चलिए आज जानते है Miss Call SMS से Bank Balance कैसे चेक करे आज के समय जमाना काफी तेजी से बदल रहा है पहले के समय जब हमें SBI Bank Account का Balance पता करना होता था. तब इसके लिए Bank जाना पड़ता था लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपना Bank Balance पता कर सकते हैं. अगर आपको इंटरनेट की थोड़ी बहुत जानकारी है तो आप अपने मोबाइल फोन से NetBanking के जरिये अपने खाते को कंट्रोल कर सकते हैं. आज बहुत सारे लोग घर बैठे Netbanking की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं. देश की लगभग सभी बड़ी बैंकों ने अपने यूजर को फायदा पहुंचाते हुए Net Banking की सुविधा प्रदान की है. बात करे देश के सबसे बड़े बैंक SBI की तो इसमें भी आपको नेटबैंकिंग की सुविधा मिलती है.
यदि आप अपने SBI Bank Account में Netbanking ओपन करना चाहते हैं. तो हमने इस बारे में भी एक पोस्ट लिखा है. आप साईट में सर्च करके इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं. आज के समय बैलेंस पता करने के बहुत सारे तरीके है जैसे Miss Call, SMS, Debit Card, Net Banking और USSD Code आदि. यदि आपके पास डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग नहीं है लेकिन आप बैलेंस चेक करना चाहते हैं. तो सबसे सरल तरीका Miss Call और SMS का है. हालाकि इसके लिए आपके पास बैंक खाते में रजिस्टर मोबाइल नंबर होना चाहिए.
यदि आपने अभी तक अपने अकाउंट में मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं करवाया है. तो आपको जल्द से जल्द ये काम करवा लेना चाहिए. नंबर रजिस्टर करवाने में बिल्कुल भी पैसे नहीं लगते है. यह पूरी तरह फ्री होता है. इसके लिए आपके पास एक एप्लीकेशन, आधार कार्ड, और पासबुक या बैंक आईडी कार्ड की फोटोकॉपी की जरुरत पड़ेगी. इन सभी डॉक्यूमेंट को आपको अपने ब्रांच में जाकर जमा करना होता है. इसके बाद आपके अकाउंट में नंबर रजिस्टर कर दिया जायेगा. तो एक बार नंबर रजिस्टर होने के बाद आप अपने मोबाइल से Bank Balance Check कर सकते हैं.
Miss Call SMS से Bank Balance कैसे चेक करे
SBI के ग्राहक इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक में रजिस्टर नंबर से REG<Space>Account Number मैसेज टाइप करके इसे 09223488888 नंबर पर भेजना है. इसके बाद एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा जिसमें बताया जायेगा कि आपने सक्सेसफुली SBI की Miss Call और SMS सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है.
अब Miss Call से बैलेंस जानने के लिए बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से 09223766666 पर कॉल करना है. जब आप कॉल करोगे तो लगभग 3 सेकंड बाद वह ऑटोमेटिक कट जाएगा और उसके लगभग 5 सेकेंड के अंदर आपके मोबाइल पर अकाउंट बैलेंस का मैसेज आ जाएगा.
SMS से बैंक बैलेंस जानने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से BAL लिखकर 09223766666 पर मेसेज करना होगा. इसके बाद के मैसेज आएगा जिसमें आपको आपके खाते में कितने रूपये हैं उसकी जानकारी बताई जाएगी. SBI Account का Mini Statement Check करने के लिए अब आपको केवल इस नंबर 09223866666 पर कॉल करना होगा और कॉल करने के 5 सेकंड के अंदर आपके मोबाइल पर आपका मिनी स्टेटमेंट मैसेज कर दिया जाएगा. इस तरह आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं.
यहां हमने आपको देश की सबसे बड़ी बैंक SBI में बैलेंस चेक करने का तरीका बताय है क्योंकि देश में ज्यादातर लोगो के पास इस बैंक का अकाउंट है. यदि आपके पास SBI का खाता है तो Balance या मिनी स्टेटमेंट की जानकारी के लिए आपको डेबिट कार्ड या Netbanking की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बैंक ने बहुत पहले ही SMS और Miss Call से खाते की जानकारी प्राप्त करने का फीचर पेश किया है.
इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर होना आवश्यक है. खास बात ये है कि इस सेवा की मदद से बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट के साथ ही Education Loan ब्याज सर्टिफिकेट, Home Loan ब्याज सर्टिफिकेट आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकती है. हालांकि SBI Quick की मदद से किसी तरह की वित्तीय ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं मिलती है.
