Mobile को TV का Remote कैसे बनाएं 2023 में

Mobile को TV का Remote कैसे बनाएं 2023: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को अपनी TV, DTH, TATA Sky या Dish TV का Remote Control बनाना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

जैसा कि हम सभी जानते है कि रिमोट बिना चार्ज होने वाली बैटरी से चलता है। जिसकी चार्जिंग खत्म हो जाने पर हमें नई बैटरी खरीदने की जरुरत पड़ती है। इसके अलावा कई बार हमारा D2H या TV का रिमोट खराब हो जाता है ऐसी स्थिति में हमें बाजार से नया कंट्रोलर खरीदने की जरुरत पड़ती है।

अगर आपके पास एक Android Mobile फोन है तो आप उसे अपनी TV का रिमोट बना सकते हैं। आज के समय जितनी भी बड़ी कंपनियां है जैसे Mi, Samsung, Oppo या Vivo वह सभी अपने मोबाइल में एक ऐसा फीचर भी देती हैं।

Mobile को TV का Remote कैसे बनाएं

जिससे आप अपने घर के कई डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं उसका नाम Infrared Sensor है जो आपको आज के लेटेस्ट फोन में देखने को मिल जाता है।

Mobile को TV का Remote कैसे बनाएं

अगर आपके पास Infrared Sensor वाला Mobile फोन है और आप अपने स्मार्टफोन से TV या D2H को कंट्रोल करना चाहते है तो आपको इसके लिए App की जरुरत पड़ेगी जो आपको प्ले स्टोर में मिल जायेंगी। ऐसी कुछ टॉप ऐप की लिस्ट नीचे दी गयी है।

  1. Universal TV Remote App
  2. Remote Control For TV
  3. Android TV Remote by Google
  4. D2H TV Smart Remote

इनमे से किसी भी ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद Install कर लेना है। अगर इनमे से कोई भी ऐप काम कर रही है तो इसका मतलब यह हुआ कि आपके फोन में Infrared Sensor का फीचर दिया गया है। अगर यह ऐप काम नहीं करती है तो आपका Mobile इस फीचर को सपोर्ट नहीं करता है।

प्ले स्टोर में बहुत सारी फेक यानी नकली Apps भी मौजूद है जिन्हें आपको डाउनलोड करने से बचना है। आपको ऊपर बताई गयी लिस्ट में से ही अप्प को इंस्टाल करना है। इसके अलावा आपको अप्प की रेटिंग और रिव्यु अवश्य चेक कर लेना है ताकि आपको पता चल जाए कि ये ऐप काम कर रही है या नहीं।

Setup Box Ko Mobile Se Kaise Connect Kare

जैसा कि हमने आपको बताया कि कुछ कंपनियां अपने Mobile फोन में पहले से ही Infrared Sensor का फीचर देती हैं। MI और सैमसंग के कुछ डिवाइस में यह फीचर देखने को मिलता है अगर आपके पास MI का स्मार्टफोन है। तो आपको जानना चाहिए कि मोबाइल से टीवी कैसे चलाएं क्योंकि यह आपके काम आ सकता है इस फोन में Infrared Sensor देने के साथ इसकी App भी दी जाती है। इसके इस्तेमाल करने की जानकारी नीचे दी गयी है।

  • सबसे पहले MI Remote App को ओपन करें और अपने TV या Set Top Box को ऑन करले।
  • App ओपन होने के बाद आपको प्लस + के आइकॉन पर क्लिक करना है। जिससे आपके सामने कई Category Show होगी जैसे AC, TV, Set Top Box आदि आप जिसे भी Connect करना चाहते है उसपर क्लिक करे।
  • अगर आपने सेट टॉप बॉक्स सेलेक्ट किया है तो आपके सामने कुछ कंपनियों के नाम आयेंगे यहाँ आपको अपनी कंपनी के नाम पर क्लिक कर देना है। TV में भी आपको इसी प्रोसेस को फॉलो करना है।
  • नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने फोन को Set Top Box या TV के सामने ले जाना है। इसके बाद आपसे पूछा जायेगा कि आपका सेट टॉप बॉक्स ऑन है या ऑफ अगर ऑन है तो yes पर क्लिक कीजिये।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके सामने Paired करने का ऑप्शन आ जायेगा जिसपर क्लिक करते ही आपका Set Top Box Mi Remote से कनेक्ट हो जायेगा।
  • मोबाइल की स्क्रीन में आपको रिमोट की बटन नजर आयेंगी जिससे आप सेटटॉप बॉक्स को चला पाएंगे।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि Mobile को TV का Remote कैसे बनाएं आपको बता दे कि फोन को रिमोट बनाने की कोई खास ट्रिक नहीं होती है बस आपको अपने मोबाइल में App Download करना है। उसे ओपन करके अपने टीवी या Set Top Box का ब्रांड सेलेक्ट करना है।

इतना करते ही आपका Mobile रिमोट में कन्वर्ट हो जाता है हालाकि इसके लिए आपके फोन में Infrared Sensor होना जरुरी है। अगर आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको उसमें Infrared Sensor जरुर चेक कर लेना चाहिए क्योंकि यह काफी कमाल का फीचर होता है।

ये भी पढ़े

Previous articleअमेरिका की GDP कितनी है 2023 में
Next articleपैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here