JioMart Kya Hai इससे सामान ऑर्डर कैसे करें

चलिए आज जानते है JioMart Kya Hai इससे ऑनलाइन सामान ऑर्डर कैसे करें तो फाइनली जियो कंपनी ने टेलिकॉम सेक्टर के बाद eCommerce की दुनिया में भी प्रवेश कर लिया है। अब आपको देश में फ्लिप्कार्ट और अमेज़न के बाद जियो मार्ट का ऑनलाइन स्टोर देखने को मिलेगा। हालाकि लॉकडाउन के समय इसकी आपको सीमित सर्विस देखने को मिलेंगी लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हटता है आप देश भर में इसकी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। और यह सर्विस आपके WhatsApp एप्लीकेशन पर उपलब्ध रहेंगी। अब आप इसका उपयोग चैट करने के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी कर सकते हैं।

JioMart Kya Hai

हालही में आपने न्यूज़ अखबार में फेसबुक और जिओ की बड़ी डील के बारे में जरुर सुना होगा। जिसमें बताया गया है कि फेसबुक कंपनी ने जिओ में 4 billion USD का investment किया है। जिसके तहत जिओ ने अपना ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल JioMart लांच किया है और यह पोर्टल आपके WhatsApp से लिंक मिलेगा। जैसा कि हम सभी जानते है कि जियो अपने आकर्षक ऑफर के लिए जानी जाती है। ऐसे में आपको इसके शॉपिंग साईट में भी आकर्षक सर्विस देखने को मिलेंगी और इसकी सीधी टक्कर फ्लिप्कार्ट और अमेज़न से होती हुई दिखाई देगी।

JioMart Kya Hai

जियो मार्ट एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है जिसमें आप अपने घर में उपयोग होने वाली चीजों से लेकर अन्य कामों में उपयोग होने वाले प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। कंपनी ने JioMart की टैगलाइन देश की नई दुकान रखी है जिसका सीधा अर्थ यह है इसमें आप छोटी बड़ी सभी चीजों की खरीददारी कर पाएंगे। इसे आसान बनाने के लिए जियो शॉपिंग पोर्टल को आपके WhatsApp से लिंक किया गया है जिसके जरिये आप Shopping कर सकते हैं।

फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई की कुछ जगहों जैसे की ठाणे, कलयाण और नवी मुंबई से की गयी है। इस समय लॉकडाउन की वजह ज्यादातर लोगो को किराने की चीजों की जरुरत पड़ रही है जिसे देखते हुए जिओ मार्ट ने अपने पोर्टल की शुरुआत ग्रोसरी सामानों से की है। आने वाले समय में आपको लगभग वह सभी चीजें जो आपको अमेज़न और फ्लिप्कार्ट में मिलती है वह आपको जियो मार्ट में भी उपलब्ध मिलेंगी।

इस जियोमार्ट ऑनलाइन शॉपिंग साईट में आपको कई आकर्षक सर्विसेज मिल रही है। जैसे फ्री होम डिलिवरी, आपका ऑर्डर 48 घंटे के अंदर आपके घर पहुंचा दिया जायेगा, बेहतर रिटर्न पालिसी मिलेगी, दैनिक जीवन में जरुरत पड़ने वाले 50 हजार से ज्यादा ग्रॉसरी प्रोडक्ट आप इनकी वेबसाइट से प्राप्त कर पाएंगे। चूंकि कंपनी का लक्ष्य 3 crore Offline Retailer को अपने साथ कनेक्ट करने का है ऐसे में आपको अपने जरुरत का सामान समय पर मिल जायेगा।

JioMart का WhatsApp Number

जैसा कि हमने आपको बताया कि जिओ मार्ट आपके WhatsApp पर भी मौजूद रहेगा। शुरुआती चरण में कंपनी ने व्हात्सप्प नंबर 88500 08000 जारी किया है। अगर आप मुंबई के ठाणे, कलयाण और नवी मुंबई में रहते हैं तो आप इस नंबर से संपर्क करके अपना सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

JioMart में सामान ऑर्डर कैसे करें

फिलहाल इसकी शुरुआत WhatsApp Number से की गयी है और इसकी सर्विस सीमित ही हैं लेकिन आने वाले समय में आपको इसकी वेबसाइट और App देखने को मिलेंगी। अगर आप मुंबई में ऊपर बताये गए एरिया में रहते है तो आप इससे अपना सामान आर्डर कर सकते हैं इसका तरीका नीचे बताया गया है।

1. सबसे पहले +91 88500 08000 नंबर को अपने फोन में JioMart के नाम से सेव करे।

2. नंबर सेव करने के बाद आपको अपने WhatsApp पर जाना है और सेव किये जियो मार्ट कांटेक्ट पर Hi लिखकर मैसेज करना है।

JioMart Kya Hai

3. इसके रिप्लाई में आपको एक ऑटो जनरेटेड मैसेज देखने को मिलेगा इसपर आपको एक लिंक मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है।

JioMart Kya Hai

4. इसके बाद आप जियो कंपनी के पोर्टल पर पहुँच जायेंगे। जहाँ सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर, एरिया, पता और अपना पूरा नाम लिखना है इसके बाद Proceed पर क्लिक करते ही आप ऑर्डर पेज पर पहुँच जायेंगे।

इसका शुरूआती चरण कुछ इस तरह का है JioMart जल्द ही देश के अन्य शहरों में अपनी सर्विसेज देना शुरू कर देगा। चुकीं यह आपके आसपास की ऑफलाइन दुकानों से कनेक्ट रहेगा ऐसे में आपको आपका सामान फास्ट डिलिवरी के तहत आपके घर पहुंचा दिया जायेगा।

ये भी पढ़े –

तो अब आप जान गए होंगे कि JioMart Kya Hai इससे ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें जियो की सर्विस में आपको आकर्षण ऑफर देखने को मिलते हैं। ऐसे में कंपनी अपने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल को भी आकर्षित बनाने के लिए कई सारे सर्विस फ्री में प्रोवाइड करेगा। इससे सामान ऑर्डर करके न सिर्फ आप समय को बचा सकते हैं बल्कि कुछ सेविंग भी कर सकते हैं। फिलहाल यह सिर्फ मुंबई के ग्राहकों के लिए लांच किया गया है आने वाले समय में यह अपनी सर्विसेज को अन्य छोटे बड़े शहरों में भी जारी करेगा।

Previous articleTik Tok पर Followers कैसे बढ़ाएं 2022 हिंदी में नया तरीका
Next articleOnline Bank Balance Check कैसे करें मोबाइल से
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

  1. I am new to your audience and hit this article as my first visit, I would say you are doing fantastic work, and of course, this would be super useful.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here