मल्टीमीडिया क्या होता है इसके फायदे और नुकसान

क्या आप जानना चाहते हैं मल्टीमीडिया क्या होता है इसके फायदे और नुकसान अगर आप भी आज की डिजिटल दुनिया को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं तो आपने मल्टीमीडिया नाम जरुर सुना होगा। कंप्यूटर से लेकर मोबाइल तक आपको ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Multimedia का फीचर मिल जाता है। वैसे देखा जाए तो यह अलग अलग चीजों जैसे Image, Text, Video, Photo, Audio का समूह है और आज के समय ये कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में देखने को मिल जाते हैं। जैसा कि आपको भी पता होगा कि कंप्यूटर जो कि मल्टीमीडिया का प्रमुख स्थान रखता है।

मल्टीमीडिया क्या होता है

पहले इतना एडवांस नहीं हुआ करता था लेकिन समय के साथ कंप्यूटर के हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर में भी काफी अच्छा सुधार हुआ है। पहले कंप्यूटर से हम सिर्फ पिक्चर ही भेज सकते थे लेकिन कुछ दशक के अंदर टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब हम मल्टीमीडिया के सभी प्रकार Image, Text, Videos, Photos, Audio आदि भेज सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं Multimedia Kya Hai है तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़े इसमें आपको काफी कुछ जानने को मिलेगा।

मल्टीमीडिया क्या है

मल्टीमीडिया अंग्रेज़ी भाषा का एक शब्द है जो दो शब्दों Multi और Media सेमिलकर बना है। Multi का मतलब होता है विभिन्न, विविध या अनेक Media का मतलब होता है संचार का ऐसा माध्यम जिससे आप अपनी बात और विचारों को दूसरो तक सरलता से पहुंचा पाते हैं इस प्रकार शब्द Multimedia का सामान्य अर्थ निकलकर आता है कि विभिन्न प्रकार के माध्यम जिनकी सहायता से आप अपने विचारों एवं बातों को दूसरे तक सरलतापूर्वक पहुँचा पाते हैं।

मल्टीमीडिया एक ऐसी उपयोगी तकनीक है जिसकी सहायता से आप किसी भी सूचना को विभिन्न media माध्यमों जैसे Graphics, Image, Text, Video, Photo, Audio को मिलाकर डिजिटल रूप में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

मल्टीमीडिया क्या होता है

Multimedia को उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है। आप सब ने ही लगभग कभी न कभी Youtube, TV के माध्यम से कोई Movie, News, Song जरूर देखें या सुने होंगे। एक गाने या मूवी में आपको विभिन्न elements का उपयोग होते दिखा होगा। आपको आवाज़ सुनाई दी होगी, तस्वीरें दिखाई दी होंगी, text भी दिखाई दिए होंगे। डिजिटल रूप में जब इन सब विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर आपके सामने कुछ सूचना प्रस्तुत की जाती है तो उसे ही हम मल्टीमीडिया कहते हैं।

मल्टीमीडिया हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

इसके निर्माण हेतु और इसका प्रयोग करने के लिए हमें विभिन्न तरह की hardware और software की आवश्यकता होती है। चलिए देखते हैं कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

मल्टीमीडिया को capture करने के लिए हम capture devices का प्रयोग करते हैं, जैसे Camera, Video Recorder, Microphones, Audio Recorders इनकी सहायता से हम Multimedia को कैप्चर करते हैं। इसके पश्चात मल्टीमीडिया को सहेजने यानी store करने के लिए Hard disc, CD Rom, Drive आदि की आवश्यकता होती है।

Multimedia को चलाने या उपभोग करने के लिए हम कई डिवाइस जैसे CDs, Video players, speakers, audio players आदि की आवश्यकता पड़ती है।

मल्टीमीडिया के उपयोग

यह वर्तमान युग में एक बहुउपयोगी तकनीक है जिसका प्रयोग भिन्न भिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। वर्तमान के कोरोना संकट काल में भी मल्टीमीडिया ने बहुत प्रकार से कई व्यवस्थाओं को जारी रखने में अहम भूमिका निभाई है। आज का युग इंटरनेट और डिजिटल तकनीक का युग है तथा multimedia संचार, सूचना एवं अभिव्यक्ति का एक पसंदीदा माध्यम बन चुका है।

