भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है टॉप 10 Bharat Ki Sabse Badi Nadi

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai: इस आर्टिकल के अंदर नीचे आपको टेबल बनाकर बिल्कुल आसान तरीके से समझाया है। हर एक नदी के बारे में जितनी भी जानकारी है वे सभी आपको देने की कोशिश की है ताकि अगर आपको कहीं इनकी जरूरत पड़े तो यह आपको ये काम आए।

अगर आप कहीं पर एग्जाम देने जाओ तो भी यह आपको बहुत ही ज्यादा कमाने वाली चीज है। भारत देश को नदियों की भूमि के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहां पर हमें बहुत सारी नदियां देखने को मिलती है और ज्यादातर नदियां बंगाल की खाड़ी में जाकर खत्म होती है और कुछ नदियां अरब सागर में भी समाप्त होती है भारत देश मैं लोग पूजा अर्चना में बहुत ज्यादा विश्वास रखते हैं।

ऐसे में आपको जानना चाहिए भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है भारत एक धार्मिक देश हैं जहाँ नदियों की पूजा अर्चना की जाती है इनमे कुछ नदियां ऐसी भी हैं जिनका जिक्र धार्मिक ग्रंथो में देखने को मिलता है

भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है

तो चलिए जानते हैं Bharat Ki 10 Sabse Lambi Nadiyan वैसे लोग भगवान के साथ साथ इन नदियों को भी पूजते हैं क्योंकि इनसे हमें शुद्ध जल प्राप्त होता है और जितने भी जीव जंतु है वे सभी इन नदियों के कारण से ही जीवन जी पाते हैं और बहुत सारी ऐसी प्राचीन सभ्यताएँ है जो कि इन नदियों के किनारे ही पैदा हुई है।

भारत की 10 सबसे लंबी नदियां

नदी का नामनदी की लंबाई (km)
गंगा2510
गोदावरी1465
यमुना1376
नर्मदा 1372
कृष्णा1300
सिंधु1114
ब्रह्मपुत्र916
महानदी890
कावेरी800
ताप्ती724

भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है

1. गंगा नदी

भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है जिसे भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकल कर बंगाल की खड़ी में मिलती है। गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है और यह भारत के एक चौथाई हिस्से में फैली हुई है।

गंगा नदी का सरुवाती हिस्सा तो उत्तराखंड है और इसका अंतिम हिस्सा बांग्लादेश है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। गंगा नदी के अंदर मछली और सांप की तो अनेक प्रजाति पाई जाती है लेकिन इसके साथ में गंगा नदी में मीठे पानी वाली डॉल्फिन भी पाई जाती है।

इस नदी को हिंदू गंगा देवी के रूप में पूजते हैं लोग इसकी पूजा अर्चना करते हैं और इसके जल को लोग अपने घरों में रखते हैं क्योंकि इस नदी के जल को शुद्ध माना जाता है लेकिन यह सोच तो हमारे हिंदू भाइयों की है इसे वैज्ञानिकों के नजरिए से देखा जाए तो यह नदी बहुत ही ज्यादा प्रदूषित है और दुनिया की प्रदूषित नदियों में से एक है क्योंकि इसके अंदर लोग बहुत ज्यादा गंदगी फैलाते हैं।

2. गोदावरी नदी

गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है और और गंगा नदी के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है और कई सदियों से यह हिंदू समाज में पूजनीय रही है गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा के नाम से भी जाना जाता है।

यह नदी महाराष्ट्र से शुरू हो कर बंगाल की खड़ी में मिलती है और नासिक से होती हुई छत्तीसगढ़ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरती है। इस नदी का पाट बहुत ही विशाल है और यह नदी जब समुद्र में गिरती है तो साथ में डेल्टा बनाती है और सात धाराओं के रूप में गिरती है।

3. यमुना नदी

यमुना नदी का ब्रज की संस्कृति बहुत अहम स्थान है गंगा नदी की सबसे सहायक नदी यमुना है और यमुना नदी की भी कुछ सहायक नदियां हैं जैसे चंबल नदी छोटी सिन्धु नदी बेतवा और केन प्रमुख है यमुना नदी के तट पर कुछ शहर भी बस्ते हैं जैसे दिल्ली और आगरा के साथ कुछ और भी बस्ते हैं और आगरा में यमुना नदी के तट पर ताजमहल भी स्थित है।

