आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि विकिपीडिया का मालिक कौन है यह किस देश की कंपनी है इसके साथ साथ हम और भी बहुत सी चीजों के बारे में जानेंगे जैसे कि विकिपीडिया क्या है इसकी क्या विशेषताएं हैं दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में Wikipedia Owner के ऊपर विस्तार से चर्चा करेंगे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बहुत ही नोलेज होने वाला है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना।
Wikipedia Ka Malik Kaun Hai Aur Ye Kis Desh Ki Company Hai तो चलिए वक्त जाया ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आएगा।
जब भी हम किसी के बारे में जानना चाहते हैं या कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो अक्सर हम गूगल में सवाल सर्च करते हैं वैसे तो इंटरनेट में लाखों वेबसाइट हैं लेकिन इन सभी में विकिपीडिया सबसे कॉमन है क्योंकि गूगल के अधिकतर सवालों का जबाव विकिपीडिया से ही मिलता है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
विकिपीडिया क्या है
विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश है जो दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा सम्पादित किया जा रहा है, यह बहुभाषी, वेब आधारित मुक्त सामग्री ज्ञानकोष परियोजना है, विकिपीडिया शब्द दो शब्दों – विकि (यानी जल्दी) तथा एनसाइक्लोपीडिया (यानी विश्वकोश) से बना है, इंटरनेट पर आपको ढेरों वेबसाइट्स देखने को मिल जाएगी लेकिन किसी भी विषय के बारे में सही और सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों द्वारा विकिपीडिया को ही प्रयोग में लाया जाता है, यह वेबसाइट गैर लाभकारी Wikipedia Foundation द्वारा संचालित की जाती है।
विकिपीडिया पर पूरी दुनिया भर से लोगों द्वारा अलग-अलग भाषा में लेख लिखे जाते हैं जिनकी सहायता से हम अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, विकिपीडिया एक ओपन सोर्स वेबसाइट है मतलब कि जिस व्यक्ति का विकिपीडिया पर अकाउंट है वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी भाषा में लेख लिख सकता है, और दूसरे लोगों द्वारा लिखे गए लेख में अपनी जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव भी कर सकता है।
इसकी सहायता से लोग लोग अपने विचारों और ज्ञान को फ्री में दूसरों के साथ बांट पाते हैं, Wikipedia पर कुछ प्रतिबंधित pages भी होते हैं जिन्हें आप एडिट नहीं कर सकते हैं, आज के समय में विकिपीडिया पर 300 अलग-अलग भाषाओं में 58 मिलियन से भी अधिक आर्टिकल उपलब्ध हैं विकिपीडिया पर लेखों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है क्योंकि समय के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स की भी संख्या बढ़ रही है।
विकिपीडिया का मालिक कौन है
Wikipedia की स्थापना लैरी सेंगर और जिम्मी वेल्स के द्वारा 15 जनवरी 2001 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट में हुई थी। वार्ड कनिंघम ने विकिपीडिया को पहली बार सन 1995 में एक शब्दांश के रूप में पेश किया था, वह एक कंप्यूटर प्रोग्रामर थे।
Company | Wikipedia |
Founders | Larry Sanger & Jimmy Wales |
Founded on | 15 January 2001 |
Country | United States Of America |
Headquarters | San Francisco, Bay Area, Western US |
CEO | Katherine Maher |
Company Type | Non-Profitable |
इस पर होने वाली सभी गतिविधियों को Wikimedia Foundation नियंत्रित करती है, इस फाउंडेशन की स्थापना सन 2003 में की विकिपीडिया को वित्तीय सहायता प्रदान कराने के लिए की गई थी, इस फाउंडेशन के गठन के साथ-साथ विकिपीडिया वेबसाइट को wikipedia.org में बदल दिया गया था।
अंग्रेजी विकिपीडिया 2 जनवरी 2001 में ही शुरू हो गई थी लेकिन हिंदी में इसकी शुरुआत जुलाई के महीने में जाकर हुई नवंबर 2021 की रिपोर्ट के अनुसार हर महीने 1.7 बिलियन इंटरनेट यूजर्स इस वेबसाइट को विजिट करते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विकिपीडिया की शुरुआत एक ऑनलाइन विश्वकोश नुपेडिया के समर्थन करने के लिए की गई थी, लेकिन आगे चलकर विकिपीडिया दुनिया की सबसे चर्चित और गैर-लाभकारी वेबसाइट बन गई।
लैरी सेंगर
Name | Lawrence Mark Sanger |
Date Of Birth | 16 July 1968 |
Birth Place | Bellevue Washington, US |
Education | Reed College (BA), Ohio State University (MA, PHD) |
Founder | Wikipedia |
Children | 2 sons |
Board Member of | Phunware (advisory board) |
Famous For | Co-Founder Nupedia, Co-Founder Wikipedia, Founder Citizendium |
Occupation | Internet Project Developer, Philosopher |
