आज के इस पोस्ट में हम आपको World की जनसंख्या कितनी है 2022 में इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर आपने टीवी चैनल अखबारों में दुनिया के सबसे अधिक Population वाले देशों के बारे में सुना होगा। अगर आप इस बारे में ज्यादा नहीं जानते तो आपको बता दे कि विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश चाइना है। जिसकी आबादी 143 करोड़ के पार है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हमारा भारत आता है। जिसकी वर्तमान जनसंख्या 137 करोड़ से ज्यादा है। ये तो हो गयी देशों की बात अब आप ये भी जानना चाहते होंगे कि आखिर पूरे विश्व की जनसंख्या कितनी है और यह कितनी तेजी से बढ़ रही है। तो आपको बता दे कि विश्व की आबादी हर घंटे, हर सेकंड में बढ़ रही है ऐसे में इसकी सटीक जानकारी प्राप्त करना थोड़ा मुस्किल है। लेकिन इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
दुनिया की आबादी को कण्ट्रोल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने साल 1989 में पहली बार 11 जुलाई को World Population Day मनाने की घोषणा की थी। दरअसल तेजी से बढ़ती आबादी ने हमारे सामने कई मुश्किले खड़ी कर दी हैं। बढ़ती आबादी से होने वाली समस्या पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। ऐसे में दुनिया के हर व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह बढ़ती जनसंख्या से होने वाली समस्या को समझे और Population कण्ट्रोल करने में मदद करे।
World की जनसंख्या कितनी है
वर्तमान समय यानी 2021 की बात करे तो दुनिया की आबादी 777 करोड़ (7.7 अरब) के पार पहुँच चुकी है। जो हर पल बढ़ते जा रही है। इस बढ़ती आबादी में सबसे ज्यादा योगदान चीन का है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में विश्व के 17.9 प्रतिशत लोग रहते हैं। भारत के पड़ोसी देश चाइना के अलावा सबसे अधिक आबादी में पाकिस्तान पांचवे स्थान पर आता है। जबकि बांग्लादेश का स्थान आठवा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश कभी भारत का ही हिस्सा हुआ करते थे। विश्व की जनसंख्या किस तेजी से बढ़ी है उसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
- साल 1974 में 4 अरब
- साल 1987 में 5 अरब
- साल 1999 में 6 अरब
- साल 2012 में 7 अरब
इंटरनेट में एक वेबसाइट वर्ल्डमीटर नाम से है। जो पूरी दुनिया के साथ लगभग सभी देशों की वर्तमान जनसंख्या की गणना करती है। इस वेबसाइट में आप किसी भी देश की जनसंख्या की गिनती लाइव देख सकते है। इस वेबसाइट के मुताबिक वर्तमान में पूरे दुनिया की जनसंख्या 7,774,854,999 (777 करोड़) है। जो हर सेकंड बढ़ रही है विकिपीडिया वेबसाइट के अनुसार भी वर्ल्ड की आबादी 777 करोड़ हो गयी है। नीचे आप देख सकते है कि बीते सालों में दुनिया की आबादी किस प्रकार बढ़ी है।
- 2020 – 7,774,854,999
- 2015 – 7,383,008,820
- 2010 – 6,958,169,159
- 2005 – 6,542,159,383
- 2000 – 6,145,006,989
- 1995 – 5,751,474,416
- 1990 – 5,330,943,460
- 1985 – 4,873,781,796
- 1980 – 4,458,411,534
- 1975 – 4,079,087,198
- 1970 – 3,700,577,650
- 1965 – 3,339,592,688
- 1960 – 3,033,212,527
- 1955 – 2,772,242,535
- 1950 – 2,536,274,721
साल 1950 में जहां विश्व की आबादी लगभग 250 करोड़ हुआ करती थी। अब वर्तमान में 7 अरब के पार पहुंच चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि पूरे विश्व में भारत की आबादी सबसे तेजी बढ़ रही है। यह बात कुछ हद तक सही है लेकिन दुनिया में और भी देश है जिनकी जनसंख्या वृद्धिदर भारत से भी तेज है। कुछ आकड़े बताते है कि आने वाले सालों भारत Population के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ देगा।
तो अब आप जान गए होंगे कि World की जनसंख्या कितनी है में यहां हमने आपको कुछ आकड़े साझा किये है जिससे आपको दुनिया की आबादी के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। वैसे आपको बता दे कि आज एक बड़ी आबादी भोजन, शिक्षा, और स्वाश्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से दूर है और इसकी मुख्य वजह बढ़ती आबादी है। हालाकि कई देश आबादी को नियंत्रण में रखने के लिए योजना चला रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जनसंख्या वृद्धिदर कम नहीं हो रही है।
ये भी पढ़े –
- CNG गैसे पंप कैसे खोले लाखों रूपये कमाए
- भारत में सबसे पहले सूरज कहा निकलता है यहाँ जानिए
- भारत में कुल कितने गाँव है यहाँ जाने
- सिर्फ 5 मिनिट में किसी भी मोबाइल का पैटर्न लॉक कैसे तोड़े
I like it
I like it
Hindustan ki jansankhaya
what a mind of brendan greene ossm
i love this game so much
it is my indian life
Good information
Good 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 🙏🏻 👍 nice 👍 👌 😀 😋 😄 😉