चलिए आज जानते हैं पाकिस्तान की GDP कितनी है 2021 में हम आये दिन न्यूज अखबार में भारत की जीडीपी के बारे में सुनते रहते है। लेकिन पाकिस्तान की इकॉनमी के बारे में बहुत कम ही जानने को मिलता है। क्योंकि इस देश की अर्थव्यवस्था उतनी बड़ी नहीं है जिसकी चर्चा की जाए। लेकिन आज भी बहुत से लोग हैं जो पाक की अर्थव्यवस्था के बारे में जानना चाहते हैं। जब साल 1947 में भारत का बटवारा हुआ था तब दो अलग अलग देश बने थे। उस समय दोनों देशों की आर्थिक स्थिति लगभग एक समान थी। अब दोनों को आजाद हुए करीब 73 साल हो चुके हैं ऐसे में आप इन दोनों देशों की तरक्की की तुलना करना चाहेंगे।
हालाकि इतने समय बाद भी दोनों विकासशील देशों की श्रेणी में गिने जाते हैं। मतलब दोनों देशों में ज्यादा तरक्की नहीं हुई है। हालाकि कुछ चीजों में भारत पाकिस्तान से काफी आगे है जैसे जनसँख्या, कुल क्षेत्रफल और GDP में। एक तरफ जहाँ भारत दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में गिना जाता है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान जीडीपी में काफी पीछे है। अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान की आबादी कम है इसलिए इनकी इकॉनमी बड़ी नहीं है। लेकिन GDP का जनसँख्या से कोई लेना देना नहीं होता है। उदाहरण के तौर पर जापान की आबादी बहुत कम है लेकिन अर्थव्यवस्था में यह दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
पाकिस्तान की GDP कितनी है
वर्तमान समय में नए अनुमानित आकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की जीडीपी 284 बिलियन US डॉलर है। जो दुनिया के टॉप देशों से काफी पीछे है। पाकिस्तान इस लिस्ट में 42वें स्थान पर मौजूद है। जैसा कि आपको भी पता होगा कि पाक एक्सपोर्ट कम और इम्पोर्ट ज्यादा करता है और इनकी कंपनीज भी इतनी बड़ी नहीं है जो कि इनकी इकॉनमी में योगदान दे सके। अगर देश की अर्थव्यवस्था बड़ी करना है तो आपको वस्तुओं और सेवाओं का एक्सपोर्ट करना ही होगा।
उदाहरण के तौर पर चाइना दुनियाभर के देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है। जिसकी वजह से उसके पास काफी पैसा आ गया है पैसे आने से अपने आप उनकी इकॉनमी बढ़ती चली गयी है। और अब वह धनशाली देश अमेरिका को भी टक्कर दे रहा हैं। चाइना न केवल एक्सपोर्ट करता है वल्कि उनकी कंपनियां भी ज्यादातर देशों में काम कर रही हैं। हालाकि पाकिस्तान और चीन मित्र देश हैं लेकिन पाक को इसका कोई फायदा मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
वैसे बहुत से लोगो को जीडीपी को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है इसकी फुल फॉर्म Gross Domestic Product होती है। हिंदी में इसे सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं GDP का इस्तेमाल किसी देश की आर्थिक स्थिति को मापने के लिए किया जाता है। इसे ऐसे में भी समझा जा सकता है कि किसी देश में घरेलू सीमा के अंदर उत्पादित की गयी सभी सेवाओं और वस्तुओं के बाजार मूल्य के समग्र योग को जीडीपी कहा जाता है।
पाकिस्तान की GDP और टॉप 10 देश की लिस्ट
जैसा की आपको ऊपर पता चल गया होगा कि पाकिस्तान की जीडीपी 284 बिलियन US डॉलर है। जो दुनिया में 42वें स्थान पर आती है। चलिए अब आपको विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट बताते हैं।
रैंक | देश का नाम | अनुमानित GDP US ट्रिलियन डॉलर में |
1. | यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका) | 21.4 ट्रिलियन डॉलर |
2. | चाइना | 14.1 ट्रिलियन डॉलर |
3. | जापान | 5.1 ट्रिलियन डॉलर |
4. | जर्मनी | 3.8 ट्रिलियन डॉलर |
5. | इंडिया | 2.9 ट्रिलियन डॉलर |
6. | यूनाइटेड किंगडम | 2.7 ट्रिलियन डॉलर |
7. | फ्रांस | 2.7 ट्रिलियन डॉलर |
8. | इटली | 1.9 ट्रिलियन डॉलर |
9. | ब्राज़ील | 1.8 ट्रिलियन डॉलर |
10. | कनाडा | 1.7 ट्रिलियन डॉलर |
भारत को छोड़कर इस लिस्ट में सभी 9 देश डेवलप्ड कंट्री में गिने जाते हैं। भले ही इंडिया इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है और एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में गिना जाता है लेकिन भारत की इकॉनमी जमीनी स्तर पर नहीं दिखती है। आज भी भारत की ज्यादातर आबादी गाँव में रहती है। जहाँ तक पाकिस्तान की बात करे तो यहाँ के हालात भी कुछ ठीक नहीं है एक तरफ भारत तरक्की की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं पाकिस्तान भारत से हर मामले में काफी पीछे होता जा रहा है।
तो अब आप जान गए होंगे कि पाकिस्तान की GDP कितनी है अगर दुनिया की बात करे तो इस लिस्ट में पाकिस्तान 42वें स्थान पर मौजूद है। इनकी विकासदर भी काफी कम है ऐसे में इनकी इकॉनमी में कोई अच्छा संकेत नहीं मिल रहा है। इनके कृषि और औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर में भी नाममात्र की वृद्धि है। साथ ही इस देश में कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है तो उम्मीद करते हैं आज की यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।
ये भी पढ़े –
- पूरी दुनिया की कुल जनसँख्या कितनी है
- क्रिकेटर कैसे बने यहाँ से करे शुरुआत
- भारत की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी
Ummid karte hain ki India jaldi aur upar uthe ranking me.
आपका आर्टिकल पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा. में अक्सर आपके ब्लॉग के न्यू आर्टिकल्स पढ़ती हूं जिससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. आपके सभी आर्टिकल से टॉपिक को पूरी तरह से समझने की पूर्ण क्षमता होती है. आप इसी तरह से हमें अपना ज्ञान देते रहे इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Oh sir this is great article about Pakistan gdp