Bank Balance जानने के Miss Call नंबर
Banks | Balance Enquiry | Mini Statement |
Allahabad Bank | 09224150150 | 09224150150 |
Andhra Bank | 09223011300 | x |
Axis Bank | 18004195959 | 18004196969 |
Bandhan Bank | 9223008666 | 9223008777 |
Bank of Baroda | 09223011311 | x |
Bank of India | 09015135135 | x |
Bank of Maharashtra | 9222281818 | x |
Bhartiya Mahila Bank | 09212438888 | x |
Canara Bank | 09015483483 | 09015734734 |
Catholic Syrian Bank | x | x |
Central Bank of India | 9555244442 | 9555144441 |
Citibank | 09880752484 | x |
City Union Bank | x | x |
Corporation Bank | 09289792897 | x |
DCB Bank | 7506660011 | 7506660022 |
Deutsche Bank | 18602666601 | x |
Dhanalakshmi Bank | 08067747700 | 08067747711 |
Federal Bank | 8431900900 | 8431600600 |
HDFC Bank | 18002703333 | 18002703355 |
ICICI Bank | 9594612612 | 9594613613 |
IDBI Bank | 18008431122 | 18008431133 |
IDFC Bank | 18002700720 | x |
Indian Bank | 09289592895 | x |
Indian Overseas Bank | x | x |
Indus Ind Bank | 18002741000 | x |
J&K Bank | x | x |
Karnataka Bank | 18004251445 | 18004251446 |
Karur Vysya Bank | 09266292666 | 09266292665 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740110 | x |
Lakshmi Vilas Bank | x | x |
Nainital Bank | x | x |
Oriental Bank of Commerce | x | x |
Punjab and Sind Bank | 9223984344 | x |
Punjab National Bank | 18001802222 | 01202490000 |
Repco Bank | x | x |
Saraswat Bank | 9223040000 | 9223501111 |
South Indian Bank | 09223008488 | x |
Standard Chartered Bank | x | x |
State Bank of India | 09223766666 | 09223866666 |
Syndicate Bank | 09664552255 | 08067006979 |
Tamilnad Mercantile Bank Ltd | 09211937373 | x |
The Ratnakar Bank | 1800 419 0610 | x |
UCO Bank | 09278792787 | 09213125125 |
Union Bank of India | 09223008586 | x |
United Bank of India | 09015431345 | x |
Yes Bank | 09223920000 | 09223921111 |
यहाँ हमने आपको देश की लगभग सभी जाना पहचानी कंपनी के Missed Call नंबर शेयर किये है. इनमे किसी न किसी बैंक में आपका अकाउंट जरुर होगा. तो अगर आप अपने Phone से Bank Balance चेक करना चाहते है ऊपर बताई गयी लिस्ट में अपनी बैंक की नाम सर्च करना है और उसके आगे लिखा नंबर रजिस्टर मोबाइल से डायल करना है. इसके जवाब में एक मैसेज आएगा जिसमे बैंक बैलेंस की जानकारी रहेगी.
ये भी पढ़े –
- घर बैठे अपने कंप्यूटर मोबाइल से Net banking कैसे एक्टिवेट करे
- बाइक कार किसके नाम रजिस्टर है कैसे पता करे
- IPL Match Online कैसे देखे FREE में
तो अब आप जान गए होंगे कि Miss Call SMS से Bank Balance कैसे चेक करे इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक में रजिस्टर नंबर होना आवश्यक है. यदि आपके खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है. तो ऊपर आपको इसका तरीका भी बता दिया गया है. नंबर रजिस्टर करने के बाद आपको ऊपर बताये गए नंबर पर कॉल या मैसेज करना है. कॉल या मैसेज करने के कुछ सेकंड बाद आपने मोबाइल में बैंक बैलेंस का मैसेज आ जायेगा.
Hello
यह जानकारी उन सभी बैंक ग्राहकों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर आप बैंक से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट पर जा सकते है।
Thanks sir but massage nhi ja rha h jo number aap btaye ho or nhi bank account ka details aaya
SBI account number se apna mobile number kaise jode
Union Bank ka Bata dijiye
YAR JIO PHONE ME GOOGLE PER PHOTO UPLOAD KARNA BATA DO
Sbi anywhere bank balance chake
Super
Janshat sbi bank
Thanks