लैरी सेंगर ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही शैक्षिक उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग करने में अपनी रुचि विकसित कर ली थी साल 2000 में वह ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया न्यूपीडिया में प्रधान संपादक के रूप में चुने गए, वह न्यूपीडिया की धीमी प्रगति से निराश थे इसलिए उन्होंने विकी को उपयोग करने का प्रस्ताव रखा था।
और बाद में उन्होंने लेख प्राप्त करने के खातिर न्यूपीडिया की सहकर्मी-समीक्षा प्रक्रिया के जरिए उसे डाल दिया था इस बदलाव के कारण साल 2001 में विकिपीडिया की शुरुआत हुई थी विकिपीडिया के शुरुआती दिनों में उन्होंने सामुदायिक नेता के रूप में काम किया था, लेकिन बाद में इस प्रक्रिया से उनका मोहभंग हो गया था और साल 2002 में उन्होंने इसे छोड़ दिया था।
लैरी सेंगर के विकिपीडिया छोड़ने के बाद से ही वह 2007 में इसे “मरम्मत से परे टूटा हुआ” बताकर परियोजना के आलोचक भी रहे हैं इसके पीछे उनका तर्क यह था कि अपनी खूबियों के बावजूद अधिकार और विशेषज्ञता के लिए विकिपीडिया में विश्वसनीयता की कमी है जिसके पीछे का कारण है सम्मान का अभाव।
उन्होंने साल 2020 और 2021 के अपने साक्षात्कारों में विकिपीडिया की जमकर आलोचना की है विकिपीडिया के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए उन्होंने साल 2006 में सिटीजेंडियम की स्थापना की थी लेकिन साल 2010 में उन्होंने प्रधान संपादक के रूप में पद छोड़ दिया था और साल 2020 में उन्होंने पूरी तरह से सिटीजेंडियम को छोड़ दिया था।
साल 2017 में वह एवरपीडिया में मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने साल 2019 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके पीछे का कारण था ज्ञान मानक फाउंडेशन और विश्वकोश की स्थापना करना वर्तमान में वह नॉलेज स्टैंडर्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।
जिम्मी वेल्स
Name | Jimmy Donal Wales |
Date Of Birth | 7 August 1966 |
Birth Place | Huntsville, Alabama, US |
Nickname | Jimbo |
Spouse | Pamela Green (1986-93), Christine Rohan (1997-2011), Kate Garvey (2012-present) |
Children | 3 daughters |
Board Member Of | Wikimedia Foundation, Sunlight Foundation |
Education | Indiana University Bloomington, Auburn University (BS), University Of Alabama Tuscaloosa (MS) |
Occupation | Webmaster, Internet Entrepreneur, Financial Trader |
जिम्मी वेल्स ने 2 विश्वविद्यालय में अध्यापन किया हुआ है जिम्मी अपनी पीएचडी करने के बाद एक वित्तीय संस्थान में नौकरी करने लगे, उसके कुछ समय बाद शिकागो में शोध निदेशक बन गए साल 1996 में बोमिस के नाम से दो साझेदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था को स्थापित किया था।
आगे चलकर उस संस्था ने न्यूपीडिया नाम के एक मुक्त ज्ञानकोष प्रदान करने वाली संस्था बनाया और बाद में उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को शुरू करने में आर्थिक सहायता प्रदान की थी, साल 2003 में न्यूपीडिया को समाप्त कर दिया गया था और इसके लेख विकिपीडिया में भेज दिए गए थे।
वर्तमान में जिम्मी विकीमीडिया फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड में कार्य करते हैं यह फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, उनके पिताजी एक ग्रॉसरी स्टोर में मैनेजर के रूप में काम करते थे और उनकी मां डोरिस एक प्राइवेट स्कूल चलाती थी।
शुरुआत में उन्होंने एक अपनी पढ़ाई एक छोटे से पब्लिक स्कूल से की थी लेकिन एक विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक को पूरा करने के बाद फाइनेंस में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की थी अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक फाइनेंशियल फर्म में भी नौकरी की थी, कुछ साल तक वह वायदा और विकल्प फर्म में एक निदेशक के पद पर भी रहे।
साल 1996 में उन्होंने अपने दो साथियों के साथ एक वेब पोर्टल की स्थापना की थी इसके साथ-साथ उन्होंने न्यूपीडिया और विकिपीडिया की स्थापना के लिए शुरुआती समय में धन भी उपलब्ध करवाया था आगे चलकर विकिपीडिया ने बहुत ही तेजी से विकास किया और यह सफलता की नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई।
विकिपीडिया की विशेषताएं
वर्तमान समय में Wikipedia आम इंसान के ज्ञान के भंडार को बढ़ाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अब हम आपको विकिपीडिया की कुछ विशेषताएं बताने वाले हैं जिससे आप विकिपीडिया को और भी आसानी से समझ पाएंगे Wikipedia की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है