इस नदी की उत्पति यमुनोत्री नामक स्थान से हुई और यह प्रयाग में जा कर गंगा नदी के साथ मिल जाती है जो की इसका अंतिम हिस्सा है। यमुना नदी प्रयागराज (प्रयाग) में एक विशाल नदी का रूप धारण कर लेती है और प्रयाग में एक प्रसिद्ध किले के नीचे गंगा नदी में मिल जाती है। 

4. नर्मदा नदी

नर्मदा नदी को रेवा नाम से भी जाना जाता है नर्मदा नदी भारत की तीसरी सब से लंबी नदी है गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद यह नदी मध्य भारत की सब से लंबी नदी है और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवी सबसे लंबी नदी है इस नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है क्योंकि वहां पर इस नदी का बहुत बड़ा योगदान है यह उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच एक सीमा रेखा की तरह भी काम करती है।

नर्मदा नदी विंध्याचल के अमरकंटक नामक स्थान से शुरू होती है और गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से गुजरती है यह नदी अमरकंटक में स्थित शिवलिंग से निकलती है इस कारण से इसे रूद्र कन्या भी कहते हैं। नर्मदा नदी मध्य भारत के मध्य प्रदेश और। गुजरात राज्य से बहने वाली एक प्रमुख नदी मानी जाती है और इस नदी को भी लोग गंगा नदी के समान पूजते हैं।

नर्मदा नदी को को एक वेद के रूप में माना गया है और नर्मदा नदी को साम वेद कलाओं का प्रतीक माना गया है इस नदी को रेवा के नाम से संबोधित किया गया है लेकिन क्या आप को इसका मतलब पता है इसका मतलब है पहाड़ी चटानो में कूदने वाली।

5. कृष्णा नदी

कृष्णा नदी के किनारे एक बहुत बड़ा डेल्टा है जो की भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है कृष्णा नदी पर दो जलप्रपात बने हुए है कृष्णा नदी जल विवाद तीन राज्यों में चल रहा है महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कृष्णा नदी के किनारे पर और मुसी नदी के किनारे पर विजेवाड़ा और हैदराबाद स्थित है।

कृष्णा नदी पश्चिम घाट के महाबलेश्वर पर्वत से निकल कर बंगाल की खाड़ी में गिरती हुई समाप्त हो जाती है और यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बहती है।

कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक अहम नदी है कृष्णा नदी नौकाचालान के योग्य तो नही है पर इससे सिंचाई के लिए पानी मिलता है जब भी बारिश होती है तो इस नदी के जल स्तर में उतार चढ़ाव बहुत आते हैं जो की एक प्रकार से नॉर्मल है। कृष्णा नदी पर घाटी परियोजना की बात चल रही है और अगर यह बन जाता है तो इससे राज्य को सिंचाई के लिए थोड़ा अधिक पानी मिल जाएगा।

6. सिंधु नदी

सिंधु नदी को संसार की प्रमुख नदियों में माना गया है और यह नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है यह नदी नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर पाकिस्तान से होकर गुजरती है। सिंधु नदी की उत्पति तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन का बाबा नामक स्थान से हुई और यह अरब सागर में गिरती हुई समाप्त हो जाती है।

सिंधु नदी पाकिस्तान भारत और चीन के मध्य में बहती है और यह नदी पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी है और पाकितानी लोग इसे अपनी राष्ट्रीय नदी भी मानते हैं। इसके लिए लोग दूर दूर से आते थे इस नदी के किनारे सदियों पहले अनेक सभ्यता पैदा हुई है।

7. ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी का नाम तिब्बत में सांपो है और अरुणाचल प्रदेश में इसाक नाम डिहं है और असम में इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है ब्रह्मपुत्र नदी गंगा नदी के साथ मिल कर बंगाल की खाड़ी में जा गिरती है।

ब्रह्मपुत्र नदी की उत्पति हिमालय के उत्तर में स्थित तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट हुई है और यह गंगा नदी से मिल कर बंगाल की खड़ी में गिरती हुई समाप्त हो जाती है। यह गंगा नदी से मिल कर सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करती है इस नदी की गहराई 124 फिट है, नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं लेकिन इस नदी का नाम पुलिंग है। 

8. महानदी नदी

महानदी नदी छतिसगढ़ तथा ओडिसा की सब से बड़ी नदी है यह नदी अपनी यात्रा का आधे से ज्यादा भाग छत्तीसगढ़ में बिताती है इस नदी का डेल्टा कटक नगर से सात मिल पहले ही शुरू हो जाता है महानदी नदी पूर्वी मध्य प्रदेश और उड़ीसा की सीमा का निर्धारण करती है।

