Jio Phone में Hotspot कैसे चलाएं 2023 में

Jio Phone में Hotspot कैसे चलाएं 2023: जैसा कि हम सभी जानते है Jio Phone इंडिया का सबसे सस्ता 4G कीपैड मोबाइल है जिसमें आपको स्मार्टफोन के कई सारे फीचर मिलते हैं। महज 1500 की कीमत का यह मोबाइल लोगो के लिए पैसा बसूल फोन साबित हो रहा है।

हालाकि बहुत से यूजर के मन में सवाल है कि आखिर Jio Phone me Hotspot Kaise Chalu Kare क्योंकि होटस्पॉट एक ऐसा माध्यम जिसके जरिये आप दो मोबाइल को Connect करके इंटरनेट कनेक्शन शेयर कर सकते हैं। तो क्या jio phone में यह चलेगा भी या नहीं तो इस पोस्ट में आपको आपके सवाल का जबाव मिल जायेगा।

साल 2017 में लांच हुए Jio Phone ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह मोबाइल इतना लोकप्रिय हुआ की आज के ज्यादातर लोगो के पास आपको यह मोबाइल देखने को मिल जायेगा। यह फोन भारतीय लोगो की जरुरत को देखते हुए बनाया गया था।

jio phone me hotspot kaise chalaye
Jio Phone me Hotspot Kaise Chalaye

जिसमे कंपनी काफी हद तक सफल भी हुई है जब इस Jio Phone को लांच किया गया था तब कहा गया था कि इसे आप 3 साल बाद use करके कंपनी को बापस कर सकते है। Jio phone बापस करने के बाद आपको आपके 1500 रूपये मिल जायेंगे हालाकि इसकी कुछ शर्ते भी बताई गयी थी जिनको पूरा करने के बाद ही आप फोन बापस कर सकते है।

Jio Phone में Hotspot कैसे चलाएं

बहुत से jio phone यूजर इंटरनेट पर सर्च करते है कि Jio Phone में Hotspot कैसे चलाते है लेकिन उन लोगो को जानकारी ही नहीं है कि फोन में होटस्पॉट चलेगा भी या नहीं। इसके लिए वह इंटरनेट पर बताये गए फेक तरीकों का इस्तेमाल करते है इससे समय बर्बाद होने के अलावा कुछ नहीं मिलता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल आपके पास जो jio phone मौजूद है। उसमे आप Hotspot On नहीं कर सकते हैं। इसके कई कारण है जैसे कंपनी ने इस फोन को लांच करने से पहले होटस्पॉट के लिए एक अलग डिवाइस Jio WiFi लांच किया था। जिसमें आप सिर्फ जिओ की सिम को Use करके उस डिवाइस से मोबाइल या लैपटॉप को Connect करके इंटरनेट चला सकते हैं।

यदि Jio Phone को Hotspot के साथ लांच किया जाता तो कंपनी के Jio WiFI बिकना बंद हो जायेंगे। यही वजह थी कि jio phone में हॉटस्पॉट को ऑन करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। हालाकि आप jio phone में WiFi चला सकते है इसका मतलब यह हुआ कि इस मोबाइल का हार्डवेयर हॉटस्पॉट के फीचर को सपोर्ट करता है। लेकिन jio phone में फ़िलहाल होटस्पॉट का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

कंपनी का जिओ WiFi का बिजनेस काफी अच्छा चला था जब यह लांच हुआ था तब लाखों लोगो ने इसे ख़रीदा था। यदि कंपनी jio phone में हॉटस्पॉट अपडेट करती है तो इसके WiFi डिवाइस कोई नहीं खरीदेगा। इसी कारण से कंपनी ने अभी तक अपने जिओ मोबाइल में हॉटस्पॉट का ऑप्शन नहीं दिया है।

हालाकि कुछ रिपोर्ट की माने तो इसकी बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए आने वाले समय में आपको जिओ मोबाइल में हॉटस्पॉट देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है।

