आज के पोस्ट में जानेंगे Twitter का मालिक कौन है आपने कई बार इस साईट के बारे में सुना होगा। हो सकता है आप भी इसके यूजर हो क्योंकि भारत में Twitter यूज करने वाले लोगो की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। खासकर सेलेब्रेटी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
आज दुनिया में कई प्रकार की सोशल मीडिया साईट है लेकिन उन सभी में ट्विटर अपने तरह का एकलौता सोशल नेटवर्किंग साईट है। जिसकी कई विशेषता इसे सबसे अलग बनाती है। वैसे आज भी बहुत से लोग है जिनको पता नहीं है कि Twitter कहा की कंपनी है अगर आप भी नहीं जानते तो इस पोस्ट में आपको आपके सवाल के जवाब मिल जायेंगे।
बता दे कि Twitter एक सोशल साईट है जिसे माइक्रोब्लोगिंग साईट के तौर पर भी जाना जाता है क्योंकि इसमें आप सीमित शब्द ही लिखकर मैसेज शेयर कर सकते है। इसमें आप जो भी मैसेज लिखते हैं उसे ट्वीट कहते हैं और जब आप कोई भी ट्वीट या मैसेज लिखते है। तो इसकी जानकारी आपको इस साईट में फॉलो करने वाले लोगो को पता चल जाती है इस तरह इस साईट का उपयोग अक्सर लोग अपनी बात कहने के लिए करते हैं।
Twitter का मालिक कौन है
यदि किसी को अपने विचार ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाना हो तो वह ट्विटर का इस्तेमाल कर सकता है क्योंकि इसके द्वारा किये गए ट्वीट अक्सर वायरल हो जाते है। बहुत से लोग Twitter के Founder और इसे किसने बनाया है के बारे में जानना चाहते है। तो आपको बता दे इस साईट को 21 मार्च 2006 को लांच किया गया था। इसे अमेरिका के चार लोगो ने मिलकर बनाया था जिनके नाम Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams है।
वर्तमान समय में ट्विटर के मालिक और मुख्य अधिकारी Jack Patrick Dorsey को ही माना जाता है क्योंकि जैक डोरसे twitter से बतौर CEO के रूप में भी जुड़े हुए हैं। और यह शुरुआत से ही ट्विटर की देख रेख कर रहे हैं इनका जन्म 19 नवम्बर 1976 को अमेरिका में हुआ था।
जैक डोरसे American Computer Programmer और Internet Entrepreneur हैं जो कि Square नाम की मोबाइल पेमेंट्स कंपनी के Founder, मालिक और CEO भी है। Twitter के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में Omid Kordestani काम कर रहे हैं।
ट्विटर को बनाने का सबसे पहला विचार जैक डोरसे को ही आया था। वे ऐसी सर्विस बनाना चाहते थे जिसमें लोग अपने दोस्तों के बारे में अवेयर हो सके और जान सके कि उनके दोस्त कहाँ जा रहे है और क्या कर रहे हैं। इस सर्विस को बनाने के लिए Jack Dorsey को Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams की मदद लेनी पड़ी थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले इस सर्विस का नाम Twitch रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर Twitter कर दिया जिसका मतलब होता है नर्वस और ट्रिविअल वे में बहुत तेजी से बात करना। बता दे कि Twitter का Full Form भी होता है। जो कि कुछ इस प्रकार है Typing What I’m Thinking That Everyone’s Reading।
Twitter USA यानी अमेरिका देश की कंपनी है जिसकी शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में ही हुई थी। लांच होने के कुछ समय बाद इसे पूरी दुनिया के लिए ओपन कर दिया गया। आज के समय इस साईट का उपयोग मैसेज के अलावा ऑनलाइन न्यूज के लिए भी किया जाने लगा है।
चूँकि अब इस सोशल साईट के यूजर पूरे दुनिया में है इस तरह इसके यूज करने वाले लोगो की संख्या बिलियन में पहुँच चुकी है। अकेले Google Playstore में इसके 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। इसे अप्प और वेबसाईट दोनों तरह से उपयोग किया जाता है।
निष्कर्ष
तो अब आप जान गए होंगे कि Twitter का मालिक कौन है इसे किसने बनाया है जैसा कि हमने आपको बताया कि ट्विटर का उपयोग सेलेब्रेटी भी करते है। ऐसे में इनके फॉलोअर्स की संख्या मिलियन में होती है। अब आप जान चाहते होंगे कि इंडिया यानी भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा चाहने वाले किसके है। तो इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स करीब 50.5 मिलियन PM मोदी के हैं। इस पोस्ट में आपको आसान भाषा में समझाया गया है उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
ये भी पढ़े –
- अमेरिका में कुल कितनी संख्या में हिंदू रहते हैं
- मनुष्य की आँख कितने मेगापिक्सेल की होती है यहाँ जानिए
- आधार कार्ड से लोन कैसे लेते है