E Pass कैसे बनाये ऑनलाइन मोबाइल से

आज आप जानेंगे कि E Pass कैसे बनाये ऑनलाइन मोबाइल से जैसा कि हम सभी जानते है कि इस समय दुनिया के अधिकतर देश कोरोना महामारी से गुजर रहे हैं। चीन के वुहान शहर से होते हुए अब कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फ़ैल चुका है। भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या हजारों में पहुँच चुकी है और यहाँ सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके है। ऐसे स्थिति में पूरे देश में कुछ समय के लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ताकि देश में यह वायरस ज्यादा न फैल सके। वैसे अगर आपको इस Lockdown के बीच घर के बाहर कोई जरुरी काम है तो आप E Pass के लिए आवेदन कर सकते है इस epass से आप अपना जरुरी काम कर सकते है।

E Pass कैसे बनाये

आपको भी पता होगा कि Lockdown के बीच जरुरी सेवाएँ बंद नहीं की गयी है। इन्हें जारी रखने के लिए राज्य सरकारों ने E Pass की व्यवस्था लागू की है जिसका इस्तेमाल करके लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते है। ध्यान रहे कि घर से बाहर कोई जरुरी काम करने के लिए आपके पास राज्य सरकार द्वारा जारी वैलिड ईपास होना चाहिए। अगर आप बिना Pass के ट्रेवल करते पकड़े गए तो आपके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। तो Online ईपास कैसे बनाएं या बनता है उसकी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है। अगर आप कोई आम आदमी है तब भी आपको पास मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको कुछ नियम फॉलो करना होगा।

E Pass कैसे बनाये

इसके लिए आपको अपने राज्य की ई पास की वेबसाइट में जाना होगा और फिर नीचे दिए स्टेप फॉलो करे।

1. अपने राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाए जिनके लिंक नीचे दिए गए है।

2. अब आवेदन करने के लिए अप्लाई E Pass पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको एक फॉर्म में अपनी सभी जरुरी जानकारी भरना है।

4. अगर आपके किसी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी मांगी जाती है तो उसे अपलोड करके सबमिट करदे।

5. अगर इ पास के लिए आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो आपको एक संदेश प्राप्त होगा।

6. अब आपको दोबारा वेबसाइट में जाना है और अपना E Pass की फोटोकॉपी प्रिंट आउट कर लेनी है। इस प्रिंट को लेकर आप घर के बाहर जरुरी काम के लिए जा सकते हैं।

E Pass अप्लाई के लिए राज्य की वेबसाइट और ऐप

E Pass के आवश्यक कार्य

आपको बता दे कि निम्नलिखित कार्यों के लिए ही आप Epass के लिए आवेदन कर सकते है जैसे –

  • कानून-व्यवस्था की सेवाएं
  • वाहन (केवल आपातकाल के लिए ट्रक, कार और बाइक)
  • पुलिस
  • दमकल विभाग
  • बिजली
  • पानी
  • भोजन आपूर्ति
  • स्वास्थ्य कर्मी
  • बैंक
  • मीडिया
  • मरीज
  • मृत्यु का मामला
  • स्वास्थ्य सेवाएं

E Pass बनाने हेतु आवश्यक जानकारी

जब आप इ पास के आवेदन करेंगे तो आपको अपनी कुछ जरुरी जानकारी भी बतानी होगी जो इस प्रकार हैं –

  • नाम
  • फोन नंबर
  • सरकारी पहचान पत्र
  • प्रार्थी का जिला
  • कस्बा
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर

तो अब आप E Pass कैसे बनाये ऑनलाइन मोबाइल से इसके बारे में जान गए होंगे। यहाँ आपको ध्यान रखना है कि आप जिस राज्य में रहते है आपको उसी राज्य की अधिकारिक वेबसाइट या ऐप में पास के लिए अप्लाई करना है। ऊपर आपको भारत के ज्यादातर राज्यों की वेबसाइट के बारे में बता दिया है। हालाकि इनमें कुछ राज्य शामिल नहीं है क्योंकि अभी उनकी वेबसाइट जारी नहीं की गयी है। अगर इसके बारे में कोई सूचना आती है तो हम इस लिस्ट को अपडेट कर देंगे तो उम्मीद करते है Lockdown के बीच यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा।

ये भी पढ़े –

Previous articlePodcast क्या है पॉडकास्टिंग कैसे करें
Next articleFacebook का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here