रूस की जनसंख्या कितनी है 2023: आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं क्षेत्रफल के आधार पर रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है लेकिन बाकि सबसे बड़े देशों के मुकाबले Russia की जनसंख्या बहुत कम है। Population के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की बात करे तो रूस इस लिस्ट में 9वे स्थान पर आता है।
इस देश की आबादी बाकि देशों की जनसंख्या की वृद्धि दर से नहीं बढ़ रही है यही वजह है कि रूस की Population में गिरावट देखी गयी है। कुछ सालों पहले ब्राजील की आबादी रूस से कम हुआ करती थी लेकिन वर्तमान में ब्राजील देश की आबादी रूस से काफी ज्यादा हो गयी है।
तो चलिए जानते हैं रूस की आबादी कितनी है रूस में अंतिम बार अधिकारिक तौर पर साल 2010 में जनगणना की गयी थी जिसकी रिपोर्ट साल 2011-12 में जारी की गयी थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त रूस की कुल जनसंख्या 14 करोड़ 88 लाख थी।
कुछ अन्य रिपोर्ट के मुताबिक साल 2011 में इस देश की कुल जनसंख्या कम होकर 13 करोड़ 87 लाख हो गयी थी इस दौर में इसकी जनसंख्या बढ़ने की बजाय उल्टा घट रही थी।
रूस की जनसंख्या कितनी है
वर्तमान समय 2023 में प्रसिद्ध वेबसाइट Worldometers के मुताबिक रूस की जनसंख्या 14 करोड़ 60 लाख है। इस देश की 77% से अधिक आबादी इसके पश्चमी शहरों में रहती है। इसके सबसे अधिक आबादी वाले शहरों की बात करे तो मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग सबसे अधिक आबादी वाले शहर है इनमे मॉस्को रूस की राजधानी है जहां लगभग 10 मिलियन से ज्यादा लोग रहते हैं।
आपको बता दे कि Moscow दुनिया का 11वां सबसे बड़ा शहर है चूँकि रूस की आबादी इसके क्षेत्रफल के मुकाबले काफी कम है ऐसे में यहाँ का घनत्व काफी कम 8.4 पीपल पर स्क्वायर किलोमीटर है। रूस की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का केवल 1.87 प्रतिशत है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि इस देश की आबादी उस दर से नहीं बढ़ रही है जिस हिसाब से बाकि देशों की बढ़ रही है वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि दर में 0.05 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।
रूस की धार्मिक जनसंख्या कितनी है
धार्मिक आधार पर इसकी जनसंख्या देखे तो इस देश में कुल आबादी में 42.5 प्रतिशत Orthodox Christianity को मानने वाले है। 25 प्रतिशत लोग आध्यात्मिक तो हैं लेकिन इनका संबन्ध किसी भी धर्म से नहीं है इसके अलावा 4.1 प्रतिशत ऐसे क्रिश्चियन हैं जिनका संबन्ध क्रिश्चियन धर्म के किसी खास संगठन से नहीं है।
13 प्रतिशत लोग नास्तिक हैं 0.5 प्रतिशत अन्य तरह के क्रिश्चियन है 6.5 प्रतिशत मुस्लिम, पगंस 1.3 प्रतिशत, बौद्ध 0.5 प्रतिशत, 0.5 प्रतिशत हिंदू, 1.1 प्रतिशत अलग अलग धर्म और 5.5 प्रतिशत लोगो के धर्म का पता नहीं है।
रूस की जनसंख्या का इतिहास
दुनिया का सबसे बड़ा देश होने के बावजूद भी इसका नाम सबसे कम जनसंख्या वाले देशों में आता है तो चलिए रूस की जनसंख्या का इतिहास जानते हैं।
वर्ष | जनसंख्या |
2023 | 14 करोड़ 60 लाख |
2020 | 14 करोड़ 34 लाख |
2015 | 14 करोड़ 49 लाख |
2010 | 14 करोड़ 34 लाख |
2005 | 14 करोड़ 36 लाख |
2000 | 14 करोड़ 64 लाख |
रूस के सबसे बड़े शहर
इस देश की राजधानी मास्को है जो रूस का सबसे बड़ा शहर भी है चलिए आपको इसकी पूरी लिस्ट बताते हैं।
क्रम संख्या | शहर का नाम | जनसंख्या |
1 | मास्को | 1,03,81,222 |
2 | सेंट पीटर्सबर्ग | 50,28,000 |
3 | नोवोसिबिर्स्क | 14,19,007 |
4 | येकतेरिनबर्ग | 13,49,772 |
5 | निज्नीय नोवगोरोड | 12,84,164 |
6 | समारा | 11,34,730 |