इसके बिना वर्तमान युग की कल्पना करना भी असंभव सा लगता है। हर क्षेत्र में आज मल्टीमीडिया का प्रयोग किसी न किसी रूप में अवश्य किया जा रहा है। इसके बहुत से उपयोग हैं जिनमे से कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं-

  1. इसने सूचना के आदान प्रदान को आसान बना दिया है।

2. अपने विचारों एवं बातों को आसान रूप से लोगो को समझाने एवं प्रस्तुत करने में बहुत मदद की है।

3. इसकी सहायता से Communication में आसानी होती है।

4. Multimedia लोंगो का पसंदीदा माध्यम बन गया है जिसकी सहायता से लोगों तक शिक्षा, सूचना, समाचार, मनोरंजन, खेल आदि का सुचारू रूप से प्रसारण किया जाना संभव हुआ है।

5. इस मल्टीमीडिया की सहायता से किसी भी सूचना को मनोरंजक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है जिससे दर्शक ऊबता नहीं है।

6. इसने लोगों की रचनात्मकता (creativity) को एक मंच प्रदान किया है।

Multimedia के लाभ

इसके इतने लोकप्रिय होने का कारण है इसके बहुत से लाभ। आइये इसके कुछ लाभो से आपको परिचित कराते हैं

1. इन्हें उपयोग करना बहुत ही आसान होता है।

2. मल्टीमीडिया हर प्रकार के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद होता है। आप अपने हर प्रकार के senses जैसे- सुनना, देखना, पढ़ना आदि से सूचना ग्रहण कर सकते हैं।

3. Multimedia बहुत ही मनोरंजक होता है तथा दर्शकों को fun एवं interactive तरीके से सूचनाएं प्रदान करते हैं।

4. इसका प्रयोग छात्रों को मनोरंजक तरीके से शिक्षण प्रदान करने में किया जाता है।

5. इसने संचार को सुगम बना लोगों को जागरूक बनाने में लाभ प्रदान किया है।

मल्टीमीडिया के दोष

आपने सुना ही होगा के हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ये भी सुना होगा कि हर चीज की कुछ अच्छाइयां और कुछ बुराइयाँ भी होती हैं। ठीक इसी प्रकार इतना लाभप्रद होने के साथ साथ मल्टीमीडिया के कुछ दोष भी हैं जिन्हें जानना भी जरूरी है।

1. मल्टीमीडिया का उपभोग करना तो आसान है लेकिन इसका निर्माण करना आसान नही होता है।

2. इसको बनाने के लिए skills की आश्यकता होती है जो हर व्यक्ति के पास उपलब्ध नहीं होती।

3. इसका निर्माण करना बहुत खर्चीला होता है क्योंकि इसमें विविध resources का प्रयोग किया जाता है।

4. यह हर device में सुचारू रूप से काम नही करता है।

5. Multimedia का इस्तेमाल करने के लिए कई बार स्पेशल हार्डवेयर की जरूरत होती है।

6. इसका गलत उपयोग भी किया जा सकता है जो बहुत ही घातक साबित हो सकता है।

तो अब आप जान गए होंगे मल्टीमीडिया क्या होता है इसके फायदे और नुकसान सरल शब्दों में कहा जाए तो मल्टीमीडिया Image, Text, Video, Photo, Audio का एक समूह है जो आज आपको सभी स्मार्टफोन और कंप्यूटर में देखने को मिल जाता है। आज के समय Multimedia के बिना इंटरनेट की दुनिया की कल्पना करना थोड़ा मुस्किल है।

यह गेस्ट पोस्ट हमारे सहयोगी लेखक ने लिखी है आप इनके द्वारा लिखी अन्य पोस्ट ड्रोन क्या होता है इसे पढ़ सकते हैं

ये भी पढ़े –

Previous articleहेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ
Next articleटाटा कंपनी का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

  1. आपकी मेहनत रंग लायी मुझे ये पोस्ट बहुत पसंद आयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here