भारत से कितने देश अलग हुए हैं उनके नाम और इतिहास

इस आर्टिकल में जानेंगे भारत से कितने देश अलग हुए हैं उनके नाम जैसा कि हम सभी जानते है कि इंडिया का इतिहास काफी पुराना है। समय के साथ इसपर अलग अलग शासन देखे गए हैं पहले यहाँ राजाओं के शासन हुआ करते थे इसके बाद अंग्रेज आये और इन्होंने इंडिया नाम देते हुए सैकड़ों साल हुकूमत की थी। अंग्रेजों के शासन में और इसके पूर्व भारत काफी बड़ा देश हुआ करता था। लेकिन आक्रमण और राजनीति की वजह से इसका विघटन होता चला गया। जब भारतवर्ष को अंग्रेजों से आजादी मिली तो तो उस समय भी भारत के कई टुकड़े हुए थे।

भारत से कितने देश अलग हुए हैं

और इसका उदाहरण पाकिस्तान और बांग्लादेश है। हालाकि यह पहली बार नहीं था जब भारत को बांटा गया था इससे पहले भी भारतवर्ष को कई बार तोड़ा गया था। भले ही इंडिया के कई टुकड़े किये गए हों लेकिन आज भी हमारे देश का नाम दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में आता है और इसका श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है। जिन्होंने आजादी के बाद मिले भारत के अलग अलग राज्यों को संगठित किया था। भारत सरकार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ती बनाई है।

भारत से कितने देश अलग हुए हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इतिहास के संगठित भारतवर्ष से लेकर वर्तमान के भारत से 15 देश अलग हुए हैं। ऐसा नहीं है कि यह सभी एक साथ अलग हुए थे इनका समयकाल अलग अलग है। जैसे कुछ राजाओं के समय में स्वतंत्र हुए जबकि कुछ देश अंग्रेजों की कूटनीति की वजह से अलग हुए हैं। नीचे आपको ऐसे ही 15 देशों के नाम और लिस्ट बताई गयी है।

1. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान भी कभी इंडिया का अंग हुआ करता था और यहाँ हिन्दू राजा का राज हुआ करता था। इतिहासकारों की माने तो इसे हिन्दू राजा ने संधि के बाद सिकंदर को सौंप दिया था जिसके बाद से यहाँ इस्लामीकरण हो गया।

2. भूटान

वैसे तो भूटान काफी छोटा देश है लेकिन यह भी कभी भारत का अंग हुआ करता था। भूटान अंग्रेजी शासनकाल तक भारतवर्ष में शामिल था लेकिन आजादी के बाद इसने स्वयं को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था।

3. बांग्लादेश

यह देश भी अंग्रेजी शासनकाल तक भारत का हिस्सा था लेकिन आजादी के समय यह पाकिस्तान को दे दिया गया था। लेकिन कुछ सालों में इसपर पश्चमी पाकिस्तान का अत्याचार बढ़ने लगा था जिससे बाद यह पाक से भी अलग हो गया।

4. कम्बोडिया

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कम्बोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है जिसकी इमेज आप कम्बोडिया के नेशनल फ्लैग में भी देख सकते हैं। यह भगवान विष्णु जी का मंदिर है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पहले यहाँ भारत का शासन हुआ करता था।

5. ईरान

आज के ईरान एक अरब कंट्री है लेकिन पहले यहाँ आर्यन रह चुके हैं ऐसा माना जाता है की इतिहास में भारत के आर्यन यहाँ जाकर बस गए थे। लेकिन इसके पड़ोसी देशों में रहने वाले अरब के आक्रमणकारियों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था।

6. इंडोनेशिया

आज इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है लेकिन यह भी कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था हालाकि आज भी इंडोनेशिया में काफी लोग हिन्दू धर्म को फॉलो करते हैं।