7 | ओम्स्क | 11,29,281 |
8 | कजान | 11,04,738 |
9 | रोस्तोव-ना-दोनू | 10,74,482 |
10 | चेल्याबिन्स्क | 10,62,919 |
रूस की जनसंख्या का अनुमान
भारत जैसे देश की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है लेकिन अगर Worldometers की रिपोर्ट की माने तो आने वाले समय में रूस की जनसंख्या घटती नजर आएगी जो कुछ इस प्रकार हो सकती है।
वर्ष | जनसंख्या | दुनिया की जनसंख्या |
2020 | 14,59,34,462 | 7,79,47,98,739 |
2023 | 14,60,97,482 | 8,01,61,90,295 |
2025 | 14,51,32,729 | 8,18,44,37,460 |
2030 | 14,33,47,515 | 8,54,84,87,400 |
2035 | 14,11,33,250 | 8,88,75,24,213 |
2040 | 13,90,31,164 | 9,19,88,47,240 |
2045 | 13,72,98,515 | 9,48,18,03,274 |
2050 | 13,58,24,481 | 9,73,50,33,990 |
रूस की जनसंख्या इतनी कम क्यों है
रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि रूस की आबादी इतनी कम क्यों है दरअसल इसकी कई वजह हैं जिन्हें जानकर आपको भी इसके पीछे का कारण पता चल जायेगा।
- रूस की मृत्यु दर 16.3 प्रति 1000 है जो काफी ज्यादा है रूस में हर साल 1000 लोगो में 16.3 लोगो की मृत्यु हो जाती है जबकि भारत की मृत्यु दर 9 प्रति 1000 है।
- अधिकतर रुसी लोग शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं इसके कारण काफी लोगो की मृत्यु शराब से भी हो जाती है।
- अगर जनसंख्या वृद्धि दर को देखे तो वह नेगेटिव चल रही है इस वजह से भी रूस की जनसंख्या अच्छी से नहीं बढ़ पा रही है।
- रूस में गर्भपात की समस्या भी काफी ज्यादा हैं एक अनुमान के मुताबिक रूस की 1000 में से 480 महिलाएं गर्भपात करा लेती हैं जबकि यूरोप के दूसरे देशों में यह आकड़ा 200 का है।
- काफी लोग रूस को छोड़कर दूसरे देशों में बस जाते हैं जो दूसरे देशों से रूस में बसने वाले की तुलना में ज्यादा है।
FAQs – Rus Ki Jansankhya Kitni Hai
रूस की जनसंख्या कितने करोड़ है?
वर्तमान समय में रूस की जनसंख्या 14.60 करोड़ है जो दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में 9वें स्थान पर आता है।
रूस में हिंदुओं की आबादी कितनी है?
रूस में हिंदुओं की आबादी 1 लाख 45 हजार है जो कुल आबादी का 0.1 प्रतिशत है रूस के अधिकतर हिंदू भारत से जाकर बसे हैं।
रूस में इतने सारे हिंदू क्यों हैं?
बहुत सालों तक हिंदू धर्म मुख्यता सिर्फ भारत तक ही सीमित था लेकिन कई धर्म प्रचारकों ने इसे दुनिया के दूसरे देशों तक पहुँचाया है इनमे से एक प्रसिद्ध धार्मिक संगठन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) भी है इसके अलावा इसमें हिंदू प्रवासी भी शामिल हैं।
रूस में मुस्लिम आबादी कितनी है?
रूस में करीब 2 करोड़ मुस्लिम आबादी है और यह आबादी इस्लाम के प्रचार के साथ ही बढ़ना शुरू हो गयी थी इतिहासकारों के मुताबिक 7वीं शताब्दी में ही इस्लाम एशिया से रूस में प्रवेश कर चुका था।
रूस जनसंख्या में कौन से नंबर पर आता है?
वर्तमान में रूस जनसंख्या के मामले 9वें स्थान पर आता है लेकिन अगर रूस की जनसंख्या की यही स्थिति रही तो यह 2050 तक 14वें स्थान पर पहुँच जायेगा।
निष्कर्ष
अब आप जान गए होंगे कि रूस की जनसंख्या कितनी है रूस का क्षेत्रफल भारत से पांच गुना से भी अधिक है इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में 9वें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सबसे कम में से है रूस की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है।
ये भी पढ़े
- CNG गैस पंप कैसे खोले नियम से खर्च तक जानिये
- Mp3 Song में अपना फोटो कैसे लगाये मोबाइल से
- बिना मोबाइल नंबर के WhatsApp अकाउंट कैसे बनाये
- चांद पर सबसे पहले कौन गया था चांद पर कौन कौन गया था