क्या आप जानना चाहते हैं भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022 में अगर आप एक भारतीय है तो आपको इस तरह की भारतीय जनरल नॉलेज पता होना चाहिए। अक्सर न्यूज चैनल में देश के प्रधानमंत्री के बारे में चर्चा होती रहती है। ऐसे में ज्यादातर लोगो को इसकी जानकारी होती है। लेकिन राष्ट्रपति एक ऐसा पद है जिसकी चर्चा कुछ खास मौकों पर ही होती है। ऐसे में बहुत कम लोगो को पता होता है कि India के President कौन है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। भले ही भारत में देश को चलाने की बागडोर प्रधानमंत्री के हाथों में होती है लेकिन इंडिया का सर्वोच्च पद प्रेसिडेंट को ही माना जाता है। क्योंकि राष्ट्रपति पद देश का मुखिया होने के साथ देश का प्रथम नागरिक भी होता है।
दुनिया के लगभग सभी देशों के अपने प्रेसिडेंट और प्राइम मिनिस्टर होते हैं लेकिन देश के संविधान अनुसार इनकी शक्तियां अलग अलग होती हैं। जैसे अमेरिका में प्रेसिडेंट के पास सबसे ज्यादा शक्तियां होती हैं जबकि भारत में प्राइम मिनिस्टर को ज्यादा शक्तियां मिलती है। अंग्रेजों की वर्षों की गुलामी के बाद जब इंडिया आजाद हुआ तो भारतीय लोगो को शासन को सुचारू रूप से चलाने की चुनौती मिली थी। इन चुनौतियों को देखते हुए भारत में संविधान बनाया गया और इसमें अलग अलग पदों का कार्य और शक्तियों का उल्लेख किया गया था।
भारत के राष्ट्रपति कौन है
वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति Ram Nath Kovind हैं। जो कि साल 2017 से अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1955 को उत्तरप्रदेश में कानपुर जिले के परौख नामक गाँव में हुआ था शिक्षा में इन्होने वकालत में बी.कॉम और LLB की डिग्री प्राप्त की हुई है।
अपने करियर के शुरूआती समय में इन्होंने दिल्ली उच्च न्यायलय से वकालत प्रारंभ की थी। इसके बाद केंद्र सरकार के वकील पद पर बने रहे। इनकी राजनैतिक जिंदगी में तब बदलाव आया जब इनको 8 अगस्त 2015 को यह बिहार के राज्यपाल के रूप में चुना गया। इन्होंने अपने कार्यों को निष्ठावान तरीकों से पूरा किया जिसे देखते हुए इनकों BJP पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
राष्ट्रपति चुनाव के बाद 20 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें Ram Nath Kovind ने कांग्रेस की प्रेसिडेंट उम्मीदवार मीरा कुमारी को लगभग 3 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। इसके बाद इन्होंने 25 जुलाई 2017 को भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पश्चात 14वें राष्ट्रपति की तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी।
भारत के अबतक के राष्ट्रपति की लिस्ट
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1950 से 1962 तक
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक
- डॉ. जाकिर हुसैन 1967 से 1969 तक
वी.वी. गिरि (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1969 से 1969 तक
मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1969 से 1969 तक - वी.वी. गिरि 1969 से 1974 तक
- फखरुद्दीन अली अहमद 1974 से 1977 तक
बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1977 से 1977 तक - नीलम संजीव रेड्डी 1977 से 1982 तक
- ज्ञानी जेल सिंह 1982 से 1987 तक
- आर. वेंकटरमन 1987 से 1992 तक
- शंकर दयाल शर्मा 1992 से 1997 तक
- के.आर. नारायणन 1997 से 2002 तक
- एपीजे अब्दुल कलाम 1992 से 1997 तक
- प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012 तक
- प्रणव मुखर्जी 2012 से 2017 तक
- राम नाथ कोविंद 2017 से वर्तमान तक
भारत के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है
जैसा कि हम सभी जानते है किसी देश में राष्ट्रपति सर्वोच्च पद होता है लेकिन इन पद के अनुसार इनको उतना वेतन नहीं मिलता था। हालात कुछ ऐसे थे कि राष्ट्रपति की सैलरी 1.50 लाख प्रतिमाह थी जो बाकि कुछ सरकारी अधिकारियों के पद से कम थी। जिसे देखते हुए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट में प्रेसिडेट के वेतन को बढ़ाकर 5 लाख प्रतिमाह कर दिया गया था।
साल 2017 के बाद राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख कर दी गयी है जो टैक्स रहित है। इसके साथ ही राष्ट्रपति को मिलने वाली फ्री सुविधाओं में चिकित्सा, निवास, वाहन, सुरक्षा तथा दूरभाष शामिल की जाती है। राष्ट्रपति को अपनी सेवायें देने वाले लोगो के लिए भी सरकार एक अलग बजट देती है जो वह अपने व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च के सकते हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत के राष्ट्रपति कौन है आपको बताते चले कि देश के पहले प्रेसिडेंट डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। किसी देश का पहला प्रेसिडेंट बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होती है जिसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्राप्त किया था। इसके बाद समय समय पर इस पद पर व्यक्ति बदलते गए देश को 1950 से लेकर वर्तमान तक कुल 14 राष्ट्रपति मिल चुके है। जिनकी लिस्ट आप ऊपर देख सकते हैं तो उम्मीद करते हैं आज का यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा।
ये भी पढ़े –
- भारत के 10 सबसे अमीर राज्य कौन से हैं
- दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं यहाँ जानिये
- इंडिया का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है
Very nice
आपने इस लेख मे भारत के राष्ट्रपति के बारे मे काफी कुछ सही जानकारी दी हुई है जोकि मुजे काफी इसकी जानकारी चाहिए थी। मुजे इस लेख मे आपने जो लिस्ट बताई हुई है राष्ट्रपति की वो काफी अच्छी लगी है।
धन्यवाद।
बेहतरीन जानकारी दी आपने 🙂 जो की पढ़कर कर काफी अच्छा लगा।
आपने जो जानकारी दी प्रेरणा दायक है