दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है 2023 में

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है 2023: जैसा कि हम सभी जानते है कि भारतीयों को सोना काफी पसंद है। यहाँ शादी और सजावट के लिए सोना का प्रयोग किया जाता है। दुनिया के किसी अन्य देश में शादी समारोह में सोना का प्रयोग बहुत कम ही देखने को मिलता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि भारत में गोल्ड का इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है। इसलिए सबसे ज्यादा सोना भी भारत के पास होगा लेकिन ऐसा नहीं है। भले ही भारत में सोने का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है लेकिन दुनिया के सबसे अधिक सोना रखने वाले देश में भारत का स्थान काफी पीछे है।

दरअसल ज्यादातर देश सोना इसलिए रखते हैं ताकि उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे। सोना ऐसी कीमती धातुओं में से एक है जिसका प्रयोग देश की विपरीत परिस्थितियों में भी किया जा सकता है। जिन देशों के पास गोल्ड का अधिक भंडार है उनके रिज़र्व बैंक या सेंट्रल बैंक के पास अधिक सोना होता है लेकिन भारत में इसका उल्टा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

रिज़र्व बैंक के पास ज्यादा सोना होने की बजाय जनता के पास अधिक सोना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते है ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि अधिक सोना रखने वाले देशों में भारत कौन से स्थान पर है।

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

हालही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट आयी है जिसमें बताया गया है दुनिया का सबसे ज्यादा सोना किस देश में है इस रिपोर्ट में उन टॉप देशों के नाम बताये गए हैं जिनके पास सबसे अधिक गोल्ड भंडार है। तो चलिए सबसे अधिक सोना रखने वाले टॉप देश के बारे में जानते हैं।

1. अमेरिका (USA)

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका है जिसके पास सबसे अधिक सोना है। अमेरिका एक विकसित और शक्तिशाली देश है जहां दुनिया के सबसे अधिक अमीर आदमी रहते हैं ऐसे में अमेरिका एक अमीर देश भी है। भले ही अमेरिका के लोग भारत की तरह सोने के आभूषण न पहनते हो लेकिन इनकी सरकार के पास काफी अधिक सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट अनुसार अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है।

2. जर्मनी

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

दुनिया में सबसे अधिक गोल्ड रखने वाला दूसरा देश जर्मनी है। जर्मनी भी एक विकसित देश है इस देश में अधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,381 टन है इसके साथ यूरोपीय देशों में सबसे अधिक सोना जर्मनी के पास ही है।

3. इटली

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इटली है इटली दूसरा यूरोपीय देश है। जिसके पास 2,452 टन सोना है एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली के विदेशी मुद्रा भंडार में 64 फीसदी सोना है।

4. फ्रांस

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

जर्मनी के पड़ोसी देश फ्रांस का गोल्ड भंडार 2,436 टन है। ज्यादातर देश विदेशी मुद्रा भंडार में ज्यादा सोना रखना पसंद करते हैं और इस लिस्ट में फ्रांस चौथे स्थान पर आता है।

5. चीन

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

हमारा पड़ोसी देश चीन सोना रखने के मामले में हमसे कही आगे है। इस लिस्ट में पहले चीन रूस के बाद आता था लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए पिछले तीन सालों में 600 टन सोना खरीदा है वर्तमान समय में चीन के पास 1,890 टन सोना है।

6. रूस

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

रसिया दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसकी सीमा पूर्वी एशिया से लेकर यूरोप तक मिलती है। इस देश में भी सोने का उत्पादन किया जाता है रूस का अधिकारिक गोल्ड रिज़र्व 1,842 टन है।

7. स्विट्ज़रलैंड

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाने वाला देश स्विट्ज़रलैंड के पास 1,040 टन सोना है। इस देश में विदेशी मुद्रा भंडार का यह 6 फीसदी है यह एक ऐसा देश है जिसमे अपना सोना दूसरे देशों की बैंकों में रखा हुआ है।

8. जापान

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

जापान अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। कई छोटे छोटे द्वीपों से मिलकर बने इस देश के पास 765 टन सोना है। साल 1950 में इस देश महज 6 टन सोना हुआ करता था लेकिन अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस देश ने लगातार सोने की खरीद की है।

9. नेदरलैंड्स

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

यूरोपियाई नेदरलैंड्स एक खुबसूरत देश है। वहीं इसके गोल्ड भंडार की बात करे तो इसके पास 612 टन सोना है इस लिस्ट में यह नावें स्थान पर आता है।

10. तुर्की

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है

ऐसा माना जाता है कि 9000 BC पहले सोने की खोज इसी देश में हुई थी लेकिन सबसे अधिक सोना रखने वाले देश में तुर्की नंबर 10 पर आता है। इस देश में अधिकारिक रूप में 595 टन सोना है।

ये भी पढ़े

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है यहाँ हमने आपको वर्तमान समय की टॉप 10 लिस्ट बताई है। हालाकि इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं लेकिन भारत में जिस तरह से गोल्ड की खरीददारी हो रही है। आने वाले समय में भारत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो जायेगा।

अब आप जानना चाहते होंगे वर्तमान में भारत किस नंबर है तो आपको बता दे कि इस लिस्ट में भारत 11वें नंबर पर आता है भारत के पास 558 टन सोना मौजूद है।

Previous articleभारत का कौन सा राज्य कब बना सभी राज्यों का स्थापना वर्ष
Next articleकॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें किसी भी मोबाइल फोन में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here