आज के पोस्ट में जानेंगे Jio Phone में Bank Account का Balance कैसे चेक करे खाता किसी भी बैंक में हो कभी न कभी हमें बैलेंस पता करने की जरुरत पड़ जाती है। ऐसे में खाते में जमा राशी को जानने के लिए हम बैंक की ब्रांच जाते है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी में इतना विकास हो चुका है कि आप घर पर बैठे अपने Jio मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए खाते में जमा राशी जानना और भी सरल हो जाता है। स्मार्टफोन में आप बैलेंस पता करने के लिए Netbanking और App का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अब बैंकों ने कीपैड मोबाइल फोन यूजर के लिए भी सुविधा प्रदान की है जिसे Miss Call Banking के नाम से जाता है।
आज के समय बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जैसे Miss Call, SMS, Net Banking, डेबिट कार्ड और USSD Code आदि। यदि आपके पास डेबिट कार्ड या फिर नेटबैंकिंग नहीं है तो आप अपने कीपैड फोन के जरिये Miss Call नंबर से भी बैलेंस इन्क्वारी कर सकते हैं। हालाकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में रजिस्टर होना आवश्यक है।
Jio Phone में Bank Account का Balance कैसे चेक करे
जिन लोगो के पास Jio Phone जैसा कीपैड मोबाइल है वह Miss Call से बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट में जमा राशी जानने का एक और तरीका USSD Code है। तो यूएसएसडी कोड से बैंक बैलेंस कैसे पता करते है हमने इस बारे में पहले से ही एक पोस्ट लिखा है जिसे आप साईट में सर्च करके पढ़ सकते हैं। कोड को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास बैंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।
यदि आप अपने जिओ फोन से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने बैंक में अपना जिओ नंबर रजिस्टर करवाना होगा। नंबर रजिस्टर करवाने के लिए आपको ब्रांच जाकर एक एप्लीकेशन आधार कार्ड और आईडी कार्ड या पासबुक की जरुरत पड़ेगी। जिसके जमा करने के बाद आपका जिओ नंबर रजिस्टर कर दिया जायेगा।
बैंक की मिस्ड कॉल सेवा का लाभ लेने के लिए SBI बैंक के ग्राहक सबसे पहले अपने बैंक में रजिस्टर नंबर से REG<Space>Account Number मैसेज टाइप करके इसे 09223488888 नंबर पर भेजना है. इसके बाद एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा जिसमें बताया जायेगा कि आपने सक्सेसफुली SBI की Miss Call और SMS सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है।
SBI को छोड़कर बाकि बैंक में आपको मिस कॉल और SMS सेवा के लिए नंबर रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं है। SBI को छोड़ बाकि बैंक में आप डायरेक्ट अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से मिस कॉल कर सकते हैं। नीचे कुछ बड़ी बैंकों के मिस्ड कॉल नंबर दिए गए है। यदि इनमे से किसी बैंक में आपका अकाउंट है तो आप इन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Banks | Balance Enquiry | Mini Statement |
Allahabad Bank | 09224150150 | 09224150150 |
Andhra Bank | 09223011300 | x |
Axis Bank | 18004195959 | 18004196969 |
Bandhan Bank | 9223008666 | 9223008777 |
Bank of Baroda | 09223011311 | x |
Bank of India | 09015135135 | x |
Bank of Maharashtra | 9222281818 | x |
Bhartiya Mahila Bank | 09212438888 | x |
Canara Bank | 09015483483 | 09015734734 |
Catholic Syrian Bank | x | x |
Central Bank of India | 9555244442 | 9555144441 |
Citibank | 09880752484 | x |
City Union Bank | x | x |
Corporation Bank | 09289792897 | x |
DCB Bank | 7506660011 | 7506660022 |
Deutsche Bank | 18602666601 | x |
Dhanalakshmi Bank | 08067747700 | 08067747711 |
Federal Bank | 8431900900 | 8431600600 |
HDFC Bank | 18002703333 | 18002703355 |
ICICI Bank | 9594612612 | 9594613613 |
IDBI Bank | 18008431122 | 18008431133 |
IDFC Bank | 18002700720 | x |
Indian Bank | 09289592895 | x |
Indian Overseas Bank | x | x |
Indus Ind Bank | 18002741000 | x |
J&K Bank | x | x |
Karnataka Bank | 18004251445 | 18004251446 |
Karur Vysya Bank | 09266292666 | 09266292665 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740110 | x |
Lakshmi Vilas Bank | x | x |
Nainital Bank | x | x |
Oriental Bank of Commerce | x | x |
Punjab and Sind Bank | 9223984344 | x |
Punjab National Bank | 18001802222 | 01202490000 |
Repco Bank | x | x |
Saraswat Bank | 9223040000 | 9223501111 |
South Indian Bank | 09223008488 | x |
Standard Chartered Bank | x | x |
State Bank of India | 09223766666 | 09223866666 |
Syndicate Bank | 09664552255 | 08067006979 |
Tamilnad Mercantile Bank Ltd | 09211937373 | x |
The Ratnakar Bank | 1800 419 0610 | x |
UCO Bank | 09278792787 | 09213125125 |
Union Bank of India | 09223008586 | x |
United Bank of India | 09015431345 | x |
Yes Bank | 09223920000 | 09223921111 |
यहाँ हमने आपको देश की लगभग सभी जाना पहचानी कंपनी के Missed Call नंबर शेयर किये है। इनमे किसी न किसी बैंक में आपका अकाउंट जरुर होगा। तो अगर आप अपने Jio Phone से Bank Balance चेक करना चाहते है ऊपर बताई गयी लिस्ट में अपनी बैंक की नाम सर्च करना है और उसके आगे लिखा नंबर रजिस्टर मोबाइल से डायल करना है।
जब आप कॉल करोगे तो लगभग 3 सेकंड बाद वह ऑटोमेटिक कट जाएगा और उसके लगभग 5 सेकेंड के अंदर आपके मोबाइल पर अकाउंट बैलेंस का मैसेज आ जाएगा। जिसमे आपके अकाउंट में राशी की जानकारी मौजूद रहेगी।
लिस्ट में मिनी स्टेटमेंट के नंबर भी शामिल किये गए हैं। अगर आप अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट जानना चाहते है तो ऊपर दिए गए नंबर को डायल करके जान सकते है।
तो अब आप जान गए होंगे कि Jio Phone में Bank Account का Balance कैसे चेक करे इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक में रजिस्टर नंबर होना आवश्यक है। यदि आपके खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है। तो ऊपर आपको इसका तरीका भी बता दिया गया है। नंबर रजिस्टर करने के बाद आपको ऊपर बताये गए नंबर पर कॉल करना है। कॉल करने के कुछ सेकंड बाद आपने मोबाइल में बैंक बैलेंस का मैसेज आ जायेगा।
ये भी पढ़े –
- भारत की वर्तमान कुल जनसंख्या कितनी है
- इंडिया के 10 सबसे गरीब राज्य यहाँ जानिए
- भारत के सात अजूबे इमेज सहित देखिये
Thank you for sharing the good stuff
Account number check karna hai
mere account me mobil number registration nahi kyrapiya hame
suraj das
Khata check
Khata check
Hii