- विकिपीडिया एक बिलकुल मुफ्त online ज्ञानकोष है, जहां पर आपको प्रत्येक विषय के बारे में जानकारी मिल जाती है, चाहे वह विषय साइंस, कल्चर, खेल, बिजनेस, राजनीति, फौज, युद्ध ही क्यों न हो।
- विकिपीडिया पर आप जो भी जानकारी जानना चाहते हैं और जिस भी भाषा में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह आपको बड़ी ही आसानी से और बिल्कुल मुफ्त में मिल जाएगी।
- जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं है, आप घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आप रोमांचित महसूस करना चाहते हैं तो आप इसके “Random Article” टूल का प्रयोग करके देख सकते हैं।
Wikimedia द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाएं
विकिमीडिया फाउंडेशन के द्वारा इंटरनेट यूजर्स को विकिपीडिया के साथ-साथ और भी कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं
Wikibooks
विकीबुक्स इंटरनेट पर मुफ्त में किताबों का संग्रह रहता है, जिन लोगों को किताबें पढ़ने का शौक रहता है वह बड़ी आसानी से यहां पर किताबें पढ़ सकते हैं।
Wikisource
यह एक ऑनलाइन डिजिटल लाइब्रेरी है, यहां से आप कंटेंट को बुक्स के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
Wikiquotes
एक विचार आपके पूरे जीवन को बदलने की क्षमता रखता है, यहां पर आपको वैज्ञानिकों, लेखकों, व्यापारियों, इतिहासकारों आदि के अनुभव और उनके ज्ञान के आधार पर कई बातें बताई गई हैं, और इन्हीं के संग्रह को विकीक्वोट कहते हैं।
Wikinews
Wikinews पूरी दुनिया भर में आंदोलन का एक मुक्त और विश्वसनीय स्त्रोत है, आप भी wikinews पर समाचार लिख और प्रकाशित कर सकते हैं।
Wiktionary
Wiktionary एक ऑनलाइन शब्दकोश है, इसे अंग्रेजी भाषा में बनाया गया है ताकि दुनिया की सभी भाषाओं को परिभाषित किया जा सके।
Wikiversity
विकिवर्सिटी एक लर्निंग प्रोजेक्ट है यहां पर प्री-स्कूल के स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षा बिल्कुल मुफ्त है, आप अपनी भाषा, कक्षा और विषय के अनुसार उपलब्ध सामग्री का प्रयोग कर सकते हैं।
Meta-Wiki
भविष्य में विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा क्या परियोजनाएं बनाई जाने की जरूरत है कैसे कार्य करना चाहिए और काम क्यों करना चाहिए, मेटा-विकी ऐसा मंच है जहां इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सकती है यहां वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की जाती है जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
Wikispecies
पृथ्वी पर जीवन कई प्रकार के रूप में मिलता है हम मनुष्य इस प्रक्रिया के सबसे विकसित उत्पादों में से एक हैं हमारे अलावा भी पृथ्वी पर जीवन के अलग-अलग रूप हैं, जैसे कि पेड़, पौधे, जानवर, जंगल, कीड़े, पक्षी आदि।
Mediawiki
मीडियाविकी के जरिए आप भी खुद का विकिपीडिया बना सकते हैं यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जो सभी लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है, इसकी सहायता से कोई भी व्यक्ति अपना विकी प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है।
Wikitech
यह प्लेटफार्म विकिपीडिया फाउंडेशन की तकनीक और दस्तावेज के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाता है कोई भी व्यक्ति Wikitech में योगदान करने के लिए स्वतंत्र नहीं है, अगर आप इस प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको विकीमीडिया डेवलपर का खाता बनाने की आवश्यकता होगी इसके बाद ही आप किसी पृष्ठ को संपादित कर पाएंगे यह प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है जो विकिपीडिया और वेब डेवलपर के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ समझ नहीं आया है या आप विकिपीडिया के मालिक से संबंधित या कुछ और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ भी सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्द ही देंगे। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ जरूर शेयर करना।
तो कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल इस आर्टिकल में हमने जाना कि विकिपीडिया का मालिक कौन है यह किस देश की कंपनी है आशा करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा हमारा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि हम आपके सामने संपूर्ण और सही जानकारी विस्तारपूर्वक तरीके से पेश कर पाएं और आप जो जानकारी जानना चाहते हैं वह जानकारी आपको प्राप्त हो जाए।
ये भी पढ़े –
दुनिया का सबसे ताकतवर देश कौन सा है टॉप 10 लिस्ट
प्रधानमंत्री से शिकायत कैसे करें ऑनलाइन
एजुकेशन लोन कैसे ले डॉक्यूमेंट और लोन प्रक्रिया समझिये