7. फिलिपींस

यह भी पूर्वी एशिया का देश है जो कभी भारतवर्ष का हिस्सा हुआ करता था लेकिन भारत के रास्ते यहाँ मुस्लिम आक्रमणकारी पहुँच गए और इसे स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था यहाँ भी कुछ प्रतिशत में हिन्दू आबादी रहती है।

8. मलेशिया

पूर्वी एशिया के ज्यादातर देशों का इतिहास लगभग एक जैसा रहा है जिससे मलेशिया भी अछूता नहीं रहा है। पहले यहाँ हिंदूवादी लोग रहा करते थे लेकिन बाद में यहाँ भारत के बौद्ध अनुयायी बसते चले गए और इंडिया से अलग हो गए थे।

9. म्यांमार

इस देश को हम बर्मा के नाम से भी जानते हैं क्योंकि भारतवर्ष में इसका नाम बर्मा हुआ करता। था जब अंग्रेज भारत आये तो उन्होंने इंडिया के साथ म्यांमार को भी अपने कब्जे में ले लिया था जिसके बाद यहाँ भी सैकड़ों साल शासन किया।

10. नेपाल

फिलहाल तो दुनिया में एक भी हिन्दू राष्ट्र नहीं है लेकिन नेपाल स्वयं को हिन्दू राष्ट्र बताता है क्योंकि यहाँ की ज्यादातर आबादी हिन्दू धर्म को फॉलो करती है। इसकी ज्यादातर सीमा भारत से लगती है लेकिन यह भी समय के साथ इंडिया से अलग हो गया।

11. पाकिस्तान

इसके बारे में हम सभी जानते है क्योंकि इसे हमारे देश के इतिहास में भी पढ़ाया जाता है। जब भारत को आजाद किया गया था तब मुस्लिम लीग ने अपना अलग देश पाकिस्तान बनाने का फैसला किया था जिसके फलस्वरूप पाक का निर्माण हुआ।

12. श्रीलंका

इस देश का जिक्र रामायण में भी देखने को मिलता है क्योंकि रावण श्रीलंका का ही निवासी था भारत से श्रीलंका महज 37 किलोमीटर दूर है। यह भी भूटान की तरह अंग्रेजों के शासन तक भारतवर्ष का हिस्सा हुआ करता था लेकिन अंग्रेजों ने इसे अलग देश बना दिया था।

13. थाईलैंड

भारतीय इतिहास के मुताबिक इसका प्राचीन नाम श्यामदेश था यहाँ कभी हिन्दू राजस्व हुआ करता था लेकिन यहाँ भी बौद्ध धर्म के प्रचार के कारण हिन्दुओं की संख्या कम हो गयी और यह इंडिया से अलग हो गया।

14. तिब्बत

वर्तमान में तिब्बत पर चीन का कब्जा है चीन ने अंग्रेजों के शासनकाल के बाद तिब्बत पर अपनी सेना भेजकर इसपर जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। इसके बाद से दुनिया इसे चीन का हिस्सा मानने लगी लेकिन सच्चाई यही है कि तिब्बत पर भी कभी भारतीय शासन था।

15. वियतनाम

इतिहास में यहाँ भी काफी हिन्दू लोग निवास करते थे लेकिन धीरे धीरे यहाँ बौद्ध धर्म हावी होता गया। पहले इस देश का नाम चम्पा हुआ करता था यहाँ हिन्दुराज समाप्त होने के बाद यह अलग देश बन गया।

तो अब आप जान गए होंगे कि भारत से कितने देश अलग हुए हैं इस पोस्ट में हमने आपको भारतवर्ष और इससे अलग हुए देश के नाम बताये हैं। प्राचीन काल में इंडिया काफी बड़ा देश हुआ करता था लेकिन समय के साथ इसका विघटन होता चला गया। हालाकि आज भी हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े देशों में सातवें स्थान पर आता है वहीं जनसँख्या के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़े –

Previous articleदुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी कौन सी है
Next articleआवाज बदलकर बात करने वाला ऐप्स डाउनलोड करें
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here