सोना इतना महंगा क्यों है 5 मुख्य कारण जानिए

क्या आप जानते है सोना इतना महंगा क्यों है नहीं पता तो आज के इस पोस्ट में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है। इससे पहले आपको बता दे कि सोना यानी गोल्ड एक कीमती धातु है जिसे लगभग सभी लोग अपने पास रखना चाहते हैं। आपने अक्सर न्यूज़ अख़बार में देखा होगा कि सोने की कीमत अक्सर कम ज्यादा होती रहती है। हालाकि बीते सालों में सोना की कीमत में इजाफा यानी महंगा ही देखने को मिला है। लेकिन इसकी बढ़ती कीमत को देखते हुए भी कुछ लोग सोने को एक प्यापार के रूप में देखते हैं क्योंकि अभी सोने को खरीद लेते है। जब इसकी कीमत बढ़ जाती है तो इसे बेंचकर कुछ रूपये कमा लेते हैं। ऐसे में बहुत से लोग आज सोने को खरीदकर और बेचकर रूपये कमा रहे हैं।

सोना इतना महंगा क्यों है

वैसे जब भी आप सोने के बारे में सोचते है तो आपके मन में ये सवाल जरुर आता होगा कि सोना इतना महंगा क्यों होता है इसके पीछे क्या कारण है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको लेकर इंसानों की दिलचस्पी हमेशा से ही रही है शुरुआत में सोने को मुद्रा के रूप में प्रयोग किया जाता था लेकिन अब इससे बने चीजों का भी काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा ज्यादातर देश अपने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए सोने की खरीददारी और इसका उत्पादन कर रहे हैं।

सोना इतना महंगा क्यों है

भारत में सोने की काफी मांग है क्योंकि यहां लोग सोने का इस्तेमाल शादियों में आभूषण बनाने और पहनने में करते हैं। वैसे बहुत से लोगो को लगता है कि भारत में गोल्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। यह बात काफी हद तक सच भी है लेकिन दुनिया के सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों की बात करे तो इसमें भारत काफी पीछे है। वैसे इस पोस्ट में हम सोना की महंगाई के बारे में बताने वाले हैं तो चलिए जानते हैं।

1. गोल्ड का एक दुर्लभ धातु होना

जैसा कि हम सभी जानते है इस प्रथ्वी में जो भी दुर्लभ चीजे होती है यानी इस दुनिया में बहुत कम मात्रा में पायी जाती है। उनकी कीमत आपको ज्यादा ही देखने को मिलेगी सोना भी एक दुर्लभ धातु है जो दुनिया में बहुत कम मात्रा में मौजूद है। इसके बावजूद आज सोने की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है क्योंकि यह एक ऐसी धातु जिसे कोई भी खरीद और बेंच सकता है। अतः सोना एक दुर्लभ धातु होने की वजह से काफी महंगा है।

2. इसके उत्पादन की प्रक्रिया महंगी होना

यह एक ऐसी धातु है जो हमें प्रकृति से शुद्ध रूप में नहीं मिलती है। इसे शुद्ध बनाने के लिए कई प्रोसेस की जाती है इसके उत्पादन करने की प्रक्रिया काफी महंगी होती है। इस वजह से भी सोना काफी महंगा हो जाता है। सोने को समुद्र से भी उत्पादित किया जाता है ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि इसमें कितनी मेहनत और पैसा खर्च होता होगा।

3. सोने की सुंदरता

इंसान के लिए सुंदर चीजे हमेशा से ही आकर्षण का कारण रही है। सोना अपने आप में एक सुंदर धातु है जिसका उपयोग वस्तुओं को और भी सुंदर बनाने के लिए किया जाता है जैसा कि हम सभी जानते है कि सुंदर वस्तु की कीमत हमेशा से ही आसमान छूती रही है। सोने का चमकीलापन और पीला रंग इसको आकर्षण का केंद्र बनाकर रखता है।

4. मौसम का असर न होना

गोल्ड एक ऐसी धातु है जिसपर मौसम का कोई असर नहीं पड़ता है। मतलब बारिश, सर्दी, गर्मी, हवा और पानी का इसपर कोई असर नहीं होता है। यह हर मौसम में सुरक्षित रहता है इस कारण सभी लोग सोने को अपने पास स्टोर करके रखते हैं। यही वजह है कि सोना अन्य धातुओं से काफी महंगा है।

5. सोने की अधिक मांग होना

उपर्युक्त कारणों से सोने की काफी अधिक मांग है इसके अलावा बहुत से लोग सोना को खरीदकर सुरक्षित इन्वेस्टमेंट करते है क्योंकि सोने की कीमत हमेशा आसमान छूती रही है। अगर आप अभी सोने को खरीदकर रख लेते है तो जब आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़ेगी तो आप इसे बेंचकर काफी पैसा कमा सकते हैं। सोने को आप देश में कही भी खरीद और बेच सकते हैं सोने की अधिक खरीददारी के चलते है यह और महंगा होता जा रहा है।

तो अब आप जान गए होंगे कि सोना इतना महंगा क्यों है आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास करीब 8 हजार 133 टन सोना मौजूद है। भारत इस लिस्ट में 11वे स्थान पर आता है। जिसके पास 558 टन सोना मौजूद है भारत के लोग सोना को काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि देश में सोने की मांग काफी बढ़ रही है। अगर भारत के लोग इसी तरह अन्य देशों से सोने की खरीददारी करते रहे तो आने वाले समय भारत का नाम भी सबसे ज्यादा सोना रखने वाले देशों में टॉप पर होगा।

ये भी पढ़े –

Previous articleAeroplane की कीमत कितनी होती है यहाँ जानिए
Next articleअसली नकली सोने की पहचान कैसे करे 8 आसान तरीके
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

  1. Jinko pass paisa nhi h wo kya karinge wo kaha se pahinige pahine ke liye h nhi or kaha se rakh paiga hamisa middle logo ko sataya Jata h

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here