इस पोस्ट में जानेंगे Online Bank Balance Check कैसे करें मोबाइल से हिंदी में अगर आप भी अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस पता करना चाहते है। तो हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते है कि आज के समय देश में लगभग सभी व्यक्तियों के पास बैंक खाता उपलब्ध हो गए है। जिन लोगो के पास अपना अकाउंट नहीं था बीते समय में प्रधानमंत्री की जनधन योजना के तहत गरीब से गरीब लोगो के भी बैंक अकाउंट ओपन करवा दिए गए हैं। इसके बाद इन अकाउंट का उपयोग कई कामों में लिया जा रहा है। जैसे किसी की पेंशन या फिर कोई सरकारी स्कीम में मिलने वाला पैसा सीधा बैंक अकाउंट में डाल दिया जाता है।
ऐसे बहुत से लोग है जो अपने खाते में जमा राशी की जानकारी चाहते है हालाकि आप बैंक जाकर भी ये सब पता कर सकते हैं लेकिन कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है जब हम बैंक नहीं जा पाते है। आपको बता दे कि आप घर बैठे मोबाइल से Online Bank Balance Check कर सकते है। आपका अकाउंट नंबर देश की किसी भी बैंक जैसे SBI, PNB, Axis, Bank of Baroda, Kotak Mahindra Bank, Bank of India या फिर Canara में हो आप आसानी से नीचे बताया गया तरीका उपयोग कर सकते हैं।
Online Bank Balance Check कैसे करें
घर बैठे अपने मोबाइल से बैलेंस पता करने के तीन तरीके है। पहला Online इसके लिए आपको लेनदेन करने वाली App और इंटरनेट की जरुरत पड़ेगी। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो आप Bank के Miss Call Number, USSD Code की सहायता ले सकते हैं। हालाकि इन सभी तरीकों में आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर होना आवश्यक है तो सबसे पहले ऑनलाइन तरीका को जानते हैं।
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप पैसों का ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए App का इस्तेमाल जरुर करते होंगे क्योंकि अब हर जगह इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में ज्यादातर लोग नीचे बताये गए Apps का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दे कि इन ऐप के जरिये आप बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते है। तो ये कैसे करते हैं उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
1. PhonePe
- सबसे पहले अपने PhonePe App को ओपन करके इसमें लॉग इन करे।
- अब Check Bank Balance के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपको Request Balance पर click करना है।
- 4 Digit का UPI Pin डालते ही आपका बैंक बैलेंस आपके सामने आ जायेगा।
2. Bhim App
- सबसे पहले पासवर्ड डालकर ऐप को ओपन करे।
- यहाँ अब आपको Bank Account के option पर click करना है।
- अब Request Balance पर क्लिक करें और अपना 6 Digit का UPI Pin डाले।
- पिन डालते ही आपका बैंक बैलेंस आपके सामने होगा।
3. Google Pay
- इस ऐप को ओपन करने के बाद अपने प्रोफाइल में जायें।
- इसके बाद Bank Account पर click करना है।
- यहाँ आपको View बैलेंस पर जाना है।
- आखिर में अपना UPI Pin डालते ही आपको बैलेंस दिख जायेगा।
मोबाइल से Bank Balance Check कैसे करें
जैसा कि हमने आपको बताया कि आप ऑनलाइन तरीके के अलावा Miss Call सर्विस या USSD Code की सहायता ले सकते हैं। यह बैलेंस चेक करने का यह सबसे तेज और आसान तरीका है। इसमें आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है Miss Call सर्विस में आपको बैंक के दिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होता है। कुछ सेकंड बाद कॉल ऑटोमेटिक कट जाता है और फिर मोबाइल में एक मैसेज आता है जिसमें बैंक बैलेंस की जानकारी होती है।
हालाकि यह सर्विस तभी काम करती है जब आपका मोबाइल नंबर आपके खाते में रजिस्टर होता है। अगर आप किसी अन्य नंबर से कॉल करेंगे तो आप बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे। नीचे देश की सभी लोकप्रिय बैंक के Miss Call नंबर दिए गए हैं आपको अपनी बैंक के नाम के सामने दिए मोबाइल नंबर पर कॉल करना है। इसके जवाब में एक मैसेज आएगा जिसमे बैंक बैलेंस की जानकारी रहेगी।
Banks | Balance Enquiry | Mini Statement |
Allahabad Bank | 09224150150 | 09224150150 |
Andhra Bank | 09223011300 | x |
Axis Bank | 18004195959 | 18004196969 |
Bandhan Bank | 9223008666 | 9223008777 |
Bank of Baroda | 09223011311 | x |
Bank of India | 09015135135 | x |
Bank of Maharashtra | 9222281818 | x |
Bhartiya Mahila Bank | 09212438888 | x |
Canara Bank | 09015483483 | 09015734734 |
Catholic Syrian Bank | x | x |
