भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है नाम जानिये

क्या आपको पता है भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है नहीं पता तो आज हम आपको इनके नाम के बारे में बताने जा रहे हैं। बहुत से लोग इस तरह की जनरल नॉलेज जानने के लिए उत्सुक रहते है जबकि कुछ लोग एग्जाम की तैयारी के लिए भी ऐसी जानकारी पाना चाहते हैं। यदि आप भी इंडिया के निवासी है। तो आपको भी भारत की सीमा से लगे देश के बारे में जरुर जानना चाहिए इससे आपका ज्ञानवर्धन होगा। बता दे कि भारत के कुछ पड़ोसी देशों में आप बिना किसी रोक टोक के आ जा सकते हैं जैसे नेपाल और भूटान जबकि कुछ देश ऐसे है जहां दोनों देशों की सीमा में काफी कड़ी सुरक्षा रहती है।

भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है

इंडिया और पाकिस्तान के बॉर्डर में आये दिन तनातनी देखने को मिलती है सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कई युद्ध भी हो चुके हैं जिसमें हजारों लाखों सैनिक शहीद हो चुके हैं। हालाकि भारत के सभी पड़ोसी देश की सीमाओं में पाकिस्तान की तरह कड़ी सुरक्षा की जरुरत नहीं पड़ती है। कुछ पड़ोसी देश में तो आप बिना वीजा पासपोर्ट के प्रवेश कर सकते हैं। जहां तक भारत की जलीय सीमा से लगे देश की बात करे तो सबसे पहला नाम श्रीलंका का आता है इसके बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमार भी जलीय सीमा शेयर करते हैं।

भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है वहीं साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश होने के कारण भारत की सीमा 7 देशों से मिलती है। जिनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश का नाम शामिल है। कहीं कहीं आपको भारत के स्थलीय पड़ोसी देश की संख्या 6 देखने को मिल सकती है क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा POK से लगी हुई जिसमें फिलहाल पाकिस्तान का कब्जा है।

POK को भारत और पाकिस्तान दोनों अपना अपना एरिया बताते हैं ऐसे में अगर आप भारत के नजरिये से देखे तो भारत की सीमा अफगानिस्तान से भी मिलती है जिसकी सीमा की लंबाई सबसे कम है। चलिए अब आपको भारत के सभी पड़ोसी देशों के नाम और उनकी सीमा की लंबाई बताते हैं।

1. बांग्लादेश (4096 KM)

2. चीन (3488 KM)

3. पाकिस्तान (3323 KM)

4. नेपाल (1751 KM)

5. म्यांमार (1643 KM)

6. भूटान (699 KM)

7. अफनागिस्तान (106KM)

याद रखने की ट्रिक – बचपन में MBA किया

ऊपर दी गयी लिस्ट में आप देख सकते है कि भारत की सबसे ज्यादा स्थलीय सीमा बांग्लादेश से मिलती है। जिसकी लंबाई 4096 किलोमीटर है इसके बाद इसकी सीमा घटते क्रम में अन्य 6 देशों से मिलती है इस ट्रिक से आपको यह आसानी से याद हो जायेंगे।

तो अब आप जान गए होंगे कि भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है आपको बता दे कि भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश से लगे बॉर्डर में कड़ी नजर रखी जाती है। जबकि नेपाल, भूटान और म्यांमार के बॉर्डर में स्थानीय लोग बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के एक दूसरे के बॉर्डर को क्रॉस कर सकते हैं। म्यांमार से भारतीय राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर की सीमा लगी हुई है। म्यांमार से भारत 1643 किलोमीटर की सीमा शेयर करता है इसके बावजूद दोनों काफी अच्छे पड़ोसी देश हैं।

ये भी पढ़े –

Previous articleJio Phone में Photo Edit कैसे करे ऑनलाइन और ऑफलाइन
Next articleJio Phone को Update कैसे करें 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here