इस पोस्ट में आप जानेंगे Twitter से Video डाउनलोड कैसे करे सोशल मीडिया वेबसाइट का उपयोग हम सभी करते हैं क्योंकि इनसे हम अपने दोस्त परिजन से कनेक्ट रहते हैं। सोशल मीडिया साईट Twitter की बात करे तो यहाँ हमें कई चीज देखने को मिलती है फिर चाहे वो कोई जरुरी समाचार हो या फिर किसी अहम मुद्दे पर बना मीम। इस साईट में यूजर अपने विचार को साझा करने के अलावा Video, Photo भी पोस्ट करते हैं। ट्विटर को ऑफिसियल वेबसाइट भी माना जाता है क्योंकि यहाँ लोग बेकार के पोस्ट साझा नहीं करते हैं। इसमें किसी जरुरी मुद्दे को लेकर ही बातचीत होती है।
जैसा कि हम सभी जानते है कि Twitter पर कई यूजर फोटो और वीडियो भी पोस्ट करते हैं। कई बार इसमें ऐसे वीडियो आ जाते हैं जिन्हें हम अपनी मोबाइल फोन की गैलरी में सेव करने की कोशिश करते है। हालाकि आप Twitter में मौजूद इन फोटो और Video को अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं लेकिन इनका कोई भी ऑफिसियल डाउनलोड ऑप्शन नहीं होता है। ऐसे में अगर आप वीडियो डाउनलोड करे तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी Apps या फिर वेबसाइट की मदद लेनी होगी।
इंटरनेट में कई सारे थर्ड पार्टी App और वेबसाइट है जिनसे आप बहुत आसानी से किसी भी Twitter Video को डाउनलोड कर सकते है। इन वेबसाइट से आप वीडियो को अपने मोबाइल के स्टोरेज में सेव कर पाएंगे। यहाँ हम जो तरीका बताने जा रहे हैं उससे आप वीडियो के अलावा इमेज, GIF एनीमेशन भी अपने मोबाइल की गैलरी में सेव कर सकते हैं। इसमें आपको किसी थर्ड पार्टी अप्प की जरुरत नहीं पड़ेगी वीडियो को आप सिर्फ एक वेबसाइट के इस्तेमाल से डाउनलोड कर पाएंगे।
Twitter से Video डाउनलोड कैसे करे
अगर आप Twitter यूज करते है तो आपको भी पता होगा की इसमें Video डाउनलोड करने को कोई ऑप्शन नहीं मिलता है। लेकिन आप सिर्फ वीडियो के लिंक से उसे अपने गैलरी में सेव कर सकते है तो चलिए आपको ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बताते हैं।
1. इसके लिए सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट में लॉग इन करे।
2. अब आप उस वीडियो को प्ले करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
3. वीडियो के नीचे राईट साइड में आपको एक आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
4. इससे कुछ ऑप्शन नजर आयेंगे आपको Copy Link To Tweet पर क्लिक करना है इससे वीडियो का लिंक कॉपी हो जायेगा।
अब आपको अपने ब्राउज़र में downloadtwittervideo.com की वेबसाइट में जाना है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर हो रहा है कि यह वेबसाइट ट्विटर में मौजूद सभी वीडियो को डाउनलोड करती है। जब आप इसे ओपन करेंगे तो इसके होमपेज में आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा। इसमें आपको पहले से कॉपी की गयी वीडियो की लिंक पेस्ट कर देना है। इसके बाद नीचे दिए गए Download MP4 पर क्लिक कर देना है आपकी वीडियो सेव होना शुरू हो जाएगी।
Twitter से Video डाउनलोड करने का तरीका
अगर किसी कारण से ऊपर बताई गयी वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो आप दूसरी वेबसाइट Twdown.Net का उपयोग कर सकते हैं। इसमें भी आपको वही स्टेप फॉलो करना है जो ऊपर बताये गए हैं जैसे आपको सबसे पहले उस Twitter Video का लिंक कॉपी करना है। जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है लिंक कॉपी करने के लिए आपको वीडियो के नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करना है। इसके बाद Copy Link To Tweet पर क्लिक करना है इससे वीडियो का लिंक कॉपी हो जायेगा।
अब आपको Twdown.Net की वेबसाइट ओपन करना है इसके होमपेज में भी आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा। आपको इस पर Video के लिंक को डाल देना है। जिसे आपने ट्विटर से कॉपी किया था इसके बाद सामने दिखाई दे रहे डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद अलग अलग क्वालिटी के हिसाब से डाउनलोड बटन सामने आ जायेंगे। आप अपने क्वालिटी से डाउनलोड बटन पर क्लिक करे आपकी वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।
इस तरह आप Twitter से MP3, MP4 और HD एनीमेशन Video डाउनलोड कर पाएंगे। यहाँ हमने आपको ट्विटर वीडियो को गैलरी में सेव करने की दो वेबसाइट बताई है और दोनों काम कर रही है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी को भी ट्राय करके देख सकते हैं। अगर किसी कारण से एक काम नहीं कर रही है तो दूसरी वेबसाइट ट्राय करे।
तो अब आप जान गए होंगे कि Twitter से Video डाउनलोड कैसे करे पहले ट्विटर के वीडियो डाउनलोड करना बहुत मुस्किल था लेकिन अब कई सारी वेबसाइट आ गयी हैं। जिनसे आप आसानी से कुछ सेकंड के अन्दर किसी भी ट्विटर वीडियो को अपने मोबाइल फोन की गैलरी में सेव कर सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और इससे आप अपने मनपसंद Twitter Video डाउनलोड कर पाएंगे।
ये भी पढ़े –
- पाकिस्तान की कुल जनसँख्या कितनी है
- Free Fire गेम का मालिक कौन है ये किस देश का गेम है
- भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौनसे है
Twitter se video ke alawa aur bhi kuchh download kar sakte hai.