Spotify क्या है जानिए इसके फीचर और प्लान

क्या आपको पता है Spotify क्या है इसके फीचर और प्लान नहीं पता है तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। बता दे कि इस App को भारत में हालही में लांच किया गया है जिसे प्रोमोट करने के लिए के इंटरनेट में इसके ऐड चलाये जा रहे हैं। साथ ही कई बॉलीवुड के सेलेब्रेटी इसे प्रोमोट भी कर रहे हैं। म्यूजिक ऐसी चीज है जिसे हर वर्ग के लोग सुनना पसंद करते हैं। पहले के समय म्यूजिक सुनने के लिए कैसेट्स खरीदना पड़ता था लेकिन अब सब चीज ऑनलाइन हो गयी है ऐसे में आप कई ऐप के जरिये ऑनलाइन म्यूजिक सुन सकते हैं।

Spotify क्या है

जब म्यूजिक स्ट्रीमिंग की बात हो और Spotify का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है। जहां तक बात करे भारत की तो यहाँ पहले से म्यूजिक ऐप जैसे Gana.com जिओ सावन और हंगामा पहले से ही मौजूद है। इस तरह भारत में Spotify की सीधी टक्कर भारतीय म्यूजिक ऐप से होगी। भारत में गाना ऐप पहले से ही काफी लोकप्रिय है ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि Spotify गाना को टक्कर दे पाता है या नहीं तो सबसे पहले इस ऐप के बारे में जानते हैं।

Spotify क्या है

बता दे कि Spotify एक ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है जो अमेरिका में काफी पॉपुलर है। इस सर्विस के ऐप में आपको दुनियाभर के म्यूजिक एल्बम और गाने मिल जायेंगे। अगर आप ऑनलाइन म्यूजिक के लिए गाना ऐप चलाते है तो आपको इसे समझने में और भी आसानी होगी क्योंकि यह ऐप गाना ऐप के जैसे ही काम करता है।

गाना में ज्यादातर भारतीय म्यूजिक को कवर किया गया है जबकि Spotify में दुनियाभर के म्यूजिशियन के एल्बम सुनने को मिलते हैं। हालही में इस ऐप को भारत में लांच किया गया है जिसका सीधा अर्थ यह है कि अब इसमें आपको भारतीय गाने भी सुनने को मिलेंगे। भारत में लांच होने के बाद इस ऐप में आप आप हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलगु, पंजाबी आदि कई भाषाओं के Songs सुन सकते है।

इस ऐप में गाने सुनने के दो तरीके हैं पहला पेड है जबकि दूसरा फ्री है। हालाकि ज्यादातर लोग फ्री में ही गाना सुनना पसंद करेंगे। अगर आप इसमें सब्सक्रिप्शन के तौर पर कुछ रूपये देकर इसे यूज करते हैं तो इसमें आपको बेहतर साउंड क्वालिटी और ऐड फ्री म्यूजिक मिलेगा। वहीं फ्री वाली सर्विस में आपको लो साउंड क्वालिटी और ऐप में कई तरह के ऐड यानी विज्ञापन देखने को मिलेंगे।

Spotify Download कैसे करे

अगर आप इंटरनेशनल या इंग्लिश म्यूजिक के शौकीन है। तो आपको एक बार spotify को डाउनलोड करके देखना चाहिए क्योंकि इसमें आप अपने मनपसंद सिंगर के गाने सुन सकते है। तो इसे डाउनलोड कैसे करते है इसकी जानकारी नीचे दी गयी है

  • सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर में जाए और spotify सर्च करे।
  • आप चाहे तो यहाँ से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं यह प्लेस्टोर का ही लिंक है।
  • इसके बाद इसे अपने मोबाइल फोन में इंस्टाल करे।
  • इंस्टाल करने के बाद जब आप इसे ओपन करेंगे तो आपको इस पर अकाउंट बनाने के लिए कहा जायेगा।

Spotify पर Account कैसे बनाये

गाना जैसे ऐप में फ्री म्यूजिक सुनने के लिए कोई अकाउंट नहीं बनाना पड़ता है लेकिन अगर आप spotify का उपयोग कर रहे हैं तो इसे ओपन करते ही सबसे पहले आपको इसपर अकाउंट बनाना होगा।

Spotify क्या है

  • जब आप पहली बार इस ऐप को ओपन करेंगे तो आपके सामने अकाउंट से सम्बंधित तीन ऑप्शन मिलेंगे।
  • फ्री अकाउंट के लिए SIGN UP FREE।
  • फेसबुक के जरिये अकाउंट बनाना।
  • लॉग इन, अगर आपका पहले से ही इस पर अकाउंट है तो इस ऑप्शन से लॉग इन हो सकते हैं।

