दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है Duniya Ki 10 Sabse Unchi Imarat

Duniya Ki Sabse Unchi Building Kaun Si Hai: अगर आप भी मैनहेटन देखने का शौंक रखते हैं तो आप सबसे बड़ी इमारत के बारे में भी जानना चाहते होंगे। जब भी ऊंची इमारतों की बात होती है तो सबसे पहला नाम अमेरिका का आता है जहाँ सबसे ज्यादा स्काईस्क्रेपर मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक अमेरिका का रुख करते हैं।

एक वक्त ऐसा भी था जब अमेरिका के पास विश्व की सबसे ऊंची इमारत बनाने का रिकॉर्ड था लेकिन वर्तमान में यह किसी दूसरे देश के नाम हो गया है। तो दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कहां पर है सब कुछ बताएँगे आपको इस पोस्ट में इससे पहले आपको बता दे कि ऊंची बिल्डिंग किसी देश की GDP पर निर्भर नहीं रहता है क्योंकि अधिकतर मामलों में देखा गया है कि यह बिल्डिंग प्राइवेट सेक्टरों के हाथों में होती है।

इसके अलावा बड़ी बड़ी इमारत से यह भी तय नहीं किया जा सकता कि देश अमीर है उदाहरण के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा सम्रद्ध देश यूरोप महाद्वीप में मौजूद है लेकिन यूरोपियन कंट्री में आपको ऊंची इमारते देखने को नहीं मिलेंगी। हर देश की अपनी खास पहचान होती है जैसे अमेरिका अपनी बड़ी बड़ी इमारतों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है

तो चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नाम क्या है वैसे यूरोप के देशों को उनकी बेहतरीन कारीगरी से निर्मित ऐतिहासिक इमारत के लिए पहचाना जाता है। इतिहास में देखा जाए तो यूरोप के देश सबसे सम्रद्ध देश माने गए हैं जबकि भविष्य की कल्पना करे तो अमेरिका जापान और चाइना जैसे देश सबसे आगे नजर आते हैं क्योंकि इन देशों में वह सब कुछ है जो आप भविष्य में देखना चाहते हैं जैसे टेक्नोलॉजी, बड़ी बड़ी इमारते, पैसा आदि।

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नाम बुर्ज खलीफा है जो UAE देश के दुबई शहर में स्थित है बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर यानी 2716 फीट है। इस इमारत में 163 फ्लोर हैं और इतनी ऊंचाई तक पहुँचने के लिए इसमें विश्व की सबसे तेज लिफ्ट लगाई गयी हैं।

ये लिफ्ट 65 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हैं जिससे यह इमारत के 124वें मंजिल में पहुँचने के लिए महज 2 मिनिट का समय लगता है। 124वें माले पर अवलोकन डेक मौजूद है जिसमें पर्यटक टेलिस्कोप की सहायता से दुबई के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

बुर्ज खलीफा का निर्माण 6 जनवरी 2004 को शुरू किया गया था जिसका काम पूरा होने में करीब 6 साल लग गए थे इसे आम जनता के लिए 4 जनवरी 2010 को खोला गया था।

बहुत से लोग इसके ओनर के बारे में जानना चाहते होंगे तो बता दे बुर्ज खलीफा के मालिक एमार प्रॉपर्टीज हैं इस बिल्डिंग के मुख्य आर्किटेक्ट Adrian Smith, George J. Efstathiou, Marshall Strabala हैं।

इसके कांट्रेक्टर Samsung C&T Corporation, Turner Construction, Laing O’Rourke थे। वहीं बुर्ज खलीफा बनाने में आई लागत की बात करे तो इसमें 1.5 बिलियन US डॉलर लगे थे कुछ रिपोर्ट की माने तो बुर्ज खलीफा का नाम बुर्ज दुबई रखा जाना था लेकिन इसके निर्माण में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।

मतलब इसको बनाने में पैसे कम पड़ गए थे जिसके बाद इसमें UAE के प्रेसिडेंट शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने इनकी आर्थिक मदद की जिसके बाद इसका नाम बुर्ज खलीफा रख दिया गया।

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत

बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग शंघाई टावर है जो चीन के शहर शंघाई में बनाई गयी है। इसकी उंचाई 632 मीटर है हालाकि यह बुर्ज खलीफा के जितने सफल नहीं हुई है क्योंकि इसको बनाने की लागत बुर्ज खलीफा से दुगनी है और आज भी यह बिल्डिंग आधी खाली है इस बिल्डिंग से चीनी सरकार को जितनी उम्मीद थी वह उस पर खरा उतर नहीं पायी है।

ये भी पढ़े

दुनिया की 10 सबसे ऊंची बिल्डिंग

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नामऊंचाईमंजिलबनाने में खर्चनिर्माण वर्ष
1. बुर्ज खलीफा (दुबई), UAE828 मीटर163$1.5 बिलियन2010
2. शंघाई टावर (शंघाई), चीन632 मीटर128$2.2 बिलियन2015
3. मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर, सऊदी अरब601 मीटर120$15 बिलियन2012
4. पिंग एन फाइनेंस सेंटर (शेन्ज़ेन), चीन599 मीटर115$1.5 बिलियन2017
5. लोटे वर्ल्ड टावर (सियोल), साउथ कोरिया554 मीटर123$3.4 बिलियन2016
6. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (न्यूयॉर्क), अमेरिका541 मीटर104$3.9 बिलियन2001
7. गुआंगज़ौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर, चीन530 मीटर111$1.5 बिलियन2016
8. तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर, चीन530 मीटर97$1.2 बिलियन2019
9. CITIC टॉवर (बीजिंग), चीन528 मीटर 108$3.8 बिलियन2018
10. ताइपे 101, ताइवान508 मीटर101$1.9 बिलियन2004

FAQs – World Highest Building in Hindi

दुनिया की सबसे लोकप्रिय बिल्डिंग कौन सी है?

दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे लोकप्रिय बिल्डिंग है इसके साथ ही यह वर्ल्ड की सबसे ऊंची इमारत भी है।

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नाम Palais Royale है जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है यह मुंबई में स्थित है।

दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंची इमारतें कहां हैं?

दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंची इमारतें अमेरिका में हैं और अमेरिका ने ही सबसे पहले ऊंची इमारत बनाने का काम शुरू किया था।

दिल्ली की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नाम क्या है?

दिल्ली की सबसे ऊंची बिल्डिंग का नाम सिविक सेंटर (Civic Center) है इसकी ऊंचाई 112 मीटर है।

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है?

बुर्ज खलीफा का मालिक EMAAR Properties कंपनी है दुबई में अधिकतर ऊंची इमारत इसी कंपनी की हैं।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है आधुनिक टेक्नोलॉजी के चलते अब देशों में वर्ल्ड की ऊंची बिल्डिंग बनाने की होड़ लग गयी है जिसे अमेरिका ने शुरू किया था। कुछ रिपोर्ट की माने तो अब बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनाई जा रही है जिनकी ऊंचाई 1 किलोमीटर आंकी जा रही है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह गगनचुंबी इमारत जल्द ही देखने को मिल सकती हैं अगर कोई भी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ती है तो आपको इस वेबसाइट में इसकी जानकारी मिल जाएगी। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।

Previous articleयूट्यूब का मालिक कौन है भारत में YouTube कब आया था
Next articleFree Fire Me Free Me Diamond Kaise Le 2023 (100% Working Tricks)
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here