सर्टिफिकेट के द्वारा साबित किया जा सकता है।
- किसी भी क्षेत्र में रोजगार हासिल करने के लिए अपनी आयु को साबित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) को एक वैध दस्तावेज के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
- कोर्ट मैरिज के समय भी जन्म प्रमाण पत्र एज प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर काम आता है।
- जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग करके आप आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- भूमि, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सहायक।
- अगर लाभार्थी नागरिक बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा तो उसे यह 15 से 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
- भारत सरकार ने आयु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी सेवाओं के लिए एक पोर्टल को भी लॉन्च किया है, इस पोर्टल की सहायता से व्यक्ति बड़ी ही आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
ये भी पढ़े
- भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी नहीं तो फिर क्या है यहाँ जानिये
- एक एयरोप्लेन की कीमत कितनी होती है
- विधायक और MLA कौन होता है
- ऐसा कौन सा देश है जहाँ एक भी मुस्लिम नहीं है
FAQs – Janam Praman Patra Kaise Banaya Jata Hai
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की सरकारी वेबसाइट कौन सी है?
अधिकतर राज्यों ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपनी वेबसाइट जारी कर रखी हैं जिससे कोई भी व्यक्ति ऑफिसियल तौर पर राज्य की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है लेकिन केंद्र सरकार ने भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://crsorgi.gov.in/ जारी की हुई है।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में प्राप्त हो जाता है?
अगर आवेदक ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है तो उसके दस्तावेज के वेरिफिकेशन के बाद उसे 15 से 20 दिन के अन्दर उसका सर्टिफिकेट उसे प्राप्त हो जाता है।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितनी फीस लगती है?
जब भी आप कोई काम ऑनलाइन करवाते हैं तो इसके लिए आपको इसकी फीस देनी होती है ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भी आपको कुछ फीस देनी होती है हालाकि यह फीस नाममात्र होती है।
जन्म प्रमाण पत्र में कोई बदलाव किया जा सकता है क्या?
जी हाँ जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव किया जा सकता है लेकिन आधार कार्ड की तरह इसमें बार बार बदलाव नहीं करवा सकते हैं आवेदक 18 वर्ष होने बाद एक बार अपने बर्थ सर्टिफिकेट में बदलाव कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो आप फोन नंबर 011-26107616 और
ई-मेल srocrs.rgi@.nic.in से कांटेक्ट करके अपनी समस्या का निवारण पा सकते हैं।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं इसके बारे में जाना इसके साथ साथ हमने यह भी जाना कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के क्या फायदे होते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा आज के लिए इतना काफी है जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।
अगर आपको अभी भी कुछ समझ नहीं आया है या आप इससे संबंधित कुछ और जानकारी जानना चाहते हैं तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ भी सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।