Mobile की Screen Record कैसे करे 2 आसान तरीके

चलिए आपको बताते है अपने Mobile की Screen Record कैसे करे Android फोन को स्मार्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह स्मार्ट वर्क करता है। आज के समय दुनिया का हर तीसरा आदमी स्मार्टफोन का प्रयोग कर रहा है क्योंकि इससे आप देश दुनिया में अपने परिजन और दोस्तों से कनेक्ट रह सकते है। आज के इस तकनीकी दौर में आपको हर विषय में एप्लीकेशन देखने को मिल जाएँगी। जैसे अगर आप अपने एंड्राइड मोबाइल की स्क्रीन Recording करना चाहते है तो इसके लिए भी काफी सारी Apps बनाई गयी है। वैसे आपको बता दे कि स्मार्टफोन को स्मार्ट काम कराने के लिए App का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

Mobile की Screen Record कैसे करे

इस पोस्ट में हम आपको Screen Record करने वाला ऐप बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप जान पाएंगे कि मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करते है अगर आप अपने Android स्मार्टफोन में की गयी सभी एक्टिविटी की रिकॉर्डिंग करना चाहते है। तो उसके लिए हम आपको सलाह देंगे कि आप Screen Recorder का उपयोग करे क्योंकि प्ले स्टोर में कई बेस्ट ऐप है जो हाई क्वालिटी की Recording करते हैं। और यह बिल्कुल फ्री है तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।

Mobile की Screen Record कैसे करे

आपको बता दे कि Mobile की Screen Record करने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से बेस्ट ऐप DU Recorder या अन्य App इंस्टाल करना है। इसे ओपन करने के बाद यह कुछ परमिशन मांगेगा। जिन्हें आपको Allow कर देना है। अब आपको Recording का एक आइकॉन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। इस आइकॉन से आप इसे स्टॉप भी कर सकते है इसके आलावा सेटिंग में जाकर आप अपने वीडियो की क्वालिटी को बढ़ा या घटा सकते है।

तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से DU Recorder नाम की ऐप इंस्टाल करना होगा। हालाकि अब इसका नाम बदलकर Screen Recorder & Video Capture, My Video Recorder कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप प्ले स्टोर में DU Recorder लिखकर सर्च करेंगे तो आपको कई सारे Apps दिखाई देंगे। जिनमे आप कंफ्यूज हो सकते है असली डीयू रिकॉर्डर कौनसा है। आपको वही ऐप डाउनलोड करना है जिसके नाम के नीचे MyMovie Inc लिखा मिलेगा।

Mobile की Screen Record करने वाला ऐप

यहाँ हम आपको दो सबसे अच्छे रिकॉर्डर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यूट्यूबर भी उपयोग करते है।

1. DU Recorder

Mobile की Screen Record कैसे करे

अपने मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्ड करने के मामले में यह काफी लोकप्रिय App है। जिसे अब Screen Recorder & Video Capture, My Video Recorder के नाम से जाना जाता है। गूगल के एंड्राइड प्ले स्टोर में अबतक इसे 10 मिलियन यानी 1 करोड़ लोग इंस्टाल कर चुके हैं साथ ही यूजर द्वारा इसे 4.3 की शानदार रेटिंग दी गयी है। यह महज 13MB का ऐप है जो आपके स्टोरेज की ज्यादा जगह नहीं लेगा। तो इसे इस्तेमाल कैसे करते है उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

  1. Mobile Screen Record करने के लिए सबसे पहले आपको इसे यहाँ से इंस्टाल करना है।
  2. ओपन करते ही इसमें आपको इसके फीचर बताये जायेंगे जिन्हें आपको स्किप करते जाना है।
  3. अब Start बटन पर क्लिक करते ही यह कुछ परमिशन मांगेगा आपको Allow कर देना है।
  4. इसके बाद आपको सेटिंग पर जाना है और वहां आप अपने हिसाब से Video क्वालिटी सेलेक्ट कर सकते है।
  5. सेटिंग में नीचे आपको Show The Record Window को ऑन कर देना है ताकि Recording का आइकॉन स्क्रीन पर दिखने लग जाये।
  6. इस आइकॉन से आप रिकॉर्डिंग को ऑन और ऑफ कर सकते है।

2. Screen Recorder

Mobile की Screen Record कैसे करे

अगर आप रिकॉर्डर में आने वाले विज्ञापन नहीं देखना चाहते तो आपके लिए Screen Recorder – No Ads सबसे अच्छा रहेगा। यह महज 3MB का Android ऐप है जिसे अब तक करीब 10 मिलियन (1 करोड़) लोग डाउनलोड कर चुके है। साथ ही यूजर द्वारा इसे 4.4 की शानदार रेटिंग दी गयी है। इसे Kimcy929 द्वारा बनाया गया है। ऐसे में इसे इसे इंस्टाल करते वक्त यह नाम अवश्य चेक करे तो इसे यूज कैसे करना है उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर से Screen Recorder – No Ads को इंस्टाल करे।
  2. यह ओपन करते ही आपके स्मार्टफोन से कुछ परमिशन मांगेगा जिन्हें आपको Allow कर देना है।
  3. इसके बाद आपको सेटिंग में जाना है और वहां वीडियो की क्वालिटी को अपने हिसाब से रख सकते है।
  4. अब आपको एक फ्लोटिंग स्क्रीन रिकॉर्ड का आइकॉन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके आप Recording शुरू कर सकते है।
  5. रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए नोटिफिकेशन बार में जाए वहां आपको ऑफ़ करने का ऑप्शन मिल जायेगा।

जियो फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे करें

अगर आप Jio Phone यूजर है और अपने मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्ड करना चाहते है तो आपको बता दे कि जियो फोन में फिलहाल रिकॉर्डिंग करना संभव नहीं है। क्योंकि इसके लिए न ही कोई App बनाया गया है न ही इसका हार्डवेयर रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। ऐसे में गूगल में अगर Jio से रिलेटेड कोई वीडियो या पोस्ट है तो उसके फेक होने के चांस ज्यादा है जिन्हें देखकर आपका समय ही बर्बाद होगा।

तो अब आप जान गए होंगे अपने Mobile की Screen Record कैसे करे इस पोस्ट में हमने आपको दो सबसे अच्छे रिकॉर्डर ऐप के बारे में बताया है। इनमे आपको जो भी सरल लगे उसका उपयोग कर सकते हैं। यह दोनों अप्प फ्री हैं आपने अक्सर यूट्यूब में देखा होगा कि Video में मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग बताई जाती है। तो आपको बता दे कि वह रिकॉर्डर ऐप से रिकॉर्ड की जाती है। तो उम्मीद करते है आज की यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित होगी।

ये भी पढ़े –

Previous articleBank Of Baroda का Bank Balance कैसे चेक करे मोबाइल से
Next articleTik Tok पर Followers कैसे बढ़ाएं 2022 हिंदी में नया तरीका
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here