Central Bank of India | 9555244442 | 9555144441 |
Citibank | 09880752484 | x |
City Union Bank | x | x |
Corporation Bank | 09289792897 | x |
DCB Bank | 7506660011 | 7506660022 |
Deutsche Bank | 18602666601 | x |
Dhanalakshmi Bank | 08067747700 | 08067747711 |
Federal Bank | 8431900900 | 8431600600 |
HDFC Bank | 18002703333 | 18002703355 |
ICICI Bank | 9594612612 | 9594613613 |
IDBI Bank | 18008431122 | 18008431133 |
IDFC Bank | 18002700720 | x |
Indian Bank | 09289592895 | x |
Indian Overseas Bank | x | x |
Indus Ind Bank | 18002741000 | x |
J&K Bank | x | x |
Karnataka Bank | 18004251445 | 18004251446 |
Karur Vysya Bank | 09266292666 | 09266292665 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740110 | x |
Lakshmi Vilas Bank | x | x |
Nainital Bank | x | x |
Oriental Bank of Commerce | x | x |
Punjab and Sind Bank | 9223984344 | x |
Punjab National Bank | 18001802222 | 01202490000 |
Repco Bank | x | x |
Saraswat Bank | 9223040000 | 9223501111 |
South Indian Bank | 09223008488 | x |
Standard Chartered Bank | x | x |
State Bank of India | 09223766666 | 09223866666 |
Syndicate Bank | 09664552255 | 08067006979 |
Tamilnad Mercantile Bank Ltd | 09211937373 | x |
The Ratnakar Bank | 1800 419 0610 | x |
UCO Bank | 09278792787 | 09213125125 |
Union Bank of India | 09223008586 | x |
United Bank of India | 09015431345 | x |
Yes Bank | 09223920000 | 09223921111 |
हालाकि आज के समय सभी लोगो के पास स्मार्टफोन हो गए हैं लेकिन आपके पास कीपैड मोबाइल से तो आप बैंक के Miss Call नंबर के अलावा USSD Code का प्रयोग कर सकते हैं। यूएसएसडी कोड उसी तरह काम करता है जब जैसे आप अपनी सिम का बैलेंस पता करते हैं कोड को डायल करने के बाद निर्देशों का पालन करे। आपको बैलेंस का पता चल जायेगा नीचे देश की सभी लोकप्रिय बैंक के USSD Code दिए गए हैं।
*99*41# State Bank of India |
*99*42# Punjab National Bank |
*99*43# HDFC Bank |
*99*44# ICICI Bank |
*99*45# AXIS Bank |
*99*46# Canara Bank |
*99*47# Bank Of India |
*99*48# Bank of Baroda |
*99*49# IDBI Bank |
*99*50# Union Bank of India |
*99*51# Central Bank of India |
*99*52# India Overseas Bank |
*99*53# Oriental Bank of Commerce |
*99*54# Allahabad Bank |
*99*55# Syndicate Bank |
*99*56# UCO Bank |
*99*57# Corporation Bank |
*99*58# Indian Bank |
*99*59# Andhra Bank |
*99*60# State Bank Of Hyderabad |
*99*61# Bank of Maharashtra |
*99*62# State Bank of Patiala |
*99*63# United Bank of India |
*99*64# Vijaya Bank |
*99*65# Dena Bank |
*99*66# Yes Bank |
*99*67# State Bank of Travancore |
*99*68# Kotak Mahindra Bank |
*99*69# IndusInd Bank |
*99*70# State Bank of Bikaner & Jaipur |
*99*71# Punjab and Sind Bank |
*99*72# Federal Bank |
*99*73# State Bank of Mysore |
*99*74# South Indian Bank |
*99*75# Karur Vysya Bank |
*99*76# Karnataka Bank |
*99*77# Tamilnad Mercantile Bank |
*99*78# DCB Bank |
*99*79# Ratnakar Bank |
*99*80# Nainital Bank |
*99*81# Janata Sahakari Bank |
*99*82# Mehsana Urban Co-Operative |
*99*83# NKGSB Bank |
*99*84# Saraswat Bank |
*99*85# Apna Sahakari Bank |
*99*86# Bhartiya Mahila Bank |
*99*87# Abhyudaya Co-Operative Bank |
*99*88# Punjab & Mahara. Co-Opera |
*99*89# Hasti Co-Operative Bank |
*99*90# Gujarat State Co-Opera. Bank |
*99*91# Kalupur Commercial Co-Opera |
तो इस प्रकार अब आप जान गए होंगे कि Online Bank Balance Check कैसे करें मोबाइल से इन सभी सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते में रजिस्टर होना आवश्यक है। अगर आपका नंबर रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करवाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी बैंक जाना होगा। इस पोस्ट में आपको ऑनलाइन तरीके के अलावा मिस कॉल और USSD Code की सर्विस भी बताई है। अगर ऑनलाइन तरीका काम नहीं कर रहा है तो आप मिस कॉल नंबर और USSD Code की सहायता ले सकते हैं।
ये भी पढ़े –
- SBI बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करे
- गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम पता कैसे करते हैं
- भारत की वर्तमान GDP कितनी है
bank balance check karne ke liye
Online Ava’s yojna
Best
Nice information
Thanks for share
Hello