महानदी नदी की उत्पति धमतीर जिले के सिहावा नामक पर्वत से हुआ और यह नदी जब निकलती है तो इस में दो छोटी नदियां और मिल जाती है जिस कारण से यह विशाल रूप धारण कर लेती है। इस नदी को उड़ीसा का शोक भी कहते हैं, इस नदी को छतिसगढ की गंगा भी माना जाता है और यह कई धाराओं की मदत से बंगाल की खड़ी में मिल जाती है।

9. कावेरी नदी

कावेरी नदी कर्नाटक तथा तमिलनाडु में बहने बहती है कावेरी नदी को हिंदुओ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है कावेरी नदी के डेल्टा पर बहुत अच्छी खेती हो जाती है लेकिन इसके पानी के लिए दोनो राज्यों में विवाद चल रहा है जिनमे से ये बहती है।

कावेरी नदी की उत्पति पश्चिम घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से हुई और दक्षिण में प्रवाहित हो कर कावेरी नदी बंगाल की खड़ी में गिरती हुई समाप्त हो जाती है। इस नदी को दक्षिण में गंगा नदी की तरह माना जाता है इस नदी को बहुत पवित्र और शुद्ध नदी माना गया है इस नदी का वर्णन अनेक कवियों ने अपनी कविताओं में किया है इस नदी के तट पर अनेक ऐतिहासिक शहर बसे हुए हैं।

10. ताप्ती नदी

ताप्ती नदी को पश्चिम भारत की सबसे प्रसिद्ध नदी माना जाता है ताप्ती नदी भारत की उन नदियों में से एक प्रमुख नदी ही जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है ताप्ती नदी को एक और नाम से भी संबोधित क्या गया है सूर्य पुत्री के नाम से सूरत बंदरगाह इसके मुहाने पर स्थित है।

ताप्ती नदी की उत्पति मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलती हुई गुजरात में स्थित खम्भात की खड़ी अरब सागर में गिरती हुई समाप्त हो जाती है। पहले इस नदी को मुलतापी के नाम से भी जाना जाता था।

दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है

दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है यह अफ्रीका महाद्वीप के नार्थ ईस्ट देशों में बहती है इस नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर है। यह गंगा नदी के लगभग 3 गुना अधिक लंबी है इस नदी का उदगम स्थान अफ्रीका की सबसे बड़ी विक्टोरिया झील से है यह अफ्रीका के कई देशों से होते हुए भूमध्य सागर में मिल जाती है।

ये भी पढ़े

FAQs – Bharat Ki 10 Sabse Badi Nadi

भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है?

भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा को घोषित किया गया है क्योंकि यह भारत की सबसे लंबी नदी होने के साथ प्रमुख नदी भी है

भारत में कौन सी नदी उल्टी बहती है?

भारत में उल्टी दिशा में बहने वाली नदी नर्मदा है गंगा जैसी प्रमुख नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है जबकि नर्मदा इसकी विपरीत दिशा अरब सागर में मिलती है

भारत में कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं?

भारत के पन्ना जिले में स्थित बाघिन नदी एक ऐसी नदी है जिसके किनारों में हीरे भी मिले थे पन्ना जिला हीरे के लिए काफी लोकप्रिय है

दुनिया की सबसे पुरानी नदी कौन सी है?

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फिंके नदी दुनिया की सबसे पुरानी नदी है यह करीब 36 करोड़ साल पुरानी मानी जाती है

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे कि भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है आपको आज की पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह जानकारी आपके दोस्तों और परिवार वालों तक पहुंच सके। उन्हें भी इस जानकारी का फायदा हो सके अगर आपको पोस्ट में दी हुई जानकारी में कोई दिक्कत आ रही है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की सबसे बड़ी नदी और उनकी एक अलग से लिस्ट बनाकर साथ में उनकी लंबाई भी दी है और नीचे आपको सभी नदियों के बारे में डिटेल से उनकी जानकारी देने की कोशिश की है ताकि आपको टॉप 10 नदियों के बारे में बिल्कुल अच्छे से जानकारी हो जाए और आगे आपको कहीं पर भी इसकी जरूरत पड़े तो आपको यह काम आए।

Previous articleभारत का कुल क्षेत्रफल कितना है 2023 में Total Area of India in Hindi
Next articleवीडियो को ऑडियो बनाने वाला ऐप्स Video Ko Mp3 Kaise Banaye
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here