ईमेल या फेसबुक के जरिये अकाउंट बनाने पर आप इसपर लॉग इन हो जायेंगे इसके बाद आप इस ऐप से ऑनलाइन गाने सुन सकते हैं।

स्पॉटीफाई के फीचर

चूँकि यह एक विश्व प्रसिद्ध ऐप है ऐसे में इसके फीचर इसे बाकि म्यूजिक ऐप से अलग बनाते हैं। इसमें आपको दो तरह की प्रीमियम और फ्री सर्विस मिलती है जिनके हिसाब से इसके फीचर अलग अलग मिलते हैं।

1. साउंड क्वालिटी

Spotify में आपको दो तरह की साउंड क्वालिटी मिलती है। अगर आपने कुछ रूपये देकर सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आपको यह ऐप 320 Kbps क्वालिटी के Songs उपलब्ध कर करवाएगा। वहीं फ्री वाले यूजर के लिए 96 Kbps से लेकर 160 Kbps गाने की क्वालिटी मिलेगी।

2. विज्ञापन

चूँकि यह दो तरह की सर्विस प्रोवाइड करवा रहा है। जिसके अनुसार पेड वाले यूजर को इस ऐप में विज्ञापन नहीं दिखेंगे जबकि फ्री वाले यूजर को विज्ञापन देखना होगा।

3. सोंग डाउनलोड

अगर आप सब्सक्रिप्शन वाले यूजर है तो आपको गाने डाउनलोड करने का मौका मिलता है जिन्हें आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के सुन सकते हैं। यह फीचर आपको गाना ऐप में भी देखने को मिलता है फ्री वाले यूजर म्यूजिक ऐप से गाने डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

4. Song सर्च ऑप्शन

कई बार हम पुराने एल्बम के गाने के सुनना पसंद करते है लेकिन इसके होमपेज में हमें नए गाने ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में पुराने गाने को ढूढने के लिए एडवांस सर्च ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप आर्टिस्ट, एल्बम और गाने के नाम से सर्च कर सकते हैं।

5. प्राइवेट लिसनिंग

अगर आप चाहते है कि आपके सुने हुए गाने को यह ऐप ट्रैक न करे तो आप Spotify के Private Session की सेटिंग ने जाकर On कर सकते है। उसके बाद आपको कोई भी ट्रेक नहीं कर पाएगा।

Spotify के प्लान

अगर आप अच्छी क्वालिटी के गाने विज्ञापन फ्री सुनना चाहते है तो आपको इसके सब्सक्रिप्शन के तहत कुछ रूपये देने पड़ेंगे। हालाकि Spotify अपने नए यूजर को 30 दिन का ट्रायल पैक दे रहा है। जिससे आपको स्पॉटीफाई की पेड सर्विस के बारे में जानकारी हो जाएगी। अगर आप इस पेड सर्विस को 30 दिन के बाद जारी रखना चाहते है तो आपको कुछ रूपये देने होंगे।

  • प्रीमियम वर्जन को एक दिन उपयोग करने के लिए आपको 13 रूपए देने होंगे।
  • एक हफ्ते इस्तेमाल करने के लिए आपको 39 रूपए देना होंगे।
  • एक महीने के 129 रूपए लगेंगे।
  • तीन महीने के लिए आपको 389 रूपए देना होंगे।
  • छह महीने उपयोग करने के लिए आपको 719 रूपए चुकाने होंगे।
  • एक वर्ष की मेम्बरशिप के लिए आपको 1189 रूपए देना होंगे

अब आप जानना चाहते होंगे कि ये पैसे आप कैसे पे करेंगे तो इसके लिए आप अपना डेबिट कार्ड या फिर Paytm का यूज कर सकते हैं।

तो अब आप जान गए होंगे कि Spotify क्या है इसके फीचर और प्लान के बारे में आपको जानकारी मिल गयी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्वीडन की कंपनी है। इसकी स्थापना 23 अप्रैल 2006 को Daniel Ek और Martin Lorentzon द्वारा की गयी थी। इसका हेडक्वाटर स्टॉकहोल्म में स्थित है। यह स्वीडन के अलावा दुनिया के कई देशों में अपनी सेवा दे रही है। वर्तमान समय में Spotify के 500 मिलियन से भी अधिक एक्टिव यूजर हैं।

ये भी पढ़े –

Previous articleJCB का रंग पीला क्यों होता है जानिए इसकी रोचक जानकारी
Next articleदुनिया में किस धर्म के कितने लोग है टॉप 10 लिस्ट
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here