Jio Phone में Hotspot कैसे चालू करें

फ़िलहाल अधिकारिक तौर पर Jio Mobile में Hotspot का ऑप्शन मौजूद नहीं है लेकिन इंटरनेट में आपको कई तरीके मिल जायेंगे। जिनमें होटस्पॉट चालू करने की बात कही जा रही है। गूगल और Youtube पर आपको हजारों की संख्या में वीडियो मिल जायेंगे। जिनमे Hotspot On करने का दावा किया जा रहा है तो चलिए इन तरीकों के बारे में भी जानते हैं।

पहला तरीका इसके लिए आपको सबसे Jio Phone की सेटिंग में जाना है अब ब्लूटूथ सेटिंग को ऑन करे।

1. अब दूसरा फोन ले जिसके द्वारा आपको हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करना है।

2. दूसरे मोबाइल में ब्लूटूथ का नाम सर्च करे और उसे सेलेक्ट करे।

3. यहाँ Paired Device option में Internet Access ऑप्शन को सेलेक्ट करे।

4. अब आपके Jio Phone Hotspot द्वारा इंटरनेट चलना शरू हो जाएगा।

दूसरा तरीका सबसे पहले Jio Phone Setting में जाये और Wifi को On करें।

1. अब Wifi की Advanced Setting में जायें और Manage Networks setting पर क्लिक करे।

2. यहां आपको Join Hidden Network Setting को चुनना है।

3. दूसरे Smartphone का इस्तेमाल करे और Wifi कनेक्ट करे इससे इंटरनेट चलाना शरू हो जायेगा।

तो यह थे दो तरीके जिनके जरिये Jio Phone में Hotspot चलाने का दावा किया जाता है। लेकिन हमने आपको पहले भी बताया है कि फिलहाल आप जिओ मोबाइल में हॉटस्पॉट नहीं चला सकते है। आपके इंटरनेट में सर्च करने पर जितने भी वीडियो और आर्टिकल आ रहे है उनमे ज्यादातर आपको गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Jio Phone में Hotspot कब आएगा

हालाकि यह बात भी सच है कि Jio Mobile हार्डवेयर हॉटस्पॉट को सपोर्ट करता है लेकिन जिओ कंपनी की तरफ से अभी तक ऐसा कोई अपडेट नहीं आया है। जिससे आप इसमें Hotspot On कर सके। हालाकि आने वाले समय में आपको jio phone में हॉटस्पॉट देखने जरुर मिलेगा क्योंकि इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

अगर आप एक jio phone यूजर है तो आपको भी पता होगा कि पहले जिओ मोबाइल में WhatsApp और Facebook जैसे Most पॉपुलर अप्प नहीं थे लेकिन जब यूजर द्वारा इनकी डिमांड बढ़ती गयी तो अपडेट के साथ व्हाट्सएप और फेसबुक भी jio phone यूजर के लिए लांच कर दिए गए।

इसी तरह आने वाले समय में आपको jio phone में हॉटस्पॉट जरुर देखने को मिलेगा क्योंकि कंपनी को भी पता है कि बहुत से लोग मोबाइल में हॉटस्पॉट न होने के कारण इसे खरीदना पसंद नहीं करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिओ कंपनी भविष्य में ऐसा अपडेट दे सकती है। जिसकी मदद से आप अपने फोन में हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

निष्कर्ष

तो अब आप Jio Phone में Hotspot कैसे चलाएं इसके बारे में जान गए होंगे यदि आप जिओ मोबाइल यूजर है और अपने फोन में हॉटस्पॉट चलाना चाहते है। तो आपके पास अपडेट का इन्तजार करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

यदि आप इंटरनेट मौजूद वीडियो और आर्टिकल को देखकर अपने फोन में हॉटस्पॉट चलाने की कोशिश करते है तो आपका इससे सिर्फ समय बर्बाद होगा इसलिए आपको jio phone अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

ये भी पढ़े

Previous articleJio Phone में Bank Account का Balance कैसे चेक करे
Next articleपेड़ के पत्‍ते हरे क्यों होते हैं असल कारण जानिए
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here