परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था

इस आर्टिकल में जानेंगे परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था अगर आप भी इतिहास में थोड़ा बहुत नॉलेज रखते हैं तो आपको भी पता होगा कि इतिहास में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के दो शहरों में पहली और आखिरी बार परमाणु बम का उपयोग किया था। जिससे दोनों शहर में दो सबसे बड़े विस्फोट हुए थे इनसे इतनी ऊर्जा निकली थी कि दोनों शहर पूरी तरह से तबाह हो गए थे। इसके साथ ही जापान ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया था और इसी भयंकर तबाही के साथ द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हो गया था।

परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था

लेकिन इस प्रयोग के बाद दुनिया के कई देशों ने हजारों की संख्या में Nuclear Bomb बनाकर रख लिए हैं। ऐसे में आने वाली तबाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालाकि जितने भी परमाणु सक्षम देश हैं उन्होंने अपने नए Atom Bomb न बनाने पर संधि कर रखी है साथ ही देशों को आगाह किया है कि अगर कोई देश वर्तमान में परमाणु बम का परीक्षण करता है तो उसपर कई सारे प्रतिबंध लगा दिये जायेंगे। यही वजह है कि नार्थ कोरिया को छोड़कर किसी भी देश ने 90 के दशक के बाद न्यूक्लियर परीक्षण नहीं किया है।

परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विश्व के इस पहले नाभिकीय हथियार परमाणु बम का आविष्कार अमेरिकी मूल के वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर (J. Robert Oppenheimer) ने किया था। इनकी देखरेख में पहला Atom Bomb परीक्षण सोमवार 16 जुलाई 1945 को अमेरिका में किया गया था। इस Nuclear परीक्षण के लिए अमेरिका के लाॅस अलामोस से 200 मील दूर अलेमो गोर्डो (Alamogordo) के उत्तर के रेगिस्तानी भाग को चुना गया था।

परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था

19वीं सदी से पहले इस तरह के किसी हथियार को केवल कल्पना मात्र समझा जाता था लेकिन अमेरिका के वैज्ञानिक J. Robert Oppenheimer ने 1945 में इस कल्पना को सच साबित कर दिया था। जब दुनिया के पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण हुआ तो कुछ देशों में इसे बनाने की होड़ सी लग गयी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि आज पृथ्वी में हजारों की संख्या में परमाणु बम है।

परमाणु बम बनाने की शुरुआत कैसे हुई

इसे बनाने की शुरुआत साल 1939 में ही हो गयी थी क्योंकि इस समय द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हो गया था। इस विश्व युद्ध में जर्मनी के एडोल्फ हिटलर ने लगभग पूरे यूरोप में आतंक मचा रखा था। जिसमें वह एक के बाद एक यूरोप के देशों में हमला कर रहा था। इस युद्ध में जर्मनी का साथ जापान दे रहा था जापान ने अमेरिका के कई बंदरगाह पर बमबारी करके उन्हें तबाह कर दिए थे।

इसी युद्ध में अमेरिका को लग रहा था कि अगर हिटलर के वैज्ञानिकों ने परमाणु बम बना लिया तो वह दुश्मन देशों में एटम बम से हमला करेगा जिससे भयंकर तबाही होगी। ऐसे में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि हिटलर के आतंक के चलते न्यूक्लियर बम बनाना कितना आवश्यक हो गया है और यह बनाया भी जा सकता है। राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के साथ ही अमेरिका में परमाणु बम बनाने की शुरुआत हो चुकी थी।

नाभिकीय बम बनाने की कल्पना के साथ ही 2 दिसम्बर 1942 को नाभिकीय क्रियाओं एवं परमाणु भट्टी के खोजकर्ता एनरिको फर्मी ने शिकागो विश्वविद्यालय के स्टेडियम के नीचे बने वीरान स्क्वैश कोर्ट में पहली बार अणु विघटन की नियंत्रित श्रृंखला प्रक्रिया की सफलता का परीक्षण किया। और इस परीक्षण के साथ ही परमाणु बम का आविष्कार हो चूका था। अब सिर्फ Atom Bomb का परीक्षण करना बाकी था। इसके बाद 16 जुलाई 1945 का समय चुना गया जिसमें दुनिया के पहले न्यूक्लियर बम का सफल परीक्षण किया गया।

परमाणु बम का प्रभाव

जैसा कि आपको पता चल गया होगा कि परमाणु बम का आविष्कार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था और ऐसा करने वाला अमेरिका पहला देश बन गया था। इस युद्ध में अमेरिका को जापान काफी नुकसान पहुंचा रहा था जिसे देखते हुए न्यूक्लियर के सफल परीक्षण के 22 दिन बाद अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा पर एक हवाई जहाज से लिटिल बॉय (Little Boy) नामक परमाणु बम गिराया था। इस बम से पूरा शहर और आसापास का इलाका तबाह हो गया था।

परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था

इसके 3 दिन बाद 9 अगस्त 1945 अमेरिका ने जापान के दूसरे शहर नागासाकी में पहले जैसे परमाणु बम फैट मैन (Fat Man) को गिराया था। इस बम ने भी नागासाकी शहर में भयंकर तबाही मचाई थी जापान के इन दोनों शहर में आज भी बम की तबाही के निशान देखे जा सकते हैं।

परमाणु बम कौन कौन से देश के पास है

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 9 देश के पास परमाणु बम है जिनके नाम नीचे दिए गए हैं।

S. No. देश हथियारों की संख्या पहली परीक्षण तिथि
1. अमेरिका 6,600 16 जुलाई 1945
2. रूस 6,800 29 अगस्त 1949
3. ब्रिटेन 215 3 अक्टूबर 1952
4. फ्रांस 300 13 फ़रवरी 1960
5. चीन 270 16 अक्टूबर 1964
6. भारत 110 18 मई 1974
7. इजरायल 400 1960-1979
8. पाकिस्तान 130 28 मई 1998
9. नार्थ कोरिया 15 9 अक्टूबर 2006

तो अब आप जान गए होंगे कि परमाणु बम का आविष्कार किसने किया और कब किया था कुछ ऐसे आविष्कार होते हैं जिनके बारे में सोचा जाता है कि अगर यह न ही होते तो अच्छा होता। इन्ही में से एक परमाणु बम की खोज है जापान के भयंकर विनाश को देखकर कोई भी देश नहीं चाहेगा कि उसके यहाँ भी ऐसा विनाश हो। लेकिन आज पृथ्वी पर हजारों की संख्या में Atom Bomb मौजूद है ऐसे में अगर इनसे युद्ध होता है तो पूरी पृथ्वी और इसके जीव जंतुओं का विनाश हो सकता है। तो उम्मीद करते हैं भविष्य में इस तरह का युद्ध कभी न हो।

ये भी पढ़े –

Previous articleWhatsApp पर Full DP कैसे लगाएं 10 सेकंड में
Next articleबर्फ पानी में क्यों तैरता है डूबता क्यों नहीं
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

3 COMMENTS

  1. जो चीज कुश काम की नही उस चीज से सिर्फ नुकसान होता है वैसी चीज